Car Sales in Festive Season: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बताया कि GST 2.0 लागू होने के बाद से कार बिक्री में अभूतपूर्व उछाल देखा गया है. एक महीने के भीतर ही कारों की बिक्री दोगुनी होकर 5 लाख यूनिट्स से ऊपर पहुंच गई है.
देश के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए इस बार की दिवाली किसी स्वर्ण युग से कम नहीं है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि 22 सितंबर से लागू हुए GST 2.0 रिफॉर्म्स ने घरेलू ऑटो सेक्टर को जबरदस्त रफ्तार दी है.
नतीजा यह हुआ कि एक महीने के भीतर ही कार बिक्री दोगुनी होकर 5 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर गई. डीलरशिप पर उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत हैं कि GST 2.0 का असर अब जमीन पर दिखने लगा है. टैक्स स्ट्रक्चर में किए गए बदलावों ने उद्योग को वह ‘बूस्ट’ दिया है, जिसकी उसे लंबे समय से दरकार थी. 22 सितंबर से लागू हुए GST 2.0 रिफॉर्म्स ने न सिर्फ ऑटो इंडस्ट्री को फिर से रफ्तार दी, बल्कि पूरे उपभोक्ता बाजार में एक नया उत्साह भर दिया.7 लाख कारों की बिक्री का अनुमानकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बताया कि GST 2.0 लागू होने के बाद से कार बिक्री में अभूतपूर्व उछाल देखा गया है. एक महीने के भीतर ही कारों की बिक्री दोगुनी होकर 5 लाख यूनिट्स से ऊपर पहुंच गई है. सीतारमण ने एक्स पर लिखा कि "एक महीने पहले लागू हुआ GST 2.0 ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए बड़ा बढ़ावा साबित हुआ है. इसके लागू होने के बाद कारों की बिक्री दोगुनी से भी अधिक बढ़कर 5 लाख यूनिट्स से ऊपर पहुंच गई है." Advertisement वित्त मंत्री ने कहा कि, कार बिक्री दोगुनी होकर 5 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर गई है. Photo: ITGउन्होंने कहा कि “बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि 22 सितंबर को नई GST दरों के लागू होने से लेकर दिवाली तक, पूरे यात्री वाहन उद्योग की कुल रिटेल बिक्री 6.5 लाख से 7 लाख यूनिट्स के बीच रह सकती है.”त्योहारी सीजन में सिर्फ ऑटो इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स सेक्टर ने भी बिक्री में जोरदार इजाफा दर्ज किया है. प्रीमियम प्रोडक्ट्स और इंस्टेंट-डिलीवरी सर्विसेज की डिमांड ने इस ग्रोथ को और तेज किया. इस बार का त्योहारी खर्च सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों ने भी खरीदारी में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई.टाटा ने बेची 1 लाख कारेंइसी दौरान टाटा मोटर्स ने ऐलान किया है कि, नवरात्रि से दीपावली के बीच कंपनी ने 30 दिनों में कुल 1 लाख से ज्यादा कारें डिलीवर की हैं. जिसमें SUVs ने फिर से अपना दबदबा कायम रखा. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्र ने बताया कि, "यह उपलब्धि पिछले साल की तुलना में 33 फीसदी की ग्रोथ को दर्शाती है." उन्होंने कहा कि, "कंपनी के एसयूवी मॉडल्स ने इस उछाल में अहम भूमिका निभाई है."