Varun Vummadi Success Story: आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) के वरुण वुम्मादी और ए. मणिदीप ने बड़े ऑफर ठुकराकर एआई स्टार्टअप (AI Startup) गीगा शुरू किया। यह स्टार्टअप ग्राहकों से बातचीत को बेहतर बनाता है। दो साल की मेहनत के बाद गीगा ने सिलिकॉन वैली से 6.
नई दिल्ली: वरुण वुम्मादी को न स्टैनफोर्ड का पीएचडी ऑफर लुभा पाया। न ही 5,25,000 डॉलर की नौकरी की पेशकश । उन्होंने 2023 में ही कुछ और इरादे बना लिए थे। इन बड़े ऑफरों को ठुकराकर वरुण ने अपने दोस्त ए.
मणिदीप के साथ गीगा नाम का एआई स्टार्टअप शुरू किया। यह कंपनियों के ग्राहकों से बातचीत करने के तरीके को बदलने का काम करता है। वरुण और मणिदीप दोनों आईआईटी खड़गपुर के पढ़े हैं। गीगा बड़े पैमाने पर ग्राहक सेवाओं को ऑटोमेट कर सकता है। अलग-अलग भाषाओं में एक साथ चैट और बात करने में समर्थ है। दो साल बाद इस जोड़ी की मेहनत रंग लाई है। गीगा ने सिलिकॉन वैली के बड़े निवेशकों से 6.1 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। यह स्टार्टअप फूड डिलीवरी कंपनी डोरडैश जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम कर रहा है। आंध्र प्रदेश के विधायक नारा लोकेश ने भी वरुण वुम्मादी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।25 साल के वरुण की कहानी सिर्फ पैसों की नहीं है। यह उस बड़े फैसले की है जो उन्होंने लिया। दो साल पहले वरुण और मणिदीप अपने भविष्य के बारे में सोच रहे थे। मणिदीप को एक भारतीय हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग फर्म से 1,50,000 डॉलर का ऑफर मिला था। वहीं, वरुण को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी का ऑफर और एक अंतरराष्ट्रीय एचएफटी कंपनी से 525,000 डॉलर की नौकरी का प्रस्ताव मिला था। लेकिन, उन्होंने इन सभी शानदार मौकों को छोड़ दिया। वरुण ने एक लिंक्डइन पोस्ट में बताया, 'हमने मशीन लर्निंग में चुनौतीपूर्ण समस्याओं को हल करने के अपने जुनून को पूरा करने के लिए उन सभी अवसरों को छोड़ दिया।'इरादा था पक्का यह कोई बहादुरी का काम नहीं था, बल्कि पक्का इरादा था। उन्हें लगा कि कंपनियों को कस्टम एआई की जरूरत है। वे एंटरप्राइज एलएलएम को जीपीटी-4 जैसे मौजूदा मॉडल्स से ज्यादा तेज और सस्ता बना सकते हैं। वरुण ने तब कहा था, 'हमारे फाइन-ट्यून्ड मॉडल जीपीटी-4 एपीआई से 3 गुना तेज हैं। हम 70% सस्ते हैं और किसी खास काम में जीपीटी-4 से बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इनमें स्वास्थ्य सेवा और बीमा शामिल हैं। फाइन-ट्यूनिंग के बाद हम जीपीटी-4+ प्रॉम्प्टिंग तकनीकों से बेहतर हैं।'खासकर बीमा, स्वास्थ्य सेवा और कानून जैसे क्षेत्रों में डेटा प्राइवेसी की वजह से बने-बनाए एआई टूल्स का इस्तेमाल करना मुश्किल होता है। गीगा के मॉडल मल्टी-इंटेंट कन्वर्सेशन , मल्टीलिंगुअल कॉन्टेक्स्ट और ब्रांड-लेवल डेटा प्राइवेसी को संभालने के लिए बनाए गए हैं। ये वो खूबियां हैं जिनकी बड़े ग्राहक मांग करते हैं। वरुण ने इंटरव्यू में बताया कि मशीनें अब बारीकियों, आवाज के उतार-चढ़ाव और भावनाओं को समझ सकती हैं। यह सिर्फ एक और चैटबॉट नहीं है।क्या है टारगेट?गीगा का टारगेट बहुत सीधा है- ग्राहक सेवाओं को ऑटोमेट करना। अगर आपने कभी सपोर्ट चैट में एक ही बात बार-बार नए एजेंटों को बताते हुए घंटों बिताए हैं तो आप इस समस्या को समझते हैं। गीगा इस प्रक्रिया को वॉयस और चैट एआई एजेंटों से बदलना या बेहतर बनाना चाहता है। ये एजेंट एक साथ कई बातचीत संभाल सकते हैं, स्वाभाविक और अनुकूल आवाज में बात कर सकते हैं, कंपनी के वर्कफ्लो को समझ सकते हैं, बड़े सिस्टम में इंटीग्रेट हो सकते हैं और कई भाषाओं का समर्थन कर सकते हैं।