कांग्रेस का भाजपा-RSS पर कटाक्ष: महापुरुषों की विरासत हथियाने की कोशिश

राजनीति News

कांग्रेस का भाजपा-RSS पर कटाक्ष: महापुरुषों की विरासत हथियाने की कोशिश
सरदार वल्लभभाई पटेलकांग्रेसभाजपा
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 68%

कांग्रेस ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों की आजादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं थी, वे अब महापुरुषों की विरासत को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। जयराम रमेश ने नेहरू और पटेल के संबंधों का भी जिक्र किया।

कांग्रेस पार्टी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस विचारधारा की आजादी की लड़ाई और संविधान के निर्माण में कोई भूमिका नहीं थी वह अपना हित साधने के लिए महापुरुषों की विरासत को हथियाने की कोशिश कर रही है।.

जयराम रमेश का बयानपार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'आज जब राष्ट्र सरदार पटेल की 150वीं जयंती मना रहा है, तब हमें यह भी याद करना चाहिए कि 13 फ़रवरी 1949 को जवाहरलाल नेहरू ने गोधरा में सरदार पटेल की एक प्रतिमा का अनावरण किया था। गोधरा से ही भारत के लौह पुरुष ने अपनी वकालत शुरू की थी।'.नेहरू और पटेल की गहरी मित्रता का जिक्रउन्होंने कहा कि उस अवसर पर पंडित नेहरू का दिया गया भाषण बार-बार पढ़ा जाना चाहिए, क्योंकि उससे दोनों नेताओं की तीन दशकों से भी अधिक समय तक चली गहरी और मजबूत सहयात्रा की जानकारी मिलती है।रमेश का कहना है, 'सरदार पटेल की 75वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पंडित नेहरू ने अपने संदेश में कहा था : ‘बहुत कम लोगों के पास सरदार पटेल जैसा इतना लंबा और उल्लेखनीय सेवा-कार्य का इतिहास है।’'.नेहरू का सरदार पटेल पर कहा गया भावुक संदेशउनके मुताबिक, नेहरू ने यह भी कहा था, 'मैं राष्ट्रीय गतिविधियों में उनके साथ तीस वर्षों की मित्रता और घनिष्ठ सहयोग को याद करता हूँ। यह समय उतार-चढ़ाव और बड़े घटनाक्रमों से भरा रहा है और इससे हम सबकी कड़ी परीक्षा हुई है। सरदार पटेल इन परीक्षाओं से निकलकर भारतीय परिदृश्य पर एक प्रभावशाली और मार्गदर्शक व्यक्तित्व के रूप में उभरे हैं, असंख्य लोग जिनकी ओर मार्गदर्शन पाने के लिए देखते हैं। ईश्वर करे कि वह हमारे और देश के लिए दीर्घायु हों।'. ‘भारत की एकता के शिल्पकार’ का शिलालेखजयराम रमेश ने कहा, '19 सितंबर 1963 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में संसद भवन और चुनाव आयोग के कार्यालय के पास स्थित एक प्रमुख चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। उस समय जवाहरलाल नेहरू भी उपस्थित थे, और प्रतिमा पर अंकित होने वाले शिलालेख के लिए सरल लेकिन अत्यंत प्रभावशाली यह वाक्य उन्होंने स्वयं चुना था: “भारत की एकता के शिल्पकार।”.इंदिरा गांधी ने पटेल को दी थी भावपूर्ण श्रद्धांजलिकांग्रेस नेता ने इस बात का उल्लेख भी किया कि 31 अक्टूबर 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जन्म शताब्दी वर्ष के समापन समारोह की अध्यक्षता की थी।उनके अनुसार, उस अवसर पर इंदिरा गांधी ने सरदार पटेल के अनेक विशिष्ट कार्यों और योगदानों को रेखांकित करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका वह वक्तव्य आज भी उतना ही अर्थपूर्ण माना जाता है।.‘इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा गया है’रमेश ने सरदार पटेल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखे गए एक पत्र की प्रति साझा करते हुए कहा, '2014 के बाद, इतिहास को विशेष रूप से 'जी 2' और उनके तंत्र द्वारा खुलेआम तोड़ा-मरोड़ा और विकृत किया गया है। निस्वार्थ राष्ट्र-निर्माताओं के इन महान व्यक्तित्वों को उस विचारधारा द्वारा अपने हित में इस्तेमाल करना, निश्चय ही उन्हें व्यथित करता।'.‘संविधान निर्माण और आजादी की लड़ाई से बाहर रही विचारधारा’उन्होंने दावा किया, 'यह एक ऐसी विचारधारा है जिसका न तो स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान था, न संविधान निर्माण में, और जिसने, स्वयं सरदार पटेल के शब्दों में, ऐसा माहौल बनाया जिसने 30 जनवरी, 1948 की भीषण त्रासदी को संभव बनाया।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Navjivan /  🏆 2. in İN

