सलमान खान की फिल्म सिकंदर की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है फैंस के दिलों के धड़कन बढ़ती जा रही है। एडवांस बुकिंग भी सिकंदर की जोर-शोर से चल रही हैं। हालांकि इस बीच ही सिकंदर के रास्ते में कांटे बिछाने के लिए अब मोहनलाल की फिल्म L2 एमपुरान भी आ गई है। हाल ही में सलमान ने एमपुरान के साथ क्लैश पर बातचीत की...
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। ट्रेलर रिलीज होते ही मेकर्स ने इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी थी और हर दिन फिल्म की टिकट धड़ाधड़ बिक रही है। हर साल ईद पर सोलो रिलीज करने वाले सलमान खान की टक्कर इस बार साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल से होने वाली है। मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म एल: 2 एमपुरान को ईद से तीन दिन पहले रिलीज किया गया है। चूंकि सिकंदर हिंदी फिल्म है, लेकिन इस फिल्म का निर्देशन जिस डायरेक्टर ने किया है और साथ ही फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा से जुड़ी हुई हैं, ऐसे में पूरी संभावना है कि ए आर मुरुगादास की ये फिल्म साउथ में भी रिलीज हो सकती है। हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने मोहनलाल की फिल्म 'एमपुरान' से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। सिकंदर और 'एमपुरान' के क्लैश पर क्या बोले सलमान खान? सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च के बाद सलमान खान ने कई मीडिया हाउसेस से अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर बातचीत की। न्यूज 18 से खास बातचीत में जब उनसे उनकी 'सिकंदर' और मोहनलाल की एल: 2 एमपुरान के क्लैश पर सवाल किया गया, तो दबंग खान ने जवाब देते हुए कहा, मुझे मोहनलाल सर बतौर एक्टर बेहद पसंद हैं। पृथ्वीराज इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, इसलिए मुझे यकीन है कि ये फिल्म बहुत ही शानदार होगी। Photo Credit- Instagram सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को बॉक्स ऑफिस पर खतरा सिर्फ मोहनलाल की फिल्म 'एमपुरान' से ही नहीं है, बल्कि ईद के चंद दिनों बाद ही सनी देओल भी अपनी फिल्म 'जाट' के साथ भी बड़े पर्दे पर आएंगे। ऐसे में दबंग खान ने धर्मेंद्र के बेटे और अपने जिगरी यार सनी देओल को भी उनकी फिल्म 'जाट' के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें: Sikandar Advance Box Office: बॉक्स ऑफिस पर राज करेगा सिकंदर! एडवांस बुकिंग में दूसरे दिन हुई मोटी कमाई एडवांस बुकिंग में सिकंदर और एमपुरान में से कौन सी फिल्म आगे? सलमान खान की सिकंदर के एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें, तो इंडिया में ओपन होते ही भाईजान की फिल्म की महज 24 घंटे के अंदर ही 45 हजार से अधिक टिकट बिक्री हुई थी। दूसरे दिन फिल्म की 45,587 टिकट बिकी। अब तक सिकंदर की 91 हजार से अधिक ऑनलाइन टिकट बिक्री हो चुकी है, जिससे फिल्म ने रिलीज से पहले ही कुल 2.
58 करोड़ की कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि 30 मार्च को रिलीज से पहले ही सिकंदर 7 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लेगी। Photo Credit- Instagram वहीं दूसरी तरफ 'एल2: एमपुरान' की एडवांस बुकिंग ने तो एक नया इतिहास ही लिख डाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहनलाल की फिल्म 'एमपुरान' पहली ऐसी मलयालम मूवी है, जिसने 1 मिलियन से ज्यादा की टिकट बिक्री की है और फिल्म के खाते में रिलीज से पहले ही 60 करोड़ हो चुकी है। ऐसे में फिलहाल पृथ्वीराज की फिल्म L2 एमपुरान आगे चल रही है। देखना ये है कि जब ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी तो किसको मुनाफा होगा और किसको नुकसान। यह भी पढ़ें: Sikandar Advance Collection: सिकंदर के दम से थर्राएगा बॉक्स ऑफिस! पहले दिन एडवांस में धड़ल्ले से छापे नोट
Sikandar Movie Salman Khan Sikandar Vs Empuraan Sikandar Box Office Clash Salman Khan Movies Mohanlal Movies L2 Empuraan Entertainment News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वो फिल्म, जिसे सब बता रहे थे बकवास, 4 दिन कमाई के लिए भी तरसी, अंत में 175 दिन तक करती रही छप्पड़फाड़ कमाईरेनू चोपड़ा की फिल्म 'बागबान' को शुरुआत में 'बकवास' कहा गया, लेकिन बाद में 175 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया और ऐतिहासिक कमाई की.
Read more »
बॉलीवुड फिल्म्स के वो क्लैश जिन्होनें बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था कहर, साउथ की फिल्म भी शामिलमनोरंजन From Dilwale Bajirao Mastani to Zero KGF Chapter 1 check out बॉलीवुड फिल्म्स के वो क्लैश जिन्होनें बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था कहर, साउथ की फिल्म भी शामिल
Read more »
L2 Empuraan: 400 करोड़ में बनी फिल्म और रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई, इतिहास रचने को तैयार मोहनलालअगर फिल्म के लिए रिव्यू पॉजिटिव हैं तो एमपुरान अब तक की सबसे बड़ी मलयालम फिल्म बनने की राह पर है. इससे पहले ये रिकॉर्ड डायरेक्टर चिदंबरम की मंजुम्मेल बॉयज के नाम है जिसने 241 करोड़ रुपये कमाए.
Read more »
Box Office: 36वें दिन भी 'छावा' की कमाई 'द डिप्लोमैट' से कहीं ज्यादा, जॉन अब्राहम की फिल्म का पत्ता होगा साफ!विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर 574.
Read more »
सलमान की 'सिकंदर' को लोहे के चने चबवा देगी सुपरस्टार की फिल्म! रिकॉर्डतोड़ हो रही एडवांस बुकिंग, ईद पर होगी...Mohanlal Movie L2 Empuraan X Slaman khan Sikandar: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की राजनीतिक एक्शन थ्रिलर 'एल2: एम्पुरान' 27 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. यह पैन इंडिया फिल्म सलमान खान की 'सिकंदर' के साथ ईद के मौके पर रिलीज होगी. यह फिल्म साल 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लुसिफर' का सीक्वल है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.
Read more »
Sikandar Advance Box Office: बॉक्स ऑफिस पर राज करेगा सिकंदर! एडवांस बुकिंग में दूसरे दिन हुई मोटी कमाईSikandar Advance Collection सुपरस्टार सलमान खान Salman Khan की आने वाली फिल्म सिकंदर को हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मंगलवार से इस मूवी की भारत में एडवांस बुकिंग भी ओपन की चुकी है। इस आधार पर हम आपको सिकंदर के एडवांस बुकिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि रिलीज से पहले इसकी कमाई कितनी रही...
Read more »