कंपनी तीन बड़ी इंजीनियरिंग समस्याओं को हल करने की कोशिश कर रही है। इनमें एआई की ओर से गलत जानकारी देने को लगभग शून्य करना, हर दिन करोड़ों कॉल को संभालने की क्षमता विकसित करना और 400 मिलीसेकंड से कम समय में वॉयस रिस्पॉन्स देना शामिल है। वरुण और मणिदीप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एआई की आवाज 'Her' फिल्म की स्कारलेट जोहानसन जैसी लगती है। गीगा के सह-संस्थापक ए. मणिदीप ने पोस्ट में इन सभी बातों का जिक्र किया है। एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया, 'यह भारत से निकले सबसे शानदार एआई स्टार्टअप्स में से एक होना चाहिए।'ग्राहक गीगा में इसलिए दिलचस्पी ले रहे हैं क्योंकि इसके फायदे बहुत बड़े हैं। अगर एआई एजेंट हाई क्वालिटी और लगभग शून्य गलतियों के साथ बड़ी संख्या में सपोर्ट कॉल संभाल सकते हैं तो कंपनियों का खर्च बहुत कम हो जाएगा। यही वजह है कि डोरडैश जैसी कंपनियां पहले से ही गीगा का इस्तेमाल कर रही हैं। गीगा के निवेशक मानते हैं कि यह स्टार्टअप फॉर्च्यून 100 कंपनियों को भी अपना ग्राहक बना सकता है। यह एक क्लासिक सिलिकॉन वैली की कहानी है। लेकिन, इस बार इसकी जड़ें विजयवाड़ा और आईआईटी खड़गपुर से जुड़ी हैं।सीधा नहीं था रास्ता मणिदीप ने समझाया कि गीगा का रास्ता सीधा नहीं था। एलएलएम को फाइन-ट्यून करने की उनकी शुरुआती योजना एक बिजनेस के तौर पर सफल नहीं हो पाई। भले ही उन्होंने कई इंटरनल बेंचमार्क में टॉप किया हो। उन्होंने कस्टमर ऑपरेशंस की ओर रुख किया क्योंकि बड़े उद्यमों को वहीं एआई की सबसे ज्यादा जरूरत थी और जहां यह तकनीक तुरंत और मापने योग्य प्रभाव डाल सकती थी। उनकी महत्वाकांक्षा सिर्फ कॉल सेंटरों तक सीमित नहीं है। मणिदीप ने गीगा को फुल-स्केल एंटरप्राइज ऑपरेशंस प्लेटफॉर्म के रूप में बताया है। इस पर अगली ट्रिलियन-डॉलर की कंपनियां चल सकती हैं। क्लाइंट सपोर्ट तो बस शुरुआत है।यह कहानी भारत के युवा टैलेंट की क्षमता को दर्शाती है, जो बड़े सपने देखने और उन्हें हकीकत में बदलने का जज्बा रखते हैं। वरुण और ईशा की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो लीक से हटकर कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने साबित किया है कि सही सोच और कड़ी मेहनत से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है और दुनिया में अपनी छाप छोड़ी जा सकती है। गीगा का सफर अभी शुरू हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह एआई स्टार्टअप भविष्य में क्या नया करता है।
वरुण वुम्मादी सफलता की कहानी वरुण वुम्मादी की सफलता सफलता की कहानी वरुण वुम्मादी गीगा Who Is Varun Vummadi Varun Vummadi Success Story Varun Vummadi Success Success Story Varun Vummadi Giga
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Success Story: आईसीयू से लौटे पिता को देख बदला फैसला...नौकरी छोड़ शुरू किया ये काम, अब 1.2 करोड़ का सालाना टर्नओवरसत्यव्रत मुनि ओडिशा के रहने वाले हैं। अपने पिता के कोरोना महामारी के दौरान बीमार पड़ने और फिर पारंपरिक आहार से ठीक होने के अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने बड़ा फैसला लिया। सत्यव्रत ने जमी-जमाई नौकरी छोड़कर 2022 में मुनिको फूड्स की स्थापना की। यह कंपनी आज फलते-फूलते कारोबार में बदल चुकी...
