लखनऊ में एनआईए विशेष अदालत ने अलकायदा साजिश केस में मोहम्मद मुईद को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष नौ माह 13 दिन की सजा सुनाई है. अदालत ने यह फैसला तब सुनाया, जब आरोपी ने खुद अपना अपराध स्वीकार किया. यह मामला 2021 में यूपी एटीएस द्वारा लखनऊ से दो अलकायदा आतंकियों की गिरफ्तारी से जुड़ी साजिश से संबंधित है.
यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी साजिश के एक मामले में मोहम्मद मुईद को दोषी करार देते हुए एक वर्ष नौ माह 13 दिन की सजा सुनाई है. इसी के साथ 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
अदालत ने यह फैसला मोहम्मद मुईद के द्वारा जुर्म कबूल किए जाने के बाद सुनाया. यह मामला वर्ष 2021 का है, जब उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड ने लखनऊ से अलकायदा से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों मोहम्मद मिन्हाज और मुसीरुद्दीन को गिरफ्तार किया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद हुई जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे.एनआईए की जांच में पाया गया कि आरोपी मोहम्मद मुईद ने अपने साथियों शकील और मोहम्मद मुस्तकीम के साथ मिलकर मिन्हाज और मुसीरुद्दीन को हथियार और गोला-बारूद मुहैया कराने में मदद की थी. इस नेटवर्क का उद्देश्य अंसार गजवातुल हिंद नामक आतंकी मॉड्यूल को एक्टिव करना था, जो अलकायदा की विचारधारा से प्रेरित था.यह भी पढ़ें: ISI समर्थित बब्बर खालसा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़... पंजाब में पकड़े गए दो आतंकी, विस्फोटक और रिमोट कंट्रोल भी मिलाएनआईए ने जनवरी 2022 में इस मामले में कुल पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इसके बाद उसी वर्ष अगस्त में एक और आरोपी के खिलाफ पूरक चार्जशीट दायर की गई. जांच एजेंसी के अनुसार, यह समूह देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी घटनाओं की साजिश रच रहा था. Advertisement अदालत ने कहा कि आरोपी मोहम्मद मुईद ने जुर्म स्वीकार किया है, इसलिए कानून के तहत उसे सजा सुनाई जा रही है. वहीं, अन्य पांच के खिलाफ केस अभी भी लखनऊ में एनआईए विशेष अदालत में विचाराधीन है. यह मामला उत्तर प्रदेश में आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी और कार्रवाई के लिहाज से एक अहम कदम माना जा रहा है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Al Qaeda Conspiracy Case Mohammad Mueed Convicted Ansar Ghazwatul Hind Module UP ATS Terrorism In India Al-Qaeda Network NIA Verdict Lucknow Terror Case Mohammad Minhaj Musiruddin Shakeel Mohammad Mustaqeem Indian Security Agencies Anti-Terror Investigation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या बजट में बेस्ट है Redmi 13 5G? जानें 5 खास बातेंRedmi 13 5G Features: हम आपको रेडमी 13 5जी स्मार्टफोन की खास बातें बताते हैं.
Read more »
Dhanteras Upay: 13 का अंक अशुभ फिर धनतेरस के दिन क्यों जलाए जाते हैं 13 दीए?Dhanteras 2024: धन त्रयोदशी यानी कि धनतेरस से 5 दिन के दीपोत्सव पर्व की शुरुआत होती है. वैसे तो भारत समेत कई देशों में 13 नंबर को अशुभ माना जाता है लेकिन धनतेरस के दिन 13 नंबर को शुभ माना जाता है.
Read more »
Kartik Maas Katha 13 Adhyay : कार्तिक मास व्रत कथा माहात्मय तेरहवां अध्याय 13Kartik Maas Katha 13th Adhyay : कार्तिक मास के 13वें अध्याय में नारदजी भगवान विष्णु और जलन्धर के बीच हुए युद्ध के बारे में बताते हैं। साथ ही बीच युद्ध में भगवान विष्णु जलन्धर से प्रसन्न होकर वरदान भी दे देते हैं। भगवान विष्णु से वरदान पाकर जलन्धर और अधिक शक्तिशाली हो गया। यहां पढ़ें कार्तिक व्रत कथा का 13वां अध्याय..
Read more »
OnePlus 13 vs. iQOO 13: फीचर्स कंपेरिजनOnePlus 13 और iQOO 13 की तुलना डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और प्रदर्शन के लिहाज से की गई है।
Read more »
Hyderabad Metro: 13 मिनट में 13 किलोमीटर का सफर, एक जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिकाहैदराबाद मेट्रो ने एक डोनर हार्ट को ट्रांसप्लांट के लिए जरूरतमंद तक जल्दी पहुंचाने में मदद करने के लिए एक 'ग्रीन कॉरिडोर' का निर्माण किया, जिससे एक व्यक्ति की जान बचाई गई। यह घटना मेट्रो की 'लाइफ लाइन' के रूप में अपनी भूमिका को दर्शाती है और लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Read more »
13 year Girl Raped In Sikkim: 13 കാരിയെ മാസങ്ങളോളം ബലാത്സംഗം ചെയ്ത 8 പേർ അറസ്റ്റിൽ; സംഭവം സിക്കിമിൽപെൺകുട്ടിയുടെ അവസ്ഥയെക്കുറിച്ച് സ്കൂൾ അധികൃതരെ അറിയിച്ചതിനെ തുടർന്ന് വെള്ളിയാഴ്ച ചൈൽഡ് വെൽഫെയർ കമ്മിറ്റി നൽകിയ പരാതിയുടെ അടിസ്ഥാനത്തിലാണ് ഈ നടപടി
Read more »
