Stock market continues to fall, Sensex falls by 730 points, Nifty in red zone । शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 730 अंक टूटा, रेड जॉन में निफ्टी । बाज़ार
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट थमने के नाम नहीं ले रही. सप्ताह के पहले ही दिन शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में इसमें जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स कुछ ही मिनटों में 730 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार करता दिखा.
जबकि निफ्टी50 भी लाल निशान के साथ कारोबार करता दिखा और शुरुआती कारोबार में ही 215 अंक से ज्यादा गिर गया. शेयर बाजार में गिरावट की वजह कमजोर रूप से मिश्रित वैश्विक संकेत और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ चिंताओं, अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव, चीन में एक नए बैट कोरोनो वायरस की रिपोर्ट से बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. Advertisment फरवरी में बुरी तरह से टूटा भारतीय बाजार बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में पिछले साल सितंबर के आखिर से गिरावट शुरू हुई जो अब तक जारी है. लेकिन फरवरी के महीने में शेयर बाजार बुरी तरह से टूट गया. पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार बड़ी गिरावट के साथ ओपन हुआ. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ ओपन हुआ. वहीं एनएसई का निफ्टी भी रेड जॉन में ऑपन हुआ. इस दौरान शुरुआती कारोबार में बीएसई लार्जकैप के 30 में से 29 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे. जबकि सबसे ज्यादा गिरावट जोमेटो के शेयर में देखने को मिली. भारती शेयर बाजार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ धमकी के चलते बुरी तरह से गिरा हुआ है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआवैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 330 अंक और निफ्टी में 113 अंक की गिरावट दर्ज की गई।
Read more »
Stock Market Today: बजट के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट Stock market on Budget day:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण खत्म होते ही सेंसेक्स 494.1 अंक गिरकर 77,006.47 पर पहुंच गया. निफ्टी भी 162.35 अंक गिरकर 23,346.05 पर आ गया.
Read more »
भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट, निवेशकों को लाखों करोड़ रुपये का नुकसानसोमवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला और गिरावट का दौर जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई।
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट, सेंसेक्स 430 तो निफ्टी 100 अंक टूटाStock Market Today: Sensex fell by 430 points Nifty also trading with decline । शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट, सेंसेक्स 430 तो निफ्टी 100 अंक टूटा । बाज़ार
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी में भारी गिरावटStock Market Crash Today: कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते शेयर बाजार में आज तेज गिरावट देखी जा रही है.
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी में भारी गिरावटStock Market Crash Today: कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते शेयर बाजार में आज तेज गिरावट देखी जा रही है.
Read more »
