Supreme Court New Jobs 2026: सुप्रीम कोर्ट ने नई भर्ती का विज्ञापन अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.
Supreme Court of India Recruitment 2026: नई दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय में नौकरी पाने का सपना पूरा करने का शानदार मौका है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक और नई भर्ती की घोषणा की है। जिसके जरिए कोर्ट असिस्टेंट एडिटर, असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर कोर्ट असिस्टेंट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन जैसे पदों को भरेगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाना चाहते हैं, वो इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन की विंडो 23 फरवरी 2026 से खुल रही है।सुप्रीम कोर्ट पोस्ट वाइज वैकेंसी 2026 पद का नाम वैकेंसी असिस्टेंट एडिटर 05 असिस्टेंट डायरेक्टर 01 सीनियर कोर्ट असिस्टेंट 02 असिस्टेंट लाइब्रेरियन 14 सुप्रीम कोर्ट में नौकरी के लिए योग्यता क्या चाहिए? सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। आप इसे नीचे पोस्ट वाइज चेक कर सकते हैं। असिस्टेंट एडिटर: उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए। या स्टेट बार काउंसिल ऑफ एनरोलमेंट में बतौर एडवोकेट एनरोल होना चाहिए। या इंग्लिश बार में मेंबर होना चाहिए। या हाई कोर्ट में अटॉर्नी और कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट ने हाई कोर्ट/सुप्रीम कोर्ट में कम से कम 3 साल की प्रैक्टिस की हो। या 3 साल ज्यूडिशियल पोस्ट पर काम किया हो आदि। असिस्टेंट डायरेक्टर : म्यूजियोलॉजी में 1st क्लास मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ में भारतीय पुरातन वस्तुओं, संग्रहालय तकनीकों, प्रकाशनों और शैक्षिक गतिविधियों की नॉलेज होनी चाहिए। संबंधित फील्ड में कंप्यूटर ऑपरेशन का ज्ञान भी होना जरूरी है। कैंडिडेट्स को न्यूनतम 5 साल का अनुभव डॉक्यूमेंटरी एविडेंस म्यूजियम में पब्लिश वर्क की भी होनी चाहिए। सीनियर कोर्ट असिस्टेंट: म्यूजियोलॉजी में हाइ II क्लास मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ में कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज और न्यूनतम 2 साल का रिसर्च/ म्यूजियम में काम का एक्सपीरियंस होना चाहिए। असिस्टेंट लाइब्रेरियन: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस में डिग्री। साथ में AICTE/DOEACC से मान्यता प्राप्त कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा/समकक्ष/लाइब्रेरी ऑटोमेशन कोर्स आदि किया हो। कैंडिडेट को लाइब्रेरी वर्क में कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम 2 साल का लाइब्रेरी/ लॉ लाइब्रेरी में अनुभव भी होना चाहिए। योग्यता संबंधित ये जानकारी उम्मीदवार विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से ही चेक कर सकते हैं।सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया भर्ती 2025 की जरूरी डिटेल्स भर्ती निकाय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया पद का नाम असिस्टेंट एडिटर, असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर कोर्ट असिस्टेंट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन विज्ञापन संख्या No.
