Survey: भारत का हर पांचवा अमीर इंसान छोड़ना चाहता है भारत, लेकिन ऐसा क्यों जानें वजह देश Kotak Mahindra Bank Survey every fifth Indian Rich person wants to leave India
भारत का हर पांचवा अमीर व्यक्ति विदेश में रहना चाहता है. इसलिए भारत के अमीर व्यक्ति विदेशों में घर भी खरीद रहे हैं और निवेश भी. निवेश करने के अच्छे विकल्प, टैक्स में छूट और बेहतर कनेक्टिविटी के वजह से भारतीय रईस विदेश में स्थायी निवेश की तलाश में हैं.
ये सभी खुलासे एक सर्वे रिपोर्ट में हुए हैं. Advertisment किसने किया ये सर्वे कोटक महिंद्रा बैंक के प्राइवेट बैंकिंग डिविजन ने भारत के 12 शहरों में रहने वाले 150 अमीरों का इंटरव्यू किया. साल 2024-25 के शुरुआती दो क्वार्टरों में ये इंटरव्यू लिए गए. आसान भाषा में कहें तो अप्रैल 2024 से लेकर 30 सितंबर 2024 के बीच ये सर्वे किए गए हैं. सर्वे में 25 करोड़ से अधिक नेटवर्थ वाले लोगों को शामिल किया गया. हालांकि, विदेश में बसने की इच्छा रखने वाले लोगों के सर्वे के लिए 300 करोड़ से ज्यादा नेटवर्थ वाले अमीरों का इंटरव्यू हुआ. सर्वे में सामने आया कि अमीर भारतीय विदेश में स्थायी तौर पर बसने के लिए या फिर अपने प्रवास की प्लानिंग के कारण विदेशों में आवासीय संपत्तियां यानी रेजिडेंशियल प्रोपर्टीज खरीद रहे हैं. इंटरव्यू में शामिल एक तिहाई व्यक्तियों ने विदेश में बसने और व्यापार करने के उद्देश्य से संपत्तियां खरीद रखी हैं. देश-विदेश दोनों जगह संपत्ति रखना चाहते हैं भारतीय अमीर कोटक प्राइवेट बैंकिंग के सीईओ ओइशर्या दास का कहना है कि भारत के अरबपति अपने पोर्टफोलियो में विविधता ला रहे हैं. वे घरेलू और वैश्विक दोनों तरह की संपत्तियों में इनवेस्ट कर रहे हैं. इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही बाजारों में वैकल्पिक संपत्तियों के प्रति लोगों का झुकाव दिखा रहा है. क्यों बढ़ रहा यह ट्रेंड? बैंक के एनिलिसिस के मुताबिक, कोरोना महामारी ने इस ट्रेंड को बढ़ावा दिया है. अमीर भारतीयों का हेल्थ सेक्टर के लिए खर्च लगातार बढ़ा है. इन लोगों के लिए शिक्षा भी प्रमुख प्राथमिकता रही है. इंडियन स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन के लिए आज भी विदेशों में विकल्प की तलाश में रहते हैं. अमीर व्यक्ति इसी वजह से अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए बाहर रहना ही बेहतर समझते हैं. रईस भारतीय बदलते वैश्विक परिवेश और अच्छे एक्सपोजर के लिए भी विदेश में सेटल होना ही अच्छा मानता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नदियों में तो बाढ़ आ जाती है लेकिन समुद्र में कभी क्यों नहीं आती, जानें क्योंनदियों में तो बाढ़ आ जाती है लेकिन समुद्र में कभी क्यों नहीं आती, जानें क्यों
Read more »
क्यों हर कोई दुबई से लाना चाहता है सोना? आखिर भारत से कितना सस्ता!क्यों हर कोई दुबई से लाना चाहता है सोना? आखिर भारत से कितना सस्ता!
Read more »
बांग्लादेश में चरमपंथियों की रिहाई बनी मुसीबत, बिगड़ी कानून-व्यवस्था, भारत ने जताई चिंताभारत के विदेश मंत्रालय का कहना है कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं, इसकी वजह हिंसक चरपपंथियों की रिहाई है.
Read more »
विदेश में होने की जगह इस बार क्यों जयपुर में हो रहा IIFA Awards , डिटेल में समझेंमनोरंजन | बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए सबसे खुशनुमा रात बस करीब आ ही गई है, पर इस बार आइफा अवार्ड्स का आयोजन क्यों रखा गया विदेश के अलावा भारत में, आइए जानते हैं.
Read more »
विश्व टीबी दिवस 2025: कब और क्यों मनाया जाता हैहर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। इस खबर में जानें विश्व टीबी दिवस क्यों और कैसे मनाया जाता है, साथ ही इस साल की थीम क्या है।
Read more »
हर 5 में से 1 दौलतमंद विदेश में चाहता है बसना... बेरुखी या कुछ और है वजह, चौंकाने वाला सर्वेएक सर्वे में पता चला है कि देश के 22% अमीर लोग विदेश में बेहतर जीवन, अच्छी शिक्षा और कारोबार में आसानी के कारण बसना चाहते हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूएई उनकी पसंदीदा जगहें हैं। ज्यादातर लोग अपनी भारतीय नागरिकता नहीं छोड़ना चाहते, बल्कि दूसरे देश में रहने का परमिट चाहते...
Read more »
