हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी मां पर पैसों के लिए उसे 50 वर्षीय व्यक्ति को बेचने का आरोप लगाया है। किशोरी का कहना है कि उसे 11 दिसंबर से बंधक बनाकर बार-बार दुष्कर्म किया गया।
जागरण संवाददाता, हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की लड़की ने अपनी मां पर आरोप लगाया है कि उसने उसे पैसों के लिए एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बेच दिया है। वह व्यक्ति उसे 11 दिसंबर से बंधक बनाकर बार-बार रेप कर रहा है। वह 13 फरवरी को आरोपी के चंगुल से भाग निकली और थाने पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत दी। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने शिकायत में बताया कि उसकी मां ने उसे पैसों के लिए बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला इलाके में रहने वाले 50 साल के व्यक्ति को बेच दिया। उस व्यक्ति ने उसे 11 दिसंबर से बंधक बनाकर रखा था। आरोप है कि उसे घर के एक कमरे में बंद करके रखा गया था। विरोध करने पर उसे पीटा जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। उसने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी की निगरानी और दबाव के कारण वह ऐसा नहीं कर पाई। 13 फरवरी को वह आरोपी के घर से भागने में कामयाब रही। जिसके बाद वह अपने चाचा के घर गई और अपने परिवार को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तुरंत कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर उसने उच्च अधिकारियों से न्याय मांगने का फैसला किया। न्याय के लिए DM से गुहार कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने जिला मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी। उसने अपनी सुरक्षा की भी चिंता जताई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष उसे और उसके परिवार को लगातार धमका रहा है। वे उसे जान से मारने और घर से फिर से अगवा करने की धमकी दे रहे हैं। डरी हुई पीड़िता फिलहाल अपने चाचा के घर रह रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाना प्रभारी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। -अभिषेक पांडे, DM यह भी पढ़ें: हापुड़ में लूटपाट कर मकान पर किया कब्जा, अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज.
जागरण संवाददाता, हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की लड़की ने अपनी मां पर आरोप लगाया है कि उसने उसे पैसों के लिए एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बेच दिया है। वह व्यक्ति उसे 11 दिसंबर से बंधक बनाकर बार-बार रेप कर रहा है। वह 13 फरवरी को आरोपी के चंगुल से भाग निकली और थाने पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत दी। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने शिकायत में बताया कि उसकी मां ने उसे पैसों के लिए बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला इलाके में रहने वाले 50 साल के व्यक्ति को बेच दिया। उस व्यक्ति ने उसे 11 दिसंबर से बंधक बनाकर रखा था। आरोप है कि उसे घर के एक कमरे में बंद करके रखा गया था। विरोध करने पर उसे पीटा जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। उसने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी की निगरानी और दबाव के कारण वह ऐसा नहीं कर पाई। 13 फरवरी को वह आरोपी के घर से भागने में कामयाब रही। जिसके बाद वह अपने चाचा के घर गई और अपने परिवार को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तुरंत कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर उसने उच्च अधिकारियों से न्याय मांगने का फैसला किया। न्याय के लिए DM से गुहार कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने जिला मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी। उसने अपनी सुरक्षा की भी चिंता जताई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष उसे और उसके परिवार को लगातार धमका रहा है। वे उसे जान से मारने और घर से फिर से अगवा करने की धमकी दे रहे हैं। डरी हुई पीड़िता फिलहाल अपने चाचा के घर रह रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाना प्रभारी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। -अभिषेक पांडे, DM यह भी पढ़ें: हापुड़ में लूटपाट कर मकान पर किया कब्जा, अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Girl Sold By Mother Uttar Pradesh Crime Garhmukteshwar Sexual Assault Human Trafficking India DM Intervention Hapur Police Inaction Complaint Minor Victim Justice Hapur News Hapur News Hapur Latest News Hapur News In Hindi Hapur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार में होगी DM ऑफिस की नीलामी, अदालत ने दिया कुर्की का आदेशऔरंगाबाद में सिविल जज सीनियर डिविजन प्रथम डॉ.
Read more »
DM वर्षा सिंह के ऑर्डर पर हाजीपुर के होटल में पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियांहाजीपुर में जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर प्रशासन ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के एक आवासीय होटल में पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी...
Read more »
Bhojpur DM के ऑफिस को ई-मेल पर मिली RDX से उड़ाने की धमकी, सामने आया ISI का कनेक्शनभोजपुर जिलाधिकारी कार्यालय को ई-मेल के जरिए आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी 'तमिल टाइगर्स ऑफ ईलम' और 'पाक आईएसआई' के नाम से 'मेल टू टोर डॉट ई-मेल' नेटवर्क से भेजी गई। इसमें सुबह 11:15 बजे विस्फोट की बात कही गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी...
Read more »
जनसुनवाई पर योगी सरकार सख्त: 'नहीं चलेगी ढिलाई, 2 घंटे कार्यालय में रहें DM-SSP', CM ऑफिस से होगी मॉनिटरिंगUP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने जनसुनवाई व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए नया आदेश जारी किया है। अब हर कार्यदिवस पर डीएम और एसएसपी को सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहना होगा।
Read more »
हे मुखिया जी, अब कुर्सी छोड़ दें! पंचायती राज विभाग ने पूर्णिया DM को भेजा पत्र, सचिव भी दोषीपंचायती राज विभाग ने पूर्णिया के सहुरिया सुभाय मिलिक पंचायत के मुखिया को 15वें केंद्रीय वित्त आयोग की राशि के गबन में दोषी पाए जाने पर पद से हटाने का निर्देश दिया है। द्वितीय अपीलीय प्राधिकरण ने सेवानिवृत्त पंचायत सचिव अशोक कुमार राय को भी समान रूप से दोषी माना है। जिला पदाधिकारी, पूर्णिया को कानूनी कार्रवाई और वित्तीय हानि की वसूली के निर्देश दिए...
Read more »
यूपी के अफसरों में हड़कंप: मुरादाबाद DM-SSP की कुर्सी के पीछे 'तीसरी आंख', सीएम ऑफिस से लाइव हुई जनसुनवाईमुरादाबाद में डीएम और एसएसपी की जनसुनवाई की अब मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधी निगरानी हो रही है। सुबह 9:45 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारी जुड़ते हैं और फरियादियों की शिकायतों व उनके निस्तारण की हर गतिविधि को लाइव देखा-सुना जा रहा है। इस नई व्यवस्था से जिला स्तर पर शिकायतों का समाधान तेजी से हो रहा है, जिससे लखनऊ तक पहुंचने वाले मामलों...
Read more »
