ट्विंकल खन्ना ने अपने चैट शो में चीटिंग को लेकर एक स्टेटमेंट दिया जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनके चैट शो में करण जौहर और जाह्नवी कपूर आए थे। जाह्नवी ने जहां अपनी बात के लिए तारीफ बटोरी, वहीं ट्विंकल-काजोल को आलोचना...
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काजोल और ट्विंकल खन्ना का चैट शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल जब से शुरू हुआ है, तभी से चर्चा में बना हुआ है। इसका हालिया एपिसोड सबसे ज्यादा लाइमलाइट में है और इसकी वजह होस्ट्स और गेस्ट की तरफ से शॉकिंग खुलासे हैं। काजोल और ट्विंकल के चैट शो के हालिया एपिसोड में फिल्ममेकर करण जौहर और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आए थे। करण ने अपनी वर्जिनिटी खोने को लेकर खुलासा किया। इसी दौरान चीटिंग को लेकर एक सवाल किया गया है जिस पर ट्विंकल के स्टेटमेंट से लोग खासा नाराज दिखे। चीटिंग को जस्टिफाई करते दिखे ट्विंकल-काजोल दरअसल, एक सेशन में पूछा गया कि फिजिकल चीटिंग से ज्यादा बुरा इमोशनल चीटिंग है? काजोल, करण और ट्विंकल ने फिजिकल चीटिंग से ज्यादा इमोशनल चीटिंग को खराब बताया, लेकिन जाह्नवी ने तर्क दिया कि चीटिंग को डिफाइन कैसे किया जा सकता है क्योंकि दोनों ही चीटिंग है। करण, काजोल और ट्विंकल तीनों ने जाह्नवी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रहीं। ट्विंकल ने कहा, वह यंग हैं। उन्होंने अभी तक वो सब नहीं देखा है जो हमने देखा है। जाह्नवी ने कहा कि दोनों ही बुरे हैं। हम कैसे बोल सकते हैं कि एक बुरा और एक कम बुरा है। यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor के फैमिली मेंबर संग इंटीमेट रिलेशनशिप में थे Karan Johar? नाम सुनकर दंग हो गईं एक्ट्रेस ट्विंकल-काजोल की बात से असहमत दिखीं जाह्नवी करण जौहर ने कहा कि उन्हें लगता है कि फिजिकल चीटिंग डील ब्रेकर नहीं है। इतने में ट्विंकल ने कहा, रात गई बात गई। इस एक तर्क से जाह्नवी पूरी तरह से असहमत दिखीं। ट्विंकल ने यह भी कहा कि वह अभी 20s में हैं। जब वह 50s में आएंगी तो वह भी इस सर्कल में आएंगी। ट्विंकल खन्ना हो रहीं ट्रोल अब सोशल मीडिया पर काजोल और ट्विंकल खन्ना बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने कहा, ट्विंकल खन्ना और काजोल कैजुअली कह रही हैं कि फिजिकल चीटिंग कोई डील ब्रेकर नहीं है, जैसे कि डार्लिंग्स, हमें पता है कि तुम्हारे मर्दों ने चीट किया है लेकिन इसे जगजाहिर न करो। जान्हवी कपूर ही वहां अकेली समझदार थी और ट्विंकल ने कहा 'रात गई बात गई?' यार तुम्हें तो स्मार्ट होना चाहिए था। Twinkle Khanna and Kajol casually saying physical infidelity isn’t a dealbreaker like babes… we know your men cheated but maybe don’t say it out loud 😭 Janhvi Kapoor was the only sane one there.
