विशाल पचार हरियाणा के हिसार में गोरछी गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार कई पीढ़ियों से खेती कर रहा है। लेकिन, विशाल ने इसमें नए तरीकों और मार्केटिंग का मिश्रण करके फलता-फूलता कारोबार बना दिया है।
नई दिल्ली: शहर की चकाचौंध को छोड़कर एक युवा आर्किटेक्ट ने अपने गांव से कामयाबी की स्क्रिप्ट लिखी है। अमेरिका और यूरोप में करियर बनाने की बजाय हरियाणा के विशाल पचार ने पुश्तैनी खेती और मधुमक्खी पालन को ही अपना व्यवसाय बना लिया। वह हिसार के गोरछी गांव से हैं। उन्होंने पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक तकनीक और मार्केटिंग के साथ मिलाकर ऐसा बिजनेस मॉडल खड़ा किया, जिसने महज एक साल में उनकी कंपनी का रेवेन्यू 12 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.
15 रुपये करोड़ कर दिया। यह सिर्फ एक बिजनेस की सफलता की कहानी नहीं है। अलबत्ता, यह साबित करता है कि अपनी जड़ों से जुड़कर और सही सोच के साथ काम करके छोटे से गांव में भी बड़ी से बड़ी कामयाबी पाई जा सकती है। आइए, यहां विशाल पचार की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।आर्किटेक्चर और अर्बन प्लानिंग में डिग्री आर्किटेक्चर और अर्बन प्लानिंग में डिग्री' imgsize='34024' >विशाल पचार का जन्म हरियाणा के हिसार जिले के गोरछी गांव के एक परिवार में हुआ। इस परिवार की कई पीढ़ियां खेती और मधुमक्खी पालन से जुड़ी थीं। बचपन से ही विशाल ने मिट्टी की महक और मधुमक्खियों की भिनभिनाहट के बीच जिंदगी गुजारी थी। हालांकि, उनका रास्ता अलग था। उन्होंने आर्किटेक्चर और अर्बन प्लानिंग की डिग्री हासिल की, जो उन्हें शहरी जीवन की ओर खींच रही थी। लेकिन, अपनी पढ़ाई के दौरान भी वह छुट्टी में अपने पिता की मदद करते थे। 15 साल के इस अनुभव ने उन्हें इमारतों के डिजाइन से ज्यादा मधुमक्खियों की दुनिया की ओर आकर्षित कर लिया।आर्किटेक्ट से बीकीपर का सफर आर्किटेक्ट से बीकीपर का सफर ' imgsize='27108' >कोरोना महामारी के दौरान विशाल को इस क्षेत्र में एक बड़ा अवसर दिखा। उन्होंने महसूस किया कि बाजार में केवल एक ही तरह का शहद उपलब्ध है, जबकि अलग-अलग फूलों से बनने वाले शहद का रंग, स्वाद और गुण अलग होते हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए विशाल ने अपने पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक शिक्षा के साथ मिलाया। उन्होंने कुरुक्षेत्र के एकीकृत मधुमक्खी विकास केंद्र से प्रमाणित मधुमक्खी पालक का कोर्स किया। इस तरह आर्किटेक्ट बनने का सपना पीछे छूट गया और एक मधुमक्खी पालन उद्यमी के रूप में उनकी नई यात्रा शुरू हुई।2023 में रखी कंपनी की नींव 2023 में रखी कंपनी की नींव ' imgsize='31070' >अपने जुनून को व्यवसाय का रूप देने के लिए विशाल ने 2023 में 'जगदेव ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड' की शुरुआत की। उन्होंने अपनी कंपनी को सिर्फ शहद बेचने तक सीमित नहीं रखा। इसके बजाय 12 से ज्यादा किस्मों के ऑर्गेनिक शहद, पराग कण , मोम और मोमबत्तियां बनाना शुरू किया। उन्होंने मधुमक्खी पालकों को बेहतर तकनीकें सिखाईं और उनकी उपज को बाजार तक पहुंचाने में मदद की। विशाल ने 500 से ज्यादा किसानों और मधुमक्खी पालकों को अपने साथ जोड़ा। इससे उनकी भी आय बढ़ी। यह एक ऐसा मॉडल था जो सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समुदाय के लिए फायदेमंद साबित हुआ।रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा रेवेन्यू रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा रेवेन्यू' imgsize='105496' >यह संघर्ष और इनोवेशन का ही परिणाम था कि 2023-24 में 12.97 लाख रुपये से उनकी कंपनी का रेवेन्यू 2024-25 में बढ़कर 1.15 करोड़ रुपये हो गया। विशाल को अपनी इस पहल के लिए 'राष्ट्रीय कृषि विकास योजना' के तहत 22 लाख रुपये का पुरस्कार भी मिला। आज 'जगदेव ऑर्गेनिक्स' के उत्पाद पूरे भारत में बेचे जाते हैं और दुबई जैसे देशों में भी निर्यात होते हैं। विशाल पचार की कहानी दिखाती है कि अपनी जड़ों से जुड़कर और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक सोच के साथ मिलाकर कोई भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
विशाल पचार सफलता की कहानी विशाल पचार कौन हैं सफलता की कहानी विशाल पचार जगदेव ऑर्गेनिक्स Vishal Pachaar Success Vishal Pachaar Success Story Who Is Vishal Pachaar Success Story Vishal Pachaar Jagdev Organics
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ಈ ಸ್ಟಾರ್ ನಾಯಕಿ ಜೊತೆ ಸಿನಿಮಾ ಮಾಡಿದ ನಟರೆಲ್ಲರೂ ಮದುವೆ ಆಗೋದು ಫಿಕ್ಸ್! ಆದರೆ 35 ವರ್ಷದ ಈ ನಟಿಯೇ ಇನ್ನೂ ಸಿಂಗಲ್Actress Real Life Story : ಈ ನಟಿಯ ಜೊತೆ ಸಿನಿಮಾ ಮಾಡಿದ ನಟರೆಲ್ಲರೂ ಸಿನಿಮಾ ರಿಲೀಸ್ ಆಗುತ್ತಿದ್ದಂತೆ ಮದುವೆ ಆಗಿ ಬಿಡುತ್ತಾರೆ.
Read more »
Success Story: शराबी पति से तंग आकर 2 बच्चों की मां ने छोड़ा था घर! शुरू किया ऐसा बिजनेस, आज खड़ा है 500 कर...Success Story: सोचिए किसी महिला की 20 साल की उम्र में शादी हो जाए, लेकिन पति का बिजनेस डूबने लगे और वह शराब की लत में बहता रहे तो ऐसे में कोई भी महिला क्या करेगी? आपको भले ही लगे कि महिला परेशान होगी अपने घर की मदद लेगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताएंगे जिसने अपने शराबी पति से तलाक लेकर दो बच्चों के साथ मायके जाकर ऐसा बिजनेस...
Read more »
सुर्खियों में मिस्र के अला अब्द अल-फत्ताह, करीब 12 साल बाद जेल से हुए रिहासुर्खियों में मिस्र के अला अब्द अल-फत्ताह, करीब 12 साल बाद जेल से हुए रिहा
Read more »
Success Story: पिता के अधूरे सपने को बेटी ने किया साकार, बिना कोचिंग अफसर बन बनी मिसाल, UPSC में हासिल की 9वीं रैंकIFS Anjali Sondhiya Success Story: मध्य प्रदेश की बेटी अंजलि सोंधिया ने पिता के सपने को अपना लक्ष्य बना यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक किया और सेल्फ स्टडी के बलबूते अधिकारी बनी. आइए आपको उनकी प्रेरणादायक जर्नी के बारे में बताते हैं.
Read more »
UPSC Success Story: 6 बार फेल, फिर 3 बार क्रैक किया UPSC... किसान पिता की एक सलाह ने बना दिया IPS अफसरUPSC IPS Success Story: राजस्थान के ईश्वर लाल गुर्जर अलग-अलग परीक्षाओं में 6 बार फेल हुए, लेकिन कुछ बनने की उम्मीद कभी नहीं छोड़ी। यही वजह है कि उन्होंने न सिर्फ RAS एग्जाम बल्कि तीन बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक की है। पहले SDM बने और आज IPS ऑफिसर...
Read more »
UPSC Success Story: 10वीं में सिर्फ 44% अंक, दस बार हुए थे फेल; जानें IAS अवनीश शरण की सफलता की कहानीIAS Awanish Sharan Success Story: एक ऐसे आईएएस के बारे में बताने जा रहे हैं जो कई बार असफल होने के बाद भी आखिर में सफल हो गए और उन्होंने आईएएस का पद हासिल कर लिया, आइए अवनीश शरण की सफलता की कहानी जानते हैं.
Read more »
