अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में जाकर इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अंतरिक्ष यात्रा के बारे में
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में जाकर इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अंतरिक्ष यात्रा के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी ने गले लगाकर शुभांशु शुक्ला का हौसला बढ़ाया। साथ ही उनकी उपलब्धि की सराहना की। इस दौरान शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी को अंतरिक्ष यात्रा और उनके अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने पीएम मोदी को अपने प्रयोगों से भी अवगत कराया। #WATCH | Group Captain Shubhanshu Shukla , who was the pilot of Axiom-4 Space Mission to the International Space Station , meets Prime Minister Narendra Modi.
pic.twitter.com/0uvclu9V2b — ANI August 18, 2025 पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया। वे उनके कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ चले। इस दौरान शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री को एक्सिओम-4 मिशन का मिशन पैच और वह भारतीय तिरंगा भेंट किया जो वे अपने साथ आईएसएस ले गए थे। शुभांशु ने प्रधानमंत्री मोदी को टैबलेट पर आईएसएस से ली गई तस्वीरें भी दिखाईं। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के साथ-साथ भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा की। भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है। शुभांशु शुक्ला रविवार सुबह भारत लौटे थे। वतन वापसी पर उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो प्रमुख वी नारायणन समेत बड़ी संख्या में लोग शुभांशु का स्वागत करने पहुंचे थे। शुभांशु की पत्नी कामना और बेटा कियाश भी उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे। शुभांशु की करीब एक साल बाद वतन वापसी हुई है। आईएसएस जाने के लिए उन्होंने लगभग एक साल तक अमेरिका में प्रशिक्षण लिया। शुभांशु के साथ ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी भारत लौटे, जिन्हें एक्सिओम-4 मिशन के लिए बैकअप अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुना गया था। शुभांशु के सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने और फिर अपने गृहनगर लखनऊ जाने की उम्मीद है। इसके बाद वह 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के समारोह में भाग लेने के लिए राजधानी लौटेंगे।
Shubhanshu Shukla Shubhanshu Meet Pm Modi Pm Modi National News India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Shubhanshu Shukla: धरती पर चलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं शुभांशु शुक्ला, कहा- फोन भी भारी लग रहा है, लैपटॉप गिरा दियाविदेश धरती पर चलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं शुभांशु शुक्ला, कहा- फोन भी भारी लग रहा है, लैपटॉप गिरा दिया Shubhanshu Shukla learning walking in earth feeling phone heavy
Read more »
Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में परचम लहराकर भारत लौटे शुभांशु शुक्ला, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागतअंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने वाले भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अपने ऐतिहासिक 18 दिवसीय एक्सिओम-4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद रविवार को स्वदेश वापस लौट आए हैं। दिल्ली में उतरते ही ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं ग्रुप कैप्टन शुक्ला के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की उम्मीद...
Read more »
Shubhanshu Shukla: दिल्ली पहुंचे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, केंद्रीय मंत्री-छात्रों ने किया स्वागतभारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और नासा के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट रहे शुभांशु शुक्ला रविवार तड़के अमेरिका से भारत लौट आए हैं। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री
Read more »
शुभांशु शुक्ला की वतन वापसी, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, लखनऊ में परेडWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन पर आज लोकसभा में विशेष चर्चा, पीएम मोदी भी करेंगे मुलाकातअंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन आईएसएस से ऐतिहासिक यात्रा के बाद भारत लौट आए हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो चेयरमैन वी.
Read more »
एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की पीएम मोदी से मुलाकात आज: 25 अगस्त को लखनऊ आएंगे, लोकसभा में अंतरिक्ष यात्रा पर...Indian Astronaut Shubhanshu Shukla Lucknow Return Update.
Read more »
