Stock Market Opening Today: वैश्विक बाजार से मिल रहे संकेतों के चलते बुधवार को घरेलू बाजार की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. जहां सेंसेक्स में मामूली उछाल तो निफ्टी में थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई.
Stock Market Opening Today: वैश्विक बाजार से मिल रहे संकेतों के चलते बुधवार को घरेलू बाजार की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. जहां सेंसेक्स में मामूली उछाल तो निफ्टी में थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई.भारतीय शेयर बाजार बुधवार को मामूली गिरावट के साथ खुला.
हालांकि बाजार खुलने के आधे घंटे के भीतर इसमें सुधार आने लगा. बाजार में गिरावट का कारण ग्लोबल बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों को बताया जा रहा है. शुरुआती बाजार में बैंक निफ्टी में गिरावट देखने को मिली. वहीं ऑटो, पीएसयू बैंक जैसे सेक्टोरल इंडेक्स में भी गिरावट का रुख देखने को मिला. हालांकि आईटी शेयरों में तेजी से बाजार से सपोर्ट मिला. एफएमसीजी इंडेक्स भी गिरावट के साथ खुला लेकिन पांच मिनट के अंदर ही इस एफएमसीजी सेक्टर में आधा फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया.बुधवार को सुबह सवा नौ बजे बीएसई का सेंसेक्स एकदम सपाट दिखाई दिया और इसमें सिर्फ 6.83 अंक की बढ़त देखने को मिली. इसी के साथ ये 81,928 अंक पर ओपन हुआ. जबकि एनएसई का निफ्टी भी मामूली गिरावट के साथ ओपन हुआ. इसमें 7.10 अंक की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद ये 25,034 अंक पर खुला. निफ्टी में ओपनिंग के समय 1296 शेयरों में उछाल देखने को मिला. जबकि 346 शेयरों में गिरावट देखी गई.बुधवार सुबह जब बाजार खुला तो बैंक निफ्टी में गिरावट देखने को मिली. लेकिन ओपनिंग के 15 मिनट बाद ही ये फायदे में आ गया और उछाल के साथ कारोबार करने लगा. एफएमसीजी सेक्टर में ब्रिटानिया में तेजी है, जबकि आईटीसी भी करीब ऑलटाइम हाई के पास पहुंच गया. वहीं सुबह 9.30 बजे स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स 81,773.78 और निफ्टी 24,995.65 पर कारोबार करता दिखाई दिया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Stocks to Watch: आज India Glycols, CDSL समेत इन शेयरों से मिलेगा माल, क्या हैं संकेत?Stock Market Prediction: दलाल स्ट्रीट पर मंगलवार को लगातार दूसरे सत्र में गिरावट का सिलसिला कायम रहा था। बंबई शेयर बाजार (BSE) का 50 शेयरों वाला सेंसेक्स 692.89 अंक टूटकर 78,956.
Read more »
Stock Market Open: शेयर बाजार में मामूली उछाल, तेजी के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टीStock Market Opening Today: भारतीय शेयर बाजार इनदिनों उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है. हालांकि मंगलवार को बाजार तेजी के साथ ओपन हुआ, लेकिन ओपनिंग के आधे घंटे बाद ही बाजार में गिरावट शुरु हो गई.
Read more »
ऑल-टाइम हाई पर शेयर बाजार, आईटी शेयरों में खरीदारीऑल-टाइम हाई पर शेयर बाजार, आईटी शेयरों में खरीदारी
Read more »
Stock Market: बाजार में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला फिर शुरू... तूफानी तेजी के साथ सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर परStock Market Zooms : शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ और मार्केट ओपन होने के साथ ही Sensex 500 अंक उछलकर नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया.
Read more »
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी 25200 के पारSensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी 25200 के पार
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान परनिफ्टी 50 के 29 शेयरों में बढ़त देखी जा रही है, जबकि 20 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.
Read more »
