Stock Market Crash Today: कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते शेयर बाजार में आज तेज गिरावट देखी जा रही है.
शेयर बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. 24 फरवरी 2025 को सुबह 9:47 बजे, सेंसेक्स 704.70 अंक गिरकर 74,606.36 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 215.
85 अंक टूटकर 22,580.05 पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार में यह गिरावट कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते देखी जा रही है.भारतीय शेयर बाजार ने आज, 24 फरवरी 2025, को लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 546.91 अंक की गिरावट के साथ 74,764.15 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50, 171.90 अंक गिरकर 22,624.00 पर आ गया.किन सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा असर आज रियल एस्टेट, मिडस्मॉल IT और टेलीकॉम, तथा मीडिया सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली रही है.निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट Nifty Realty Index में दर्ज की गई, जो 2.21% गिरकर 825.80 पर पहुंच गया. इसके अलावा, Nifty Midsmall IT & Telecom Index 2.04% गिरकर 9,280.55 पर और Nifty Media Index 1.73% गिरकर 1,466.55 पर आ गया.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});कौन-कौन से शेयर सबसे ज्यादा गिरे?सेंसेक्स के 30 शेयरों में से Zomato सबसे ज्यादा टूटा, जो 2.04% गिरकर ₹225.55 पर ट्रेड कर रहा था.इसके बाद HCL टेक्नोलॉजीज़ में 1.52% की गिरावट दर्ज की गई और यह ₹1,674.95 पर कारोबार कर रहा था. पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर 1.38% टूटकर ₹258.15 पर आ गए.सेंसेक्स के 30 में से केवल 5 शेयर ही बढ़त में रहे, जबकि बाकी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.गिरावट के पीछे की वजहशेयर बाजार में हालिया गिरावट के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं: कमजोर वैश्विक संकेत: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्यापारिक साझेदारों पर टैरिफ लगाने की घोषणा से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है. विदेशी निवेशकों की बिकवाली: विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बीते हफ्ते 7,793 करोड़ रुपये की बिकवाली की. इस महीने अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से 23,710 करोड़ रुपये निकाले हैं. 2025 में अब तक FPI भारतीय शेयरों से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निकासी कर चुके हैं. बीते हफ्ते सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावटपिछला हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए नुकसानदायक रहा.17 फरवरी से 21 फरवरी के बीच सेंसेक्स में 628.15 अंक और निफ्टी में 133.35 अंक की कमजोरी दर्ज की गई. इस गिरावट के चलते देश की शीर्ष 10 में से 8 बड़ी कंपनियों का कुल मार्केट कैप 1,65,784.9 करोड़ रुपये घट गया. इस साल अब तक निफ्टी 4% फिसलालगातार बिकवाली के चलते निफ्टी ने इस साल अब तक 4% का नकारात्मक रिटर्न दिया है.अगर विदेशी निवेशक बिकवाली जारी रखते हैं और वैश्विक संकेत कमजोर बने रहते हैं, तो बाजार में और गिरावट देखी जा सकती है. इन आर्थिक आंकड़ों टिकी हैं निवेशकों की नजरफिलहाल निवेशकों की नजर कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों पर टिकी हैं, जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं.26 फरवरी अमेरिका में होम सेल्स डेटा जारी होगा. वहीं, 27 फरवरी को अमेरिकी GDP ग्रोथ का दूसरा अनुमान आएगा. इसके बाद 28 फरवरी को भारत सरकार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का GDP डेटा और आगामी वित्त वर्ष के लिए GDP का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी करेगी.
Sensex Today Stock Market Crash
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआवैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 330 अंक और निफ्टी में 113 अंक की गिरावट दर्ज की गई।
Read more »
Stock Market Today: बजट के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट Stock market on Budget day:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण खत्म होते ही सेंसेक्स 494.1 अंक गिरकर 77,006.47 पर पहुंच गया. निफ्टी भी 162.35 अंक गिरकर 23,346.05 पर आ गया.
Read more »
बजट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक से अधिक नीचेभारत के राष्ट्रीय बजट के बाद आज शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। बजट में किए गए कई बड़े ऐलानों के बाद बाजार में तेजी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों ने खराब शुरुआत की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए कर (Trump Tariff War) का ग्लोबल मार्केट और भारतीय शेयर बाजार पर भी नकारात्मक प्रभाव दिख रहा है।
Read more »
Stock Market Crash: ट्रंप के ‘टैरिफ वॉर’ से शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट Stock Market Updates: डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले से दुनियाभर के बाजार धराशायी हो गया है, भारतीय शेयर बाजार भी खुलते ही धड़ाम से गिरा है.
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट, सेंसेक्स 430 तो निफ्टी 100 अंक टूटाStock Market Today: Sensex fell by 430 points Nifty also trading with decline । शेयर बाजार में नहीं थम रही गिरावट, सेंसेक्स 430 तो निफ्टी 100 अंक टूटा । बाज़ार
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी में भारी गिरावटStock Market Crash Today: कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते शेयर बाजार में आज तेज गिरावट देखी जा रही है.
Read more »