F.6/RC-2025 ऑफिशियल वेबसाइट www.sci.gov.in आवेदन शुरू होने की तारीख 23 फरवरी 2026 आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 आयुसीमा 30-40 वर्ष पदानुसार सैलरी लेवल 8 से 12 तक पदानुसार ₹47,600-78,800/- तक बेसिक सैलरी। इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे। चयन प्रक्रिया लिखत परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट+ इंटरव्यू भर्ती का नोटिफिकेशन SCI Recruitment 2026 Notification PDF आवेदन करने का लिंक SCI Vacancy 2026 Apply Online आवेदन शुल्क अनारक्षित/ओबीसी - 1500/- रुपये, एससी/एसटी एक्स सर्विसमैन/ पीडब्ल्यूडी/फ्रीडम फाइटर डिपेंडेंट-750 /- सुप्रीम कोर्ट की भर्ती में आवेदन कैसे करें? इस नई भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको संबंधित भर्ती का विज्ञापन नजर आएगा। साथ में आवेदन का लिंक भी नजर आएगा। एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए पहले अपनी बेसिक सी डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए आपको ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स चाहिए होगी। रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट होने के बाद वेबसाइट पर फिर से लॉगइन करें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें। फॉर्म को फाइनली सब्मिट करने से पहले भरी गई सभी डिटेल्स ध्यान पूर्वक चेक जरूर कर लें।सुप्रीम कोर्ट की इस भर्ती में एप्लिकेशन विंडो खुलते ही आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इसमें अप्लाई कर सकते हैं।
Supreme Court Vacancy 2026 Eligibility Law Govt Jobs 2026 Sci Assistant Librarian Vacancy 2026 Salary Supreme Court Me Naukri सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2026 लास्ट डेट सुप्रीम कोर्ट में नौकरी के लिए योग्यता सुप्रीम कोर्ट में सैलरी कितनी मिलती है? Sci Vacancy 2026 Last Date सरकारी नौकरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
असम में क्या महिलाएं खोलेंगी BJP की जीत का रास्ता: स्कीम से मुस्लिम भी खुश, बोलीं- हिमंता भले हमें पसंद न क...Bharatiya Janata Party (BJP) Assam Election 2026 Women Voters Strategy Explained; Follow Assam Chunav 2026, Himanta Biswa Sarma, BJP Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, AI इंपैक्ट समिट में बताया इसका मतलबPM Modi at AI Summit 2026: पीएम मोदी ने एआई इंपैक्ट लीडरशिप समिट 2026 में MANAV विजन पेश किया है। उन्होंने कहा कि भारत एआई में भय नहीं, बल्कि भाग्य देखता है।
Read more »
ದಿನ ಭವಿಷ್ಯ 20-02-2026: ಶುಕ್ರವಾರ ಸಾಧ್ಯ ಯೋಗ.. ಈ ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಅನುಗ್ರಹToday Horoscope 20th February 2026: ಫೆಬ್ರವರಿ 20 2026ರ ಇಂದು ಶುಕ್ರವಾರ ಮೇಷ, ವೃಷಭ, ಮಿಥುನ, ಕರ್ಕ, ಸಿಂಹ, ಕನ್ಯಾ, ತುಲಾ, ವೃಶ್ಚಿಕ, ಧನು, ಮಕರ, ಕುಂಭ ಮತ್ತು ಮೀನ ರಾಶಿಯವರ ರಾಶಿಫಲ ಹೇಗಿದೆ ತಿಳಿಯಿರಿ.
Read more »
டெட் தேர்வு 2026: அரசுப் பள்ளி ஆசிரியர்களுக்கு முக்கிய அறிவிப்பு! பணிச்சான்றிதழ் பெறுவது எப்படி?TET Exam 2026 : டெட் தேர்வு 2026 எழுதும் அரசுப் பள்ளி ஆசிரியர்கள் பணிச்சான்றிதழ் பெற என்னென்ன ஆவணங்களுடன் விண்ணப்பிக்க வேண்டும் என்பதை இங்கே தெரிந்து கொள்ளுங்கள்.
Read more »
செல்வம் கொழிக்கப்போகும் நேரம்! பிப்ரவரி 23ல் நிகழும் அபூர்வ ராஜயோகம்- உங்கள் ராசி இதில் இருக்கா?Dhanshakti Rajayogam 2026: பிப்ரவரி 23, 2026 அன்று செவ்வாய் கும்ப ராசிக்குள் நுழைந்து தனசக்தி ராஜயோகத்தை உருவாக்கும்.
Read more »
Kharmas March 2026: इस दिन से शुरू होगा खरमास? न करें ये गलतियांसाल 2026 में मार्च से खरमास Kharmas March 2026 की शुरुआत होगा। इस दौरान सभी मांगलिक कामों पर रोक लग जाती है।
Read more »
