कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने RSS को लेकर कहा कि उस पर एक बार फिर से बैन लगना चाहिए. खरगे ने कहा कि हाल ही में NCERT की तीन किताबों से गांधी, गोडसे, RSS, 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े अंश हटा दिए गए हैं. हकीकत को NCERT की किताबों से हटाना बहुत बुरी बात है.
Mallikarjun Kharge on RSS : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला और कहा कि संघ को देश में कानून-व्यवस्था की समस्याएं पैदा करने की वजह से बैन कर देना चाहिए.
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि के मौके पर खड़गे ने कहा कि लौह पुरुषऔर आयरन लेडी दोनों ने भारत की एकता और अखंडता के लिए काम किया खड़गे ने कहा,यह मेरी निजी राय है कि RSS पर प्रतिबंध लगना चाहिए, क्योंकि देश में ज्यादातर मुद्दे और कानून-व्यवस्था की समस्याएं बीजेपी और की वजह से ही पैदा होती हैं. इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी पर भी तंज किया और कहा कि सरदार पटेल ने भी आरएसएस की गतिविधियों पर सवाल उठाए थे. उन्होंने 1948 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखे पटेल के पत्र का जिक्र किया, जिसमें उस समय के गृह मंत्री पटेल ने RSS की संदिग्ध गतिविधियों पर चिंता जाहिर की थी, खासकर महात्मा गांधी की हत्या के बाद. खरगे ने याद दिलाया कि पटेल ने उसी साल RSS पर पाबंदी लगाई थी, जिसे उन्होंने देश की सेक्युलर सोच और एकता के हित में उठाया गया कदम बताया था. उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है. एनसीईआरटी की किताबों से गांधी, गोडसे, आरएसएस और 2002 के दंगों से जुड़े जिक्र हटाए जा रहे हैं. खड़गे ने कहा,सरदार पटेल ने राष्ट्र और सेक्युलरिज्म के हित में आरएसएस पर बैन लगाया था लेकिन आज ये लोग अपने हिसाब से इतिहास को फिर से लिख रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी उस वक्त आई जब कुछ घंटे पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारत के एकीकरण का श्रेय दिया था.
Mallikarjun Kharge Mallikarjun Kharge On RSS RSS Should Be Band आरएसएस आरएसएस पर लगना चाहिए बैन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मेघालय में RSS का शक्ति प्रदर्शन, जनजातीय समुदाय का मिला समर्थनपूर्वोत्तर भारत में मतांतरण के बावजूद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस की वर्षों की तपस्या मेघालय में पथ संचलन के रूप में दिखाई दे रही है। इन संचलनों में 95 से अधिक स्थानीय जनजातियों के लोग शामिल हैं। विजय दशमी पर आयोजित कार्यक्रमों में जयंतिया और खासी जनजातियों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आरएसएस के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि मेघालय...
Read more »
कर्नाटक- विधायक के PA के सस्पेंशन पर स्टे: RSS कार्यक्रम में जाने पर कार्रवाई हुई थी; राज्य में शाखा पर प्र...कर्नाटक में लिंगासुगुर से भाजपा विधायक मनप्पा डी वज्जल के PA (पर्सनल असिस्टेंट) प्रवीण कुमार केपी के सस्पेंशन पर स्टे लगा दिया गया है। यह रोक कर्नाटक स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल ने लगाई है। दरअसल प्रवीण कुमार 12 अक्टूबर को RSS की ड्रेस पहनकर संगठन केKarnataka BJP MLA Manappa D Vajjal PA RSS Uniform Case Suspension Update; कर्नाटक में...
Read more »
RSS विवाद पर प्रियांक खड़गे ने BJP को घेरा, कहा-अदालती आदेशों की गलत व्याख्या बंद करोकर्नाटक में आरएसएस को लेकर जारी विवाद के बीच प्रियांक खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, अदालती निर्देशों की गलत व्याख्या करना बीजेपी नेताओं की आदत बन गई है.
Read more »
मल्लिकार्जुन खरगे के क्षेत्र में RSS को मिली रूट मार्च की अनुमति, पूरी करनी होंगी ये 10 शर्तेंकर्नाटक के यादगीर जिला प्रशासन ने आरएसएस को मल्लिकार्जुन खरगे के गृह क्षेत्र गुरमितकल में पथ संचलन की सशर्त अनुमति दी है। यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर को होगा। प्रशासन ने 10 सख्त शर्तें लगाई हैं, जिनमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाना और धार्मिक भावनाओं को आहत न करना शामिल है। यह अनुमति ऐसे समय में दी गई है जब राज्य में आरएसएस की गतिविधियों को...
Read more »
National Unity Day: 'सरदार पटेल भी हैरान हो जाते...', लौह पुरुष की जयंती पर कांग्रेस ने BJP-RSS पर साधा निशानासरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि उनके निस्वार्थ नेता भी हैरान हो जाते हैं,
Read more »
कांग्रेस का भाजपा-RSS पर कटाक्ष: महापुरुषों की विरासत हथियाने की कोशिशकांग्रेस ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों की आजादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं थी, वे अब महापुरुषों की विरासत को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। जयराम रमेश ने नेहरू और पटेल के संबंधों का भी जिक्र किया।
Read more »
