RR vs CSK Weather Report: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा. इस मैच के दिन गुवाहाटी में बारिश होने की संभावना है. खेल समाचार | IPL
"RR vs CSK Weather Report: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस का इस मैच का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन गुवाहाटी से एक बुरी खबर सामने आ रही है.
दरअसल इस मैच में बारिश होने की संभावना है. अगर बारिश राजस्थान और चेन्नई के मैच में खलल डालती है, तो मुकाबला रद्द हो सकता है. Advertisment गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होमग्राउंड है. राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस सीजन का पहला मैच इस ग्राउंड पर खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए तैयार हैं, लेकिन मैच में बारिश विलेन बन सकती है. 30 मार्च को दिन में बारिश होने की ज्यादा संभावना है. इसलिए सावधानी बरतते हुए स्टेडियम को कवर्स में रखा गया है. रिपोर्ट्स की माने तो बारिश की वजह से राजस्थान रॉयल्स का प्रैक्टिस सेशन को रोक दिया गया था. RR vs CSK मैच के दौरान कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम? राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाने वाला है. इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है, क्योंकि वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक सोमवार को गुवाहाटी में बारिश की संभावना है. एक्यूवेदर के मुताबिक, दोपहर में बारिश के चांसेस 100% है, जबकि रात में ये चांसेस घटकर 25% हो जाएंगे. अब चूंकि, मुकाबला शाम 7.30 बजे से होने वाला है, तो उस वक्त बारिश की उम्मीद कम नजर आ रही है. तापमान 26 से 19 डिग्री तक रहेगा, हवा 3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है और ह्यूमिडिटी 67% तक रहने की संभावना है. यह भी पढ़ें: RR vs CSK: रविंद्र जडेजा रचेंगे इतिहास, सिर्फ 15 रन और फिर बन जाएंगे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RR vs CSK Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाजों का होगा राज? कैसा खेलेगी गुवाहाटी की पिचRR vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
Read more »
CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »
CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »
RR vs CSK: धोनी की जगह CSK के प्लेइंग-11 में इस धांसू खिलाड़ियों को मिलेगी जगह, बल्ले और बॉल दोनों से मचाएगा तबाहीRR vs CSK : इंडियन प्रीमयिर लीग के 19वें सीजन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. क्रिकेट | खेल समाचार | IPL
Read more »
CSK vs RR Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स से होगा राजस्थान रॉयल्स का सामना, जानें बरसापारा की पिच रिपोर्टगुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। धोनी और सैम करन की अनुपस्थिति में दोनों टीमें नई रणनीतियों के साथ उतरेंगी।
Read more »
अगर बारिश में धुला RR VS CSK, तो क्या होगा? फॉरकास्ट में तो है बारिश की काफी अधिक संभावनाRR VS CSK के बीच IPL 2026 का तीसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाने वाला है. इस हाईवोल्टेज मैच पर बारिस का साया मंडरा रहा है. आइए जानते हैं कि मैच के वॉशआउट होने पर क्या होगा? खेल समाचार
Read more »