उन्होंने कहा कि, "नेक्सॉन, जो सितंबर 2025 में भारत की नंबर 1 सेलिंग कार रही, के अकेले 38,000 से अधिक यूनिट्स बेचे, जो 73 फीसदी की ग्रोथ को दिखाते हैं. वहीं, टाटा की सबसे सस्ती एसयूवी पंच ने 32,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ 29 फीसदी की बढ़त हासिल की है." Advertisement Maruti Suzuki ने तकरीबन 4.5 लाख कारों की बुकिंग दर्ज की है. Photo: Marutisuzuki.comमारुति ने बेची 3.5 लाख कारेंदूसरी ओर, मारुति सुज़ुकी इंडिया ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में अपना नेतृत्व और पुख्ता किया. इस बार की दिवाली पर देशभर में कुल बिक्री 6.05 लाख करोड़ तक पहुंच गई, जिसमें GST दरों में कटौती और 'स्वदेशी' प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग ने बड़ा योगदान दिया. मारुति सुजुकी ने धनतेरस के पहले दिन ही शनिवार को शाम तक ही 38,500 यूनिट्स की डिलीवरी कर ली थी. जो दिन खत्म होने तक करीब 41,000 डिलीवरीज़ होने की संभावना थी.FE की एक रिपोर्ट के अनुसार मारुति सुजुकी ने 22 सितंबर से लेकर 18 अक्टूबर के बीच तकरीबन 3.50 लाख कारों की बिक्री की है. इसके अलावा तकरीबन 4.50 लाख से ज्यादा कारों की बुकिंग भी दर्ज की है. व्यापार संगठन CAIT के अनुसार, इस त्योहारी उछाल से लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट, पैकेजिंग और डिलीवरी जैसे एरिया में करीब 50 लाख लोगों को अस्थायी रोज़गार मिला. GST रेट कट और फेस्टिव सीजन के ऑफर्स के बीच ग्राहकों ने जमकर वाहन खरीदारी की है, जिससे दिवाली के बाद भी खपत में तेजी बनी रहने की उम्मीद है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
GST 2.0 Nirmala Sitharaman Maruti Car Sales Tata Cars Sales Festive Season Car Sales Tata Motors Sales Car Sales In Navaratri Car Sales In Diwali Car Sales Post Gst Cut Nirmala Sitharaman On Car Sales जीएसटी कट कार सेल्स निर्मला सीतारमण मारुति सुजुकी टाटा मोटर्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GST के दम पर इस दिवाली खूब हुई धनवर्षा, 5.40 लाख करोड़ का हुआ कारोबारजीएसटी की बदौलत मांग में तेजी आई है. कीमत कम होने से लोगों ने खूब जमकर खरीदारी की है. जीएसटी के दम पर कारोबार बढ़ा है. दीवाली पर इसका असर दिखा है.
Read more »
Venice: 1600 सालों से लकड़ी के खंभों पर टिका है यूरोप का सबसे खूबसूरत शहर, हर घर के पीछे चलती है नाववेनिस शहर एल्डर, पाइन, स्प्रूस, एल्म, लार्च और ओक जैसे लकड़ी के खंभों में खड़ा है. ये लकड़ियां सदियों से पत्थर के महलों और ऊंची इमारतों को संभाले हुए हैं. इन लकड़ियों की लंबाई 3.5 मीटर से लेकर 1 मीटर तक होती है.
Read more »
जीएसटी 2.0 का असर! गाड़ियों की बिक्री दोगुनी होकर 6.5 से 7 लाख यूनिट्स तक पहुंची : वित्त मंत्रीजीएसटी 2.0 का असर! गाड़ियों की बिक्री दोगुनी होकर 6.5 से 7 लाख यूनिट्स तक पहुंची : वित्त मंत्री
Read more »
दीपावली से पहले जीएसटी 2.0 मास्टरस्ट्रोक, फेस्टिव सेल्स को उच्चतम स्तर पर पहुंचाने में निभाई बड़ी भूमिका : इंडस्ट्रीदीपावली से पहले जीएसटी 2.0 मास्टरस्ट्रोक, फेस्टिव सेल्स को उच्चतम स्तर पर पहुंचाने में निभाई बड़ी भूमिका : इंडस्ट्री
Read more »
Pratapgarh|पुलिस ने पकड़ा ठगी करने वाली मुख्य आरोपी, 2 साल पहले ठगे थे 3.5 लाख रुपयेPratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में लॉटरी का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी के एक मामले में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी संजय कुमार पटेल को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है.
Read more »
Bihar Election 2025: महिलाओं के वोट में छिपा है बिहार की सियासत का पासवर्ड, आखिर कौन कर पाएगा सेट?बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महिला वोटबैंक को सबसे अहम भूमिका मिलने वाली है. राज्य की लगभग 3.5 करोड़ महिलाएं इस चुनाव में निर्णायक साबित होंगी.
Read more »
