Rabi Crop Season: सर्दियों में बोई जाने वाली ये फसलें भर देंगी किसानों की जेब, जानिए कौन-कौन सी?

Local18 News

Rabi Crop Season: सर्दियों में बोई जाने वाली ये फसलें भर देंगी किसानों की जेब, जानिए कौन-कौन सी?
Nagaur Rabi Cropsगेहूंजौ
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 95%
  • Publisher: 51%

नागौर में अक्टूबर से शुरू होती है रबी की बुवाई. गेहूं, जौ, चना, सरसों और चारा फसलें किसानों की आमदनी की रीढ़ मानी जाती हैं. ये फसलें ठंडे और शुष्क मौसम में अच्छी तरह बढ़ती हैं और इनकी कटाई मार्च से अप्रैल के बीच होती है.

रबी सीजन की सबसे महत्वपूर्ण और सर्वाधिक उगाई जाने वाली फसल गेहूं है. इसकी बुवाई अक्टूबर से दिसंबर के बीच और कटाई मार्च से अप्रैल में होती है. गेहूं को ठंडी जलवायु की आवश्यकता होती है, और सिंचाई वाली भूमि में इसका उत्पादन अच्छा होता है.

गेहूं में कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा होती है, जो भारतीय आहार का मुख्य स्रोत है. यह फसल अब खाद्यान्न फसल के साथ-साथ नगदी फसल के रूप में भी उभर रही है. जौ एक सहनशील रबी फसल है जो कम पानी में भी उग जाती है. इसकी बुवाई अक्टूबर-नवंबर में की जाती है और फसल मार्च में तैयार हो जाती है. यह ठंडी और शुष्क जलवायु में अच्छे से पनपती है. जौ का उपयोग बीयर, सूप, दलिया और पशु आहार के रूप में किया जाता है. जौ में फाइबर, प्रोटीन और कई प्रकार के खनिज होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. चना एक दलहनी रबी फसल है जो मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाने का काम करती है. इसकी बुवाई अक्टूबर-नवंबर में और कटाई मार्च में की जाती है. यह कम सिंचाई वाली फसल है और शुष्क जलवायु में अच्छी उपज देती है. चना प्रोटीन से भरपूर होता है और भारतीय भोजन में इसका विशेष स्थान है. सरसों रबी मौसम की प्रमुख तिलहन फसल है, जिसकी बुवाई अक्टूबर-नवंबर में और कटाई फरवरी-मार्च में होती है. यह ठंडी जलवायु में अच्छी उपज देती है. इसके बीजों से तेल निकाला जाता है जो खाना पकाने में और आयुर्वेदिक दवाओं में उपयोग होता है. राजस्थान में सरसों की खेती व्यापक रूप से की जाती है. मसूर एक रबी मौसम की दलहनी फसल है, जो ठंडी जलवायु में पनपती है. इसकी बुवाई अक्टूबर-नवंबर में की जाती है और मार्च-अप्रैल में कटाई होती है. मसूर में प्रोटीन, आयरन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. यह फसल किसानों के लिए मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद करती है. पान मेथी साधारण मेथी से अलग किस्म की होती है. इसके पत्ते थोड़े मोटे और गोली लिए होते हैं, जिनमें गज़ब की खुशबू होती है. यह मेथी खेतों में ठंड के मौसम में उगाई जाती है और सूखने के बाद कसूरी मेथी के रूप में घर-घर में इस्तेमाल होता है. चाहे दाल का तड़का हो या आलू मटर की सब्ज़ी, एक चुटकी पान मेथी डालते ही स्वाद और सुगंध का पूरा जादू छा जाता है. यह मेथी सिर्फ रसोई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब किसान की मेहनत और बदलती खेती के तौर-तरीकों की मिसाल है, जहाँ पहले किसान गेहूं, चना या सरसों जैसी पारंपरिक फसल उगाते थे, वहीं अब वह पान मेथी को नगदी फसल के रूप में अपना रहे हैं क्योंकि इसकी खेती में लागत कम और मुनाफा ज़्यादा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Nagaur Rabi Crops गेहूं जौ चना सरसों चारा फसल Farmers Income Nagaur रबी सीजन 2025 Rabi Crop Season नागौर कृषि किसान फसल जानकारी Wheat Barley Gram Mustard

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2215 कोटींची मदत जाहीर केली असून... फडणवीसांची मोठी घोषणा! म्हणाले, शेतकऱ्यांना...2215 कोटींची मदत जाहीर केली असून... फडणवीसांची मोठी घोषणा! म्हणाले, शेतकऱ्यांना...Maharashtra Rains Crop Damage: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसांनी मंत्रिमंडळ बैठकीनंतर पत्रकारांशी संवाद साधताना महत्त्वाच्या निर्णयांची माहिती दिली.
Read more »

884772 किसानों को दशहरे पर ही मिला दिवाली गिफ्ट, CM मोहन यादव ने खाते में भेजे 653.34 करोड़884772 किसानों को दशहरे पर ही मिला दिवाली गिफ्ट, CM मोहन यादव ने खाते में भेजे 653.34 करोड़Farmers get relief for crop damage: मध्य प्रदेश के 8.84 लाख किसानों के खाते में आज मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन ने आज 653.34 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं।
Read more »

TMC: উত্‍সবের মরসুমে বাংলাকে বানভাসি করার চক্রান্ত, DVC-র বিরুদ্ধে বড় আন্দোলনে তৃণমূল!TMC: উত্‍সবের মরসুমে বাংলাকে বানভাসি করার চক্রান্ত, DVC-র বিরুদ্ধে বড় আন্দোলনে তৃণমূল!TMC to protest against DVC for releasing water in festive season
Read more »

Bengal Weather: নাছোড়বান্দা বর্ষার বিদায় কবে! ঘূর্ণাবর্তের আশঙ্কা কি ফের বৃষ্টি বাড়বে দক্ষিণবঙ্গে? আবহাওয়ার বড় আপডেট...Bengal Weather: নাছোড়বান্দা বর্ষার বিদায় কবে! ঘূর্ণাবর্তের আশঙ্কা কি ফের বৃষ্টি বাড়বে দক্ষিণবঙ্গে? আবহাওয়ার বড় আপডেট...west bengal weather update monsoon season ends winter heavy rainfall north bengal south bengal kolkata districts
Read more »

Howrah: রবি আমার বউয়ের বয়ফ্রেন্ড, ও আমাকে ঠাট্টা করছিল... ছুরি চালিয়ে দিয়েছি..., হাওড়ায় পাপী পরকীয়া...Howrah: রবি আমার বউয়ের বয়ফ্রেন্ড, ও আমাকে ঠাট্টা করছিল... ছুরি চালিয়ে দিয়েছি..., হাওড়ায় পাপী পরকীয়া...Rabi is my wifes boyfriend Sinful affair ends in bloodshed in Howrah
Read more »

GST 2.0 Impact: मारुति ने 3.5 लाख तो टाटा ने बेची 1 लाख कारें, 7 लाख यूनिट बिक्री का अनुमानGST 2.0 Impact: मारुति ने 3.5 लाख तो टाटा ने बेची 1 लाख कारें, 7 लाख यूनिट बिक्री का अनुमानCar Sales in Festive Season: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बताया कि GST 2.0 लागू होने के बाद से कार बिक्री में अभूतपूर्व उछाल देखा गया है. एक महीने के भीतर ही कारों की बिक्री दोगुनी होकर 5 लाख यूनिट्स से ऊपर पहुंच गई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:26:25