बजट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक से अधिक नीचे

बजट News

बजट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक से अधिक नीचे
बजट 2025शेयर बाजारसेंसेक्स
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

भारत के राष्ट्रीय बजट के बाद आज शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। बजट में किए गए कई बड़े ऐलानों के बाद बाजार में तेजी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों ने खराब शुरुआत की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए कर (Trump Tariff War) का ग्लोबल मार्केट और भारतीय शेयर बाजार पर भी नकारात्मक प्रभाव दिख रहा है।

भारत का राष्ट्रीय बजट (Union Budget 2025) पेश होने के बाद आज शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। बजट में किए गए कई बड़े ऐलानों के बाद बाजार में तेजी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों ने खराब शुरुआत की। BSE Sensex खुलने के साथ ही 700 अंक से अधिक नीचे गिर गया, जबकि NSE Nifty 200 अंक से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। इस बीच, मोदी सरकार द्वारा 12 लाख रुपये तक की आय को करमुक्त करने सहित अन्य बड़े ऐलानों का बाजार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। दूसरी ओर,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगाए गए कर (Trump Tariff War) का ग्लोबल मार्केट और भारतीय शेयर बाजार पर भी नकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। \मिनटों में 700 अंक फिसल गया सेंसेक्स। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने बजट वाले दिन के अपने बंद 77,505.96 की तुलना में गिरकर 77,063.94 के लेवल पर ओपन हुआ। महज कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान ये इंडेक्स 700 अंक से अधिक फिसलकर 76,774.05 के स्तर पर आ गया। सेंसेक्स की तरह निफ्टी ने भी खुलने के साथ ही बड़ी गिरावट देखी। NSE Nifty अपने पिछले बंद 23,482.15 की तुलना में टूटकर 23,319 के लेवल पर खुला था और देखते ही देखते ये भी 220 अंक से अधिक की गिरावट लेकर 23,239.15 पर आ गया। बजट वाले दिन शेयर बाजार खुला था, लेकिन दिन भर सेंसेक्स-निफ्टी ने सुस्ती में कारोबार किया था और अंत में फ्लैट लेवल पर क्लोज हुए थे। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 77,637 अंक पर खुला और कारोबार के अंत में 5.39 अंक की मामूली तेजी लेकर 77,506 पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर निफ्टी (NSE Nifty) 26.25 अंक फिसलकर 23,482.15 पर बंद हुआ था। लेकिन एक्सपर्ट्स उम्मीद जता रहे थे कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट में किए गए बड़े ऐलानों और तमाम सेक्टर्स के लिए किए गए आवंटन का असर दिख सकता है। \ट्रंप के टैरिफ वॉर से ग्लोबल बाजारों में हड़कंप। एक ओर जहां शेयर बाजार में बजट 2025 में हुए ऐलानों के असर से तेजी का अनुमान जाहिर किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर ग्लोबल मार्केट बाजार का मूड बिगाड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कनाडा (Canada), मैक्सिको (Maxico) और चीन (China) पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है। US Tariff War के बाद दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। अमेरिकी मार्केट के प्रमुख इंडेक्स Dow Jones 337 अंक, S&P 500 भी 30.64 अंक गिरकर बंद हुआ, तो Nasdaq भी 54 अंक टूटकर बंद हुआ। दिख रही है।1678 शेयर लाल निशान पर खुले कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की खराब शुरुआत रही और अमेरिका समेत तमाम एशियाई बाजारों और Gift Nifty में जारी गिरावट को देखते हुए पहले से ये अनुमान लगाए जा रहे थे। इस बीच बता दें कि Share Market में कारोबार ओपन होने के दौरान 1678 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे, जो गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुए, तो वहीं 875 शेयरों ने ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत की। इसके अलावा 186 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

बजट 2025 शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी ट्रंप कर ग्लोबल मार्केट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

घरेलू शेयर बाजार में गिरावटघरेलू शेयर बाजार में गिरावटभारतीय शेयर बाजार गुरुवार को शुरुआती तेजी के बाद गिरावट देखी। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में हानि हुई। विदेशी फंड निकासी और सतर्कता बाजार में गिरावट की वजह मानी जा रही है।
Read more »

शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार तेजीशेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार तेजीसोमवार को बड़ी गिरावट देखने को बाद शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ शुरू हुआ। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा और निफ्टी 150 अंक से ज्यादा चढ़ गया।
Read more »

शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ शुरू हुआशेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ शुरू हुआसोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद मंगलवार को बाजार ने जोरदार तेजी के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने 100 अंक से अधिक की बढ़त हासिल की।
Read more »

शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़काशेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़काभारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भूचाल आया। सेंसेक्स 500 अंक से अधिक लुढ़क गया। HMPV वायरस के बढ़ते मामलों से बाजार में घबराहट है
Read more »

शेयर बाजार में भारी गिरावट, रुपया भी छूट गयाशेयर बाजार में भारी गिरावट, रुपया भी छूट गयासप्ताह के पहले कारोबारी दिन, घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ शुरू हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई।
Read more »

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआशेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआवैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 330 अंक और निफ्टी में 113 अंक की गिरावट दर्ज की गई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:38:30