गुजरात नेचुरल रिसोर्सेज ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है, एक साल में 331 तक। यह शेयर 100 रुपये से कम पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी तेल और गैस अन्वेषण में कार्यरत है और अब लगभग कर्ज मुक्त है। इसने 80 हजार रुपये के निवेश को 2.50 लाख रुपये में बदल दिया।
नई दिल्ली। शेयर बाजार में अक्सर उतार-चढ़ाव और गिरावट का दौर देखने को मिलता है, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे 'छुपे हुए रुस्तम' शेयर होते हैं जो निवेशकों को मालामाल कर देते हैं। शेयर बाजार में निवेशक हमेशा ऐसे पेनी स्टॉक्स या छोटे शेयरों की तलाश में रहते हैं जो भविष्य में मल्टीबैगर साबित हों। ऐसी ही एक कंपनी है गुजरात नेचुरल रिसोर्सेज , जिसने हाल ही में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर बाजार का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शेयर का धमाकेदार प्रदर्शन इस कंपनी ने पिछले कुछ समय में निवेशकों की वेल्थ को कई गुना बढ़ाया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो शेयर फिलहाल 100 रुपये से नीचे , लगभग 92.
10 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। पिछले एक साल में इस शेयर ने 320% से 331% तक का भारी भरकम रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इसमें 80 हजार रुपये लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर 2.50 लाख रुपये हो गई होती। पिछले 5 साल में इसने 505.92% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं, साल 2007 से अब तक यह शेयर 9,594.74% तक उछल चुका है। हालांकि, अमेरिका-ईरान तनाव जैसे वैश्विक कारणों के चलते पिछले एक महीने में इसमें 11.40% की गिरावट भी देखने को मिली है, लेकिन 6 महीने के परिप्रेक्ष्य में यह 46.42% मुनाफे में है। क्या करती है गुजरात नेचुरल रिसोर्सेज? वर्ष 1991 में स्थापित , गुजरात नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड मुख्य रूप से ऑयल एंड गैस एक्सप्लोरेशन और ट्रेडिंग के व्यवसाय में है। कंपनी अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली और स्टेप-डाउन सहायक कंपनियों के माध्यम से भारत के अपस्ट्रीम ऑयल एंड गैस सेक्टर में काम करती है। इसकी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी, GNRL ऑयल एंड गैस लिमिटेड के पास खंभात बेसिन में 6 उत्पादक ब्लॉकों में भागीदारी है। इनमें से 5 ब्लॉकों में कंपनी ऑपरेटर की भूमिका में भी है। कंपनी ने कंवारा , नॉर्थ कठाना, एलोरा, ढोलासन, नॉर्थ बलोल और उनावा आदि में सफलतापूर्वक ऑयल एंड गैस प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। कंपनी अपनी सहायक कंपनियों और अन्य क्लाइंट्स को तकनीकी सलाहकार सेवाएं भी देती है। इसके प्रमुख साझेदारों में गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कंपनी ने अपना कर्ज किया कम कंपनी ने अपना कर्ज काफी कम किया है और वर्तमान में यह लगभग कर्ज मुक्त स्थिति में है। हालांकि शेयर अपनी बुक वैल्यू के मुकाबले 6.53 गुना अधिक कीमत पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी बहुत कम है, जो कि पिछले 3 वर्षों में 10.4% तक की गिरावट और घट गई है। पिछले 3 वर्षों में कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी नकारात्मक 3.28% रहा है। ये भी पढ़ें- Adani Power Share Target: अदाणी पावर के शेयरों में जारी है तेजी का सिलसिला, 2 दिन में 8% उछला, क्यों आया उछाल? शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।
GNRL Share Price Multibagger Stock Penny Stock India Oil & Gas Exploration High Return Shares Stock Market Investment Debt-Free Company Cambay Basin Indian Energy Sector
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
5 दिनों में एलपीजी उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा, सिलेंडर डिलीवरी समय 2.5 दिन ही: हरदीप सिंह पुरी5 दिनों में एलपीजी उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा, सिलेंडर डिलीवरी समय 2.5 दिन ही: हरदीप सिंह पुरी
Read more »
गाजियाबाद के राजनगर डिस्पेंसरी में खुली पैथालाजी लैब, 80 हजार कामगारों को मिलेगा लाभगाजियाबाद के राजनगर डिस्पेंसरी में एक नई पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन किया गया। इसका शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निदेशक सौम्या पाण्डेय ने किया।
Read more »
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले गुजरात ने 100 दिवसीय अभियान शुरू कियाअंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले गुजरात ने 100 दिवसीय अभियान शुरू किया
Read more »
जम्मू-कश्मीर में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन, हजरतबल दरगाह में इकट्ठा हुए 80000 लोग; जामिया मस्जिद बंदरमजान के अंतिम शुक्रवार, जुमा-उल-विदा पर हजरतबल दरगाह में लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने नमाज अदा की, जिनमें फारूक अब्दुल्ला भी शामिल थे।
Read more »
रांची से साहिबगंज के बीच बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर, 80 से 100 KM तक घटेगी दूरीरांची से साहिबगंज के बीच प्रस्तावित नया ग्रीनफील्ड कॉरिडोर झारखंड की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव लाएगा। यह एक्सप्रेस-वे 80-100 किमी दूरी कम करेगा और अप्रैल में इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट शुरू होगी।
Read more »
ईरान संघर्ष: पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली 80 उड़ानें संचालित करेगा एयर इंडिया समूहईरान संघर्ष: पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली 80 उड़ानें संचालित करेगा एयर इंडिया समूह
Read more »
