रेनू चोपड़ा की फिल्म 'बागबान' को शुरुआत में 'बकवास' कहा गया, लेकिन बाद में 175 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया और ऐतिहासिक कमाई की.
नई दिल्ली : बॉलीवुड में कई बार ऐसा होता है जब दर्शकों और क्रिटिक्स को किसी फिल्म से खास उम्मीद नहीं होती, लेकिन वही फिल्म बाद में ऐतिहासिक कमाई कर जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ रेनू चोपड़ा की फिल्म ‘बागबान’ के साथ, जिसे शुरुआत में ‘बकवास’ बताया गया, पहले कुछ दिन थिएटर्स में दर्शकों का इंतजार करती रही, लेकिन फिर ऐसी कमाई की कि 175 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया! रेनू चोपड़ा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब फिल्म ‘बागबान’ रिलीज हुई थी, तब किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि ये हिट होगी.
उन्होंने कहा- ‘पहले 4 दिन शुक्र, शनि, रविवार और सोमवार तक चली ही नहीं थी तो ऐसा लग रहा था कि फिल्म सिनेमाघरों से हट जाएगी. दर्शक नहीं आ रहे थे, क्रिटिक्स भी इसे नकार चुके थे. लेकिन फिर धीरे-धीरे लोगों को कहानी समझ में आई और पब्लिक का प्यार मिलना शुरू हो गया.’ शुरुआत में इसे कोई बनाना नहीं चाहता था, सभी इसे पुरानी सोच वाली फिल्म बता रहे थे. ‘लोगों ने बकवास कहा, लेकिन फिर…’ फिल्म की शुरुआत इतनी खराब थी कि इसे ‘बॉक्स ऑफिस डिजास्टर’ कहा जाने लगा. सोशल मीडिया और अखबारों में इसे लेकर निगेटिव बातें होने लगीं. लेकिन जब वर्ड ऑफ माउथ का जादू चला, तो लोग फिल्म देखने के लिए उमड़ पड़े. रेनू चोपड़ा ने आगे कहा- ‘हमने सोचा नहीं था कि फिल्म इतना लंबा चलेगी, लेकिन लोगों के प्यार की वजह से ये 175 दिनों तक सिनेमाघरों में बनी रही. हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना रही थी!’ ‘ये हमारे लिए सबसे बड़ा सरप्राइज था!’ रेनू चोपड़ा ने बताया कि ये उनके करियर की सबसे चौंकाने वाली सफलता में से एक थी. उन्होंने कहा- ‘जब फिल्म की शुरुआत खराब होती है, तो निर्माता घबरा जाते हैं, लेकिन हमें भरोसा था कि हमारी कहानी मजबूत है.आखिरकार, लोगों को हमारी मेहनत दिखी और फिल्म ने जबरदस्त कमाई की.’ रेनू चोपड़ा ने आखिर में कहा कि बॉलीवुड की सबसे खास बात यही है कि यहां कुछ भी हो सकता है. कोई फिल्म बिना प्रमोशन के भी सुपरहिट हो सकती है और कोई बड़े स्टार वाली फिल्म फ्लॉप भी हो सकती है. फिल्म का कलेक्शन अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म ‘बागबान’ ने लोगों के दिलों को छू लिया था. ये फिल्म एक इमोशनल फैमिली ड्रामा थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. Sacnilk के अनुसार, फिल्म के पहले दिन की कमाई – लगभग 1.12 करोड़ रुपये थी और पहले हफ्ते की कमाई – करीब 5.56 करोड़ रुपये थी. भारत में कुल कमाई – लगभग 20.88 करोड़ रुपये थी. वहीं ओवरसीज कलेक्शन – करीब 12 करोड़ रुपये था. वर्ल्डवाइड की बात करें तो टोटल कलेक्शन – 43.13 करोड़ रुपये था.
Is Baghban Based On A True Story How Much Money Did Baghban Make बागबान फिल्म हिट है या फ्लॉप Baghban Movie Release Date Baghban Movie Cast
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मिथुन राशि का आज का दैनिक राशिफल - 2 फरवरी 2025मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज और कमाई के मामले में सकारात्मक रहेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
Read more »
हिमेश रेशमिया की एक्शन फिल्म 'बैड्स रवि कुमार' बॉक्स ऑफिस पर मजबूतहिमेश रेशमिया की एक्शन फिल्म 'बैड्स रवि कुमार' का दूसरे दिन की कमाई में थोड़ी गिरावट आई लेकिन यह अभी भी जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' से आगे है.
Read more »
मूलांक के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा?मूलांक 1 से 9 तक के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, इसके बारे में जानें।
Read more »
Badass Ravikumar Box Office Collection Day 3हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडास रविकुमार' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और पहले दिन 'लवयापा' को पछाड़ दिया। हालांकि फिल्म की कमाई में गिरावट आई है।
Read more »
देवा फिल्म की 11वें दिन कमाईशाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म देवा की 11वें दिन की कमाई औसतन रही। फिल्म शुरूआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन दूसरे सप्ताह में कमाई में गिरावट देखी गई।
Read more »
छावा बॉक्स ऑफिस पर धमाल, तीन दिन में कमाई 150 करोड़ पारविक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर सफलता की झलक दिखा रही है। फिल्म ने पहले ही तीन दिन में 150 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की है।
Read more »
