देवरिया का विवेक यादव जाली नोटों के बड़े रैकेट का सरगना है, जिसका कारोबार बिहार तक फैला था। प्रयागराज में 1.18 लाख रुपये के जाली नोट मिलने के बाद उसका नाम सामने आया।
जागरण संवाददाता, देवरिया। सरगना विवेक यादव फरार है। उसका जाली नोटों का कारोबार देवरिया से शुरू होकर सीमावर्ती बिहार के सिवान, गोपालगंज समेत कई जिलों तक फैला हुआ था। वह अपने नेटवर्क के जरिए विभिन्न जनपदों में नकली नोट खपाने का काम करता था। प्रयागराज में करीब 1.
18 लाख रुपये के जाली नोट बरामद होने के बाद जांच में उसका नाम मुख्य सरगना के रूप में सामने आया है। इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जाली नोटों के बड़े नेटवर्क से जुड़े मामले में गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गौरी खुर्द निवासी विवेक यादव का नाम सामने आने के बाद वह सुर्खियों में है। प्रयागराज में नकली नोटों की बरामदगी के बाद उसे गिरोह का सरगना माना जा रहा है। हालांकि अभी तक वह पुलिस की पकड़ से दूर है। तीन आपराधिक मुकदमों में दर्ज है नामविवेक यादव पर पहले से ही गौरी बाजार थाना व सदर कोतवाली में कुल तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2019 में उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। वर्ष 2021 में सदर कोतवाली में बलवा, जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया गया। इसके बाद वर्ष 2023 में फिर गौरी बाजार थाने में मारपीट और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। यह भी पढ़ें- देवरिया में युवती का संदिग्ध शव मिला, हत्या की आशंका से सनसनी सत्ताधारी दल के नेताओंं से भी थी नजदीकियांविवेक यादव भले ही सपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसकी नजदीकियां सत्ताधारी दल के नेताओं से खूब रही हैं। वह अक्सर सत्ताधारी दल के नेताओं के कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाई देता था और नेताओं के साथ तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर साझा करता था, ताकि पुलिस की आंखों में धूल झोंक सके। फिलहाल जाली नोट प्रकरण में नाम सामने आने के बाद उसके राजनीतिक संबंधों को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। करीबियों और नेटवर्क पर पुलिस की नजरपुलिस विवेक यादव के करीबियों और उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। चर्चा है कि उसके घर पर अक्सर बिहार समेत अन्य जिलों से लोग आते-जाते थे और दावतों का दौर चलता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जाली नोट कहां तैयार होते थे और किन-किन स्थानों पर खपाए जाते थे।
Fake Currency Racket Deoria Prayagraj Bihar Fake Notes Counterfeit Money UP Police Hunt Criminal Network Siwan Gopalganj Deoria News Deoria Latest News Deoria News In Hindi Deoria Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देश की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ादेश की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Read more »
BSE ने लिया बड़ा फैसला... इस शख्स को फ्री में मिलेंगे 32 लाख शेयर!31 मार्च, 2025 तक शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल के पास बीएसई में 16,00,000 इक्विटी शेयर या 1.18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी.
Read more »
NEET में MBBS का सपना टूटा? कैसे इन स्टूडेंट्स ने बदली अपनी तकदीर और निकाले सफलता के अनछुए रास्ते!NEET 2025 Results: देश में 1.18 लाख से ज़्यादा MBBS की सीट हैं.इन सीटों में से लगभग 55,648 सरकारी सीटें हैं, जबकि लगभग 53,256 प्राइवेट कॉलेजों में हैं.
Read more »
शेयर बाजार में तेजी का असर! शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का पूंजीकरण 1.18 लाख करोड़ रुपए बढ़ाशेयर बाजार में तेजी का असर! शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का पूंजीकरण 1.18 लाख करोड़ रुपए बढ़ा
Read more »
सोने में गिरावट जारी, दाम 1.18 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचासोने में गिरावट जारी, दाम 1.18 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचा
Read more »
10 फीसद मासिक ब्याज का लालच देकर नौ निवेशकों से 1.18 करोड़ रुपये की ठगी, MD समेत पांच पर मुकदमापाली क्षेत्र में एबीएमपीएल कंपनी ने 10 मासिक ब्याज का लालच देकर सैकड़ों लोगों को ठगा। नौ बड़े निवेशकों से 1.18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई।
Read more »