सरदार वल्लभभाई पटेल कांग्रेस भाजपा RSS जवाहरलाल नेहरू

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मेघालय में RSS का शक्ति प्रदर्शन, जनजातीय समुदाय का मिला समर्थनमेघालय में RSS का शक्ति प्रदर्शन, जनजातीय समुदाय का मिला समर्थनपूर्वोत्तर भारत में मतांतरण के बावजूद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस की वर्षों की तपस्या मेघालय में पथ संचलन के रूप में दिखाई दे रही है। इन संचलनों में 95 से अधिक स्थानीय जनजातियों के लोग शामिल हैं। विजय दशमी पर आयोजित कार्यक्रमों में जयंतिया और खासी जनजातियों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आरएसएस के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि मेघालय...
Read more »

कर्नाटक- विधायक के PA के सस्पेंशन पर स्टे: RSS कार्यक्रम में जाने पर कार्रवाई हुई थी; राज्य में शाखा पर प्र...कर्नाटक- विधायक के PA के सस्पेंशन पर स्टे: RSS कार्यक्रम में जाने पर कार्रवाई हुई थी; राज्य में शाखा पर प्र...कर्नाटक में लिंगासुगुर से भाजपा विधायक मनप्पा डी वज्जल के PA (पर्सनल असिस्टेंट) प्रवीण कुमार केपी के सस्पेंशन पर स्टे लगा दिया गया है। यह रोक कर्नाटक स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल ने लगाई है। दरअसल प्रवीण कुमार 12 अक्टूबर को RSS की ड्रेस पहनकर संगठन केKarnataka BJP MLA Manappa D Vajjal PA RSS Uniform Case Suspension Update; कर्नाटक में...
Read more »

RSS विवाद पर प्रियांक खड़गे ने BJP को घेरा, कहा-अदालती आदेशों की गलत व्याख्या बंद करोRSS विवाद पर प्रियांक खड़गे ने BJP को घेरा, कहा-अदालती आदेशों की गलत व्याख्या बंद करोकर्नाटक में आरएसएस को लेकर जारी विवाद के बीच प्रियांक खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, अदालती निर्देशों की गलत व्याख्या करना बीजेपी नेताओं की आदत बन गई है.
Read more »

मल्लिकार्जुन खरगे के क्षेत्र में RSS को मिली रूट मार्च की अनुमति, पूरी करनी होंगी ये 10 शर्तेंमल्लिकार्जुन खरगे के क्षेत्र में RSS को मिली रूट मार्च की अनुमति, पूरी करनी होंगी ये 10 शर्तेंकर्नाटक के यादगीर जिला प्रशासन ने आरएसएस को मल्लिकार्जुन खरगे के गृह क्षेत्र गुरमितकल में पथ संचलन की सशर्त अनुमति दी है। यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर को होगा। प्रशासन ने 10 सख्त शर्तें लगाई हैं, जिनमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाना और धार्मिक भावनाओं को आहत न करना शामिल है। यह अनुमति ऐसे समय में दी गई है जब राज्य में आरएसएस की गतिविधियों को...
Read more »

National Unity Day: 'सरदार पटेल भी हैरान हो जाते...', लौह पुरुष की जयंती पर कांग्रेस ने BJP-RSS पर साधा निशानाNational Unity Day: 'सरदार पटेल भी हैरान हो जाते...', लौह पुरुष की जयंती पर कांग्रेस ने BJP-RSS पर साधा निशानासरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि उनके निस्वार्थ नेता भी हैरान हो जाते हैं,
Read more »

मल्लिकार्जुन खरगे के गढ़ में 10 शर्तों संग RSS का पथ संचलन, कर्नाटक में कांग्रेस बनाम संघ तेज, जानिए कैसेमल्लिकार्जुन खरगे के गढ़ में 10 शर्तों संग RSS का पथ संचलन, कर्नाटक में कांग्रेस बनाम संघ तेज, जानिए कैसेकर्नाटक के यादगीर जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृह क्षेत्र गुरमितकल शहर में पथ संचलन निकालने के लिए सशर्त अनुमति दी। यह आदेश आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख बसप्पा संजानोल द्वारा 23 अक्टूबर को प्रस्तुत एक आवेदन के बाद दिया गया...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:20:13