Stock market opened with huge decline, Sensex fell by 370 points, Nifty also slipped । Stock Market Today: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 370 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी फिसला । बाज़ार
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी है. सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को बाजार लाल निशान के साथ ओपन हुआ. ओपनिंग के साथ ही बाजार में जबरदस्त गिरावट शुरू हो गई. बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भरभराकर गिर गए.
इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स ओपनिंग के एक मिनट बाद ही 437.87 अंक की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. उसके बाद ये गिरकर 73,677.30 अंक पर ट्रेड करते नजर आया. जबकि एनएसई का निफ्टी50 142.20 अंक की गिरावट के साथ 22,318.10 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा. Advertisment कैसी रही बाजार की ओपनिंग? मंगलवार को बाजार की ओपनिंग निराशाजनकर रही और बाजार के दोनों इंडेक्स लाल निशान के साथ ओपन हुए. बाजार की ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 371.27 अंक टूटकर 73743.88 पर खुला, जो सोमवार को 74115.17 अंक पर क्लोज हुआ था. वहीं एनएसई का निफ्टी 114.35 अंक की गिरावट के साथ 22345.95 के स्तर पर ओपन हुआ. जो आखिरी कारोबारी सत्र में 22460.30 पर बंद हुआ था. कारोबार की शुरुआत में टूटे ये स्टॉक्स बाजार की शुरुआत में निफ्टी पर इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. वहीं आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, ओएनजीसी के शेयर हरे निशान के साथ कारोबार करते दिखे. यही नहीं मंगलवार के शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान के साथ कारोबार करते दिखे. इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट मंगलवार सुबह जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. उनमें इंडसइंड बैंक के शेयर में 18 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद इन्फोसिस के शेयरों में 2.98 फीसदी टूटकर कारोबार करते दिखे. जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.25 फीसदी टूट गए. ज़ोमैटो में 1.96 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट, निवेशकों को लाखों करोड़ रुपये का नुकसानसोमवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला और गिरावट का दौर जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई।
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट, सेंसेक्स 430 तो निफ्टी 100 अंक टूटाStock Market Today: Sensex fell by 430 points Nifty also trading with decline । शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट, सेंसेक्स 430 तो निफ्टी 100 अंक टूटा । बाज़ार
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी में भारी गिरावटStock Market Crash Today: कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते शेयर बाजार में आज तेज गिरावट देखी जा रही है.
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी में भारी गिरावटStock Market Crash Today: कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते शेयर बाजार में आज तेज गिरावट देखी जा रही है.
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 730 अंक टूटा, रेड जॉन में निफ्टीStock market continues to fall, Sensex falls by 730 points, Nifty in red zone । शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 730 अंक टूटा, रेड जॉन में निफ्टी । बाज़ार
Read more »
सपाट बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा, निफ्टी 5 अंक फिसलासपाट बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा, निफ्टी 5 अंक फिसला
Read more »