Read more »
Success Story: MBAकी डिग्री और रेस्टोरेंट में अनुभव के बिना खड़ा किया 'बेन्ने डोसा' का साम्राज्य, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आए हैं खानेSuccess Story of Benne Dosa: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई कहलाती है देश की आर्थिक राजधानी। वहीं देश के सेंट्रल बैंक यानी रिजर्व बैंक (RBI) और देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) का मुख्यालय है। उसी मुंबई की एक व्यस्त सड़क पर, जहां खाने-पीने के सामान बेचने वाले ठेले ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करते हैं और ऑफिस जाने वाले लोग ट्रेनों और डेडलाइन के बीच...
Read more »
मां-बाप नहीं थे, दादी ही दुनिया थीं... 5 बार फेल हुई, फिर बिना कोचिंग IPS बनीं अंशिका, 1 साल बाद बताया स्ट्रगलUPSC Success Story of IPS Anshika Jain: अंशिका जैन ने अपने माता-पिता को बचपन में ही खो दिया था। दादी का सहयोग मिला तो उनका यूपीएससी का सपना पूरा हुआ। जानिए कैसे अंशिका ने बार-बार असफल होने और बिना किसी कोचिंग के उन्होंने सफलता पाई।
Read more »
પટેલ ખેડૂતે કરી બતાવ્યું! પરંપરાગત ખેતીની સીમાઓ તોડીને નવો ઈતિહાસ રચ્યોGujarat Farmer Success Story : ગાંધીનગરના ખેડૂત અમૃતભાઈએ પોતાની ૭ હેકટર જમીનમાં બાગાયતી ખેતી કરીને પ્રથમ ત્રણ વર્ષમાં જ રૂ. ૪૨ લાખ આવક અને રૂ. ૨૭ લાખનો ચોખ્ખો નફો રળ્યો. વર્ષ ૨૦૨૪-૨૫માં જ આ પ્રગતિશીલ ખેડૂતે રૂ. ૧૮ લાખની આવક અને ૫૦ ટકા એટલે કે, રૂ.
Read more »
Success Story: जिसे लोग समझते थे कचरा, आरा के सौरव ने उसी से चमकाई किस्मत, ये अनोखा स्टार्टअप देश में हिटSuccess Story: सौरव कुमार ने आरा में फैब्रिक वेस्ट से पोर्ट बनाने का स्टार्टअप Home Alive Decor शुरू किया है. जिसमें 10 लोग रोजगार करते हैं. बिहार सरकार ने 10 लाख का लोन मंजूर किया है. सौरव कुमार एमिटी यूनिवर्सिटी से एंटरप्रेन्योर एमबीए किया है. अब अपना खुद का होम अलाइव डेकोर उद्योग शुरू किया है.
Read more »
Success Story: जिसे लोग समझते थे कचरा, आरा के सौरव ने उसी से चमकाई किस्मत, ये अनोखा स्टार्टअप देश में हिटSuccess Story: सौरव कुमार ने आरा में फैब्रिक वेस्ट से पोर्ट बनाने का स्टार्टअप Home Alive Decor शुरू किया है. जिसमें 10 लोग रोजगार करते हैं. बिहार सरकार ने 10 लाख का लोन मंजूर किया है. सौरव कुमार एमिटी यूनिवर्सिटी से एंटरप्रेन्योर एमबीए किया है. अब अपना खुद का होम अलाइव डेकोर उद्योग शुरू किया है.
Read more »
