संजू सैमसन के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला भावुक होने वाला है, क्योंकि वह पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे. MS Dhoni की गैरमौजूदगी में सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. वहीं राजस्थान की कप्तानी रियान पराग करेंगे.
इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. राजस्थान रॉयल्स के साथ एक दशक से ज्यादा समय तक जुड़े रहने वाले संजू सैमसन के लिए ये मुकाबला बेहद भावुक होने वाला है.
क्योंकि वह इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अपनी पूर्व टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरेंगे. वहीं, रविंद्र जडेजा भी अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलेंगे, जिससे इस मुकाबले में एक अलग भावनात्मक पहलू जुड़ गया है. और पढ़ेंएक दशक से अधिक समय तक सैमसन राजस्थान रॉयल्स की पहचान रहे. वह टीम के मुख्य बल्लेबाज, कप्तान और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने टीम को 2022 के फाइनल तक पहुंचाया था.जिस तरह MS Dhoni, चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान रहे हैं, उसी तरह सैमसन राजस्थान रॉयल्स की पहचान थे. लेकिन एक बड़े ट्रेड में जडेजा के राजस्थान लौटने के बाद अब केरल का यह बल्लेबाज पीली जर्सी में नजर आएगा, जिससे सीएसके के नए कोर ग्रुप को एक नई दिशा मिली है.सैमसन शानदार फॉर्म में भी हैं. उन्होंने भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबलों में लगातार तीन अर्धशतक लगाकर वह देश के नए स्टार बनकर उभरे हैं.6️⃣x Hitters 😎#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/09yCp06Ug8— Chennai Super Kings March 29, 2026धोनी की गैरमौजूदगी में उतरेगी सीएसके Advertisement संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करेंगे और वही टीम की लीडरशिप का मुख्य हिस्सा भी होंगे, क्योंकि MS Dhoni कैल्फ स्ट्रेन के कारण कम से कम दो हफ्तों तक बाहर रहेंगे. धोनी टीम के साथ गुवाहाटी नहीं गए हैं और उनकी गैरमौजूदगी में सैमसन और गायकवाड़ पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी.यह भी पढ़ें: IPL 2026: CSK के लिए कितने मैच नहीं खेल पाएंगे MS Dhoni? इंजरी पर आई चौंकाने वाली रिपोर्टप्रशांत वीर को मिल सकता है मौकाधोनी की गैरमौजूदगी से युवा खिलाड़ियों के लिए भी रास्ता खुल सकता है. 20 वर्षीय लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर, जिन्होंने घरेलू टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें मौका मिल सकता है. इसके अलावा, 14.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए अनकैप्ड खिलाड़ी कार्तिक शर्मा भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजरराजस्थान रॉयल्स के लिए सैमसन का जाना एक युग का अंत और नए दौर की शुरुआत है. अब टीम की कप्तानी रियान पराग करेंगे, जो अपने घरेलू मैदान पर कप्तानी की शुरुआत करेंगे. रविंद्र जडेजा की वापसी से राजस्थान को अनुभव और संतुलन मिलेगा, लेकिन उनकी फिनिशिंग क्षमता में आई गिरावट चिंता का विषय हो सकती है.टीम की बल्लेबाजी अब काफी हद तक वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर निर्भर करेगी. हालांकि, राजस्थान की गेंदबाजी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है. 2025 के निराशाजनक सीजन के बाद बदलाव किए गए हैं, लेकिन जोफ्रा आर्चर की अगुवाई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण की निरंतरता पर सवाल बने हुए हैं. Advertisement इस मुकाबले के लिए राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्नेइम्पैक्ट प्लेयर: अमन राव पेरालाचेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन , ऋतुराज गायकवाड़ , आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमदइम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा---- समाप्त ---- ये भी देखें
Chennai Super Kings Rajasthan Royals Ravindra Jadeja MS Dhoni Ruturaj Gaikwad Riyan Parag Yashasvi Jaiswal Vaibhav Sooryavanshi Shivam Dube Jofra Archer Ravi Bishnoi IPL 2026 Guwahati Sanju Vs RR संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स रवींद्र जडेजा एमएस धोनी ऋतुराज गायकवाड़ रियान पराग यशस्वी जायसवाल वैभव सूर्यवंशी शिवम दुबे जोफ्रा आर्चर रवि बिश्नोई आईपीएल 2026 गुवाहाटी संजू बनाम राजस्थान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
धोनी 2 हफ्ते IPL से बाहर रह सकते हैं: मांसपेशियों में खिंचाव, CSK ने पोस्ट में जानकारी दीMahendra Singh Dhoni IPL 2026 Rules Out Reason Update; Follow MS Dhoni, Indian Premier League 2026, CSK, Chennai Super Kings Schedule Latest News Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
IPL में KKR vs MI, टॉस कुछ देर बाद: 13 साल से ओपनिंग मैच नहीं जीती मुंबई, वानखेड़े में कोलकाता का रिकॉर्ड ख...MI Vs KKR; Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, MI Vs KKR IPL LIVE Wankhede Stadium Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
RR vs CSK Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाजों का होगा राज? कैसा खेलेगी गुवाहाटी की पिचRR vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
Read more »
CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »
CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »
IPL 2026: CSK बिना धोनी, रैना और जडेजा के उतरेगी, राजस्थान के खिलाफ होगा मुकाबलाचेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी, लेकिन टीम में धोनी, रैना और जडेजा में से कोई भी नहीं होगा। यह पहली बार होगा जब ये तीनों दिग्गज सीएसके के लिए एक साथ नहीं खेलेंगे। संजू सैमसन भी अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे। धोनी चोट के कारण बाहर हैं, जडेजा को ट्रेड किया गया है और रैना संन्यास ले चुके हैं।
Read more »