And Twinkle saying “raat gayi baat gayi”? Bro, you were supposed to be the smart… pic.twitter.com/ugBLkB9Egd — Kitty October 24, 2025 एक ने कहा, 28 साल की जाह्नवी कपूर बाकी 3 अधेड़ उम्र के जोकरों करण जौहर, काजोल और ट्विंकल खन्ना से ज्यादा मैच्योरिटी दिखाती हैं। धोखाधड़ी को सही ठहराते हुए कहती हैं, 'रात गई बात गई।' क्या सच में लोग यह देखते हैं? सीरियसली? 28 year old Janhvi Kapoor shows more Maturity than the other 3 Middle aged Clowns Karan Johar, Kajol & Twinkle KhannaJustifying Cheating and saying, Raat gayi baat gayi.People actually watch this? Seriously? pic.twitter.com/JRNYyhycOK — Lakshay Mehta October 24, 2025 Why does @PrimeVideoIN dishes out geriatric trash like this?Janhavi Kapoor shows sanity amidst these entitled loud mouths. People watch this? One clip is enough to put me off.PS: Twinkle Khanna saying raat gayi baat gayi on infidelity is the perfect liberal, high society wife… pic.twitter.com/pyVo7ayya0 — Smita Deshmukh🇮🇳 October 24, 2025 एक यूजर ने लिखा, प्राइम वीडियो इस तरह का बुढ़ापे वाला कचरा क्यों परोसता है? जाह्नवी कपूर इन हक जताने वाले तेज बोलने वालों के बीच समझदारी दिखाती हैं। लोग यह देखते हैं? एक क्लिप ही मुझे इसे न देखने के लिए काफी है। नोट- ट्विंकल खन्ना का बेवफाई पर 'रात गई बात गई' कहना एक परफेक्ट लिबरल, हाई सोसाइटी पत्नी का जवाब है। यह भी पढ़ें- 'लोगों के पास सेक्स टेप...', Twinkle Khanna के घर आकर इस बात के लिए रोने लगी थीं एक्ट्रेस Shefali Shah
Kajol Twinkle Khanna Chat Show Controversy Karan Johar Infidelity Comments Janhvi Kapoor Cheating Debate Physical Vs Emotional Cheating Debate Twinkle Khanna Trolled For Infidelity Views Janhvi Kapoor's Mature Stance On Cheating Kajol Twinkle Karan Johar Cheating Opinions
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Rishi Kapoor की नाजायज बेटी कहलाने पर Twinkle Khanna ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं आलिया भट्ट की ननद...'पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना Twinkle Khanna अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने काजोल के साथ एक टॉक शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल शुरू किया है जिसके हालिया एपिसोड में आलिया भट्ट और वरुण धवन आए। आलिया से ट्विंकल ने कहा कि उन्हें ऋषि कपूर की नाजायज बेटी कहा...
Read more »
Twinkle Khanna ने मेला फिल्म को लेकर बताई चौंकाने वाली बात, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीनमनोरंजन | बॉलीवुड Twinkle Khanna Voice Dubbed: हाल ही में अपने टॉक शो में ट्विंकल खन्ना ने मेला फिल्म को लेकर एक मजेदार खुलासा किया है. तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.
Read more »
Twinkle Khanna नहीं ये एक्ट्रेस थीं फिल्म ‘बरसात’ के लिए पहली पसंद, Bobby Deol ने बताई पर्दे की पीछे की कहानीTwinkle Khanna नहीं ये एक्ट्रेस थीं फिल्म ‘बरसात’ के लिए पहली पसंद, Bobby Deol ने बताई पर्दे की पीछे की कहानी
Read more »
'लोगों के पास सेक्स टेप...', Twinkle Khanna के घर आकर इस बात के लिए रोने लगी थीं एक्ट्रेस Shefali Shahट्विंकल खन्ना Twinkle Khanna और शेफाली शाह Shefali Shah अच्छे दोस्त हैं। करियर के शुरुआती दौर में भी जब वह मुश्किल दौर से गुजर रही थीं, तब उन्होंने ट्विंकल को एक बार अपने दिल की बात जाहिर की थी। अब ट्विंकल ने शेफाली के बारे में बड़ी बात बताई है।
Read more »
‘लगता है बहुत धोखे मिले हैं...’ ट्विंकल-काजोल ने चीटिंग को बताया- ‘रात गई बात गई’, तो यूजर्स का हुआ पारा हाई, लगा दी हसीनाओं की क्लासKajol and Twinkle Khanna Troll: इन दिनों अपने टॉक शो ‘टू मच’ को लेकर सुर्खियों में बनीं काजोल और ट्विंकल खन्ना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. दोनों एक्ट्रेस ने फिजिकल धोखे पर कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ा दिए, जिसके बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा.
Read more »
