Sultanpur News: यूपी के इस मंदिर में स्थापित है 12 ज्योतिर्लिंग, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगा रहता है ता...

Sultanpur 12 Jyotirlingas News

Sultanpur News: यूपी के इस मंदिर में स्थापित है 12 ज्योतिर्लिंग, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगा रहता है ता...
Sultanpur SamacharSultanpur Shiva TempleNandi Statue In Sultanpur
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

Sultanpur News: यूपी के सुलतानपुर में भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है. यहां बड़ी संख्या में शिव भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं. यहां मंदिर के पिलर पर 14 कुंतल नंदी की प्रतिमा स्थापित की गई है. यहां दर्शन करने वाले शिवभक्तों की भीड़ लगी रहती है.

सुलतानपुर: सनातन धर्म में भगवान शंकर जी को सृष्टि पालक का दर्जा दिया गया है. जिसके लिए भारतवर्ष में अलग-अलग जगह पर 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई है, लेकिन उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर स्थित भवम भवानी मंदिर में सभी ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है.

जहां काफी दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. वैसे तो यह मंदिर भवन भवानी के नाम से प्रसिद्ध है, लेकिन यहां माता जी की प्रतिमा के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है. लगभग 14 कुंतल के हैं नंदी मंदिर के मुख्य गेट से प्रवेश करते ही आपको लगभग 10 फीट का एक पिलर देखने को मिल जाएगा और इस पिलर पर लगभग 14 कुंतल के नंदी की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसकी भव्यता श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी है और लोग नंदी के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं. यह है खास मान्यता भवन भवानी धाम मंदिर की खास मान्यता यह है कि यहां पर जो भी व्यक्ति अपनी मन्नतें मांगने आता है. उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. जिसका जीता जाता उदाहरण मंदिर के संस्थापक पंडित जय नारायण तिवारी से समझा जा सकता है. लोकल 18 से बातचीत के दौरान मंदिर के पुजारी विनोद पांडेय ने बताया कि जब पंडित जय नारायण तिवारी जी द्वारा माता जी से मांगी गई मनोकामना पूर्ण हुई. तब उन्होंने इस मंदिर की नींव रखी, जो आज श्रद्धालुओं के दर्शन स्थल के साथ-साथ पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित किया गया है. इस रास्ते से पहुंचे मंदिर भवन भवानी मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको सुलतानपुर शहर से मोतिगरपुर रोड पर लगभग 26 किलोमीटर जाना होगा. जहां आपको लपटा गांव मिलेगा. इस लपटा गांव में ही हाइवे के किनारे यह मंदिर बनाया गया है, जो साल 2007 में स्थापित हुआ था. नवरात्रि में होती है भयंकर भीड़ नवरात्र के पावन पर्व पर शाहपुर लपटा स्थित भवमभवानी धाम पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. सुबह से ही पूजन-अर्चन का सिलसिला जब शुरू होता है. वह देर शाम तक जारी ही रहता है. क्योंकि भगवान भोलेनाथ को सभी रूपों के साथ साथ मां के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन भी यहां होते हैं. लोगों की ऐसी मान्यता है कि मां शेरावली के दर्शन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. प्राकृतिक माहौल से मिलती है शांति भवन भवानी धाम मंदिर को कुछ इस तरह से डिजाइन कर बनाया गया है, जिससे लोगों को शांति की अनुभूत होती है. क्योंकि यहां विशेष पत्थरों की कारीगरी के साथ-साथ कई प्रकार के फूल और पौधे भी लगाए गए हैं, जो लोगों को ईश्वरीय ध्यान लगाने में काफी मददगार साबित होते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Sultanpur Samachar Sultanpur Shiva Temple Nandi Statue In Sultanpur सुलतानपुर में 12 ज्योतिर्लिंग सुलतानपुर समाचार सुलतानपुर में शिव मंदिर सुलतानपुर में नंदी की प्रतिमा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाराजगंज का पंचमुखी शिव मंदिर: मान्यताएं और इतिहासमहाराजगंज का पंचमुखी शिव मंदिर: मान्यताएं और इतिहासइटहिया स्थित इस पंचमुखी शिव मंदिर अपनी खास मान्यताओं और इतिहास के लिए जाना जाता है। दूर-दूर से श्रद्धालु पंचमुखी शिवलिंग के दर्शन करने आते हैं, खासकर सावन के महीने में।
Read more »

सिद्धपीठ के तौर पर प्रसिद्ध है मां कालिका मंदिर, दिन में दो बार स्वरूप बदलती है प्रतिमा, नीर का भी है विशेष...सिद्धपीठ के तौर पर प्रसिद्ध है मां कालिका मंदिर, दिन में दो बार स्वरूप बदलती है प्रतिमा, नीर का भी है विशेष...मां कालिका मंदिर के पुजारी देवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि इस मंदिर का गौरवशाली इतिहास है. यह मंदिर क्षेत्र में लोगों के बीच आस्था का प्रतीक है. मां के चरणों में शीश झुकाने वाले कभी मायूस नहीं लौटते हैं. यहां प्रतिमा अत्यंत चमत्कारी है, जो दो बार दिन में अपना रंग व स्वरूप बदलती है. वहीं माता के नीर में श्रद्धालुओं की हर समस्या का निवारण रहता है.
Read more »

Alwar News: बेहद रमणीय व सुंदर स्थल है डूंगरी माताजी का मंदिर, श्रद्धालु नंगे पांव जाकर दरबार में देते हैं हाजरीAlwar News: बेहद रमणीय व सुंदर स्थल है डूंगरी माताजी का मंदिर, श्रद्धालु नंगे पांव जाकर दरबार में देते हैं हाजरीAlwar News: शहर के ब्यावर खास रोड स्थित श्री ज्वालामुखी माता का मंदिर माता के भक्तों की आस्था का केन्द्र है. पहाड पर स्थापित होने के कारण इसे डूंगरी माताजी के नाम से पहचाना जाता है. नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है.
Read more »

यूपी: प्रदेश में शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों का बढ़ सकता है मानदेय, दीवाली पर आ सकती है खुशखबरीयूपी: प्रदेश में शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों का बढ़ सकता है मानदेय, दीवाली पर आ सकती है खुशखबरीShikshamitras of UP: यूपी में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए अच्छी खबर है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के साथ विभिन्न संगठनों की बैठक में इस पर सकारात्मक सहमति बनी है।
Read more »

काशी विश्‍वनाथ मंदिर में स्‍पर्श दर्शन पर लगी रोक, वाराणसी में मंदिर प्रशासन का बड़ा फैसलाकाशी विश्‍वनाथ मंदिर में स्‍पर्श दर्शन पर लगी रोक, वाराणसी में मंदिर प्रशासन का बड़ा फैसलाKashi Vishwanath Temple Varanasi: बीते दिनों काशी विश्‍वनाथ मंदिर के गर्भगृह में स्‍पर्श दर्शन के दौरान दो श्रद्धालुओं के गिर जाने का वीडियो वायरल हो गया था.
Read more »

अब घुटेगा दम: दिल्ली की हवा में घुला पराली का धुआं, एक्सपर्ट बोले- अगले कुछ दिनों में दिखेगा गंभीर असरअब घुटेगा दम: दिल्ली की हवा में घुला पराली का धुआं, एक्सपर्ट बोले- अगले कुछ दिनों में दिखेगा गंभीर असरराजधानी की हवा में पराली का धुआं घुलने लगा है। इस सीजन में पहली बार है कि हवा में पराली के धुएं की हिस्सेदारी सामने आई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:49:44