‘डेजर्ट स्कॉर्पियन’ कमांडोज को दिया गया वीरता प्रशस्ति-पत्र नष्ट, किए थे कई सर्जिकल स्ट्राइक

United States News News

‘डेजर्ट स्कॉर्पियन’ कमांडोज को दिया गया वीरता प्रशस्ति-पत्र नष्ट, किए थे कई सर्जिकल स्ट्राइक
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 63%

1971: जब पाक में 80 किमी अंदर जाकर किए कई सर्जिकल स्ट्राइक, ‘डेजर्ट स्कॉर्पियन’ कमांडोज को दिया वीरता प्रशस्ति-पत्र नष्ट

1971: जब पाक में 80 किमी अंदर जाकर किए कई सर्जिकल स्ट्राइक, ‘डेजर्ट स्कॉर्पियन’ कमांडोज को दिया वीरता प्रशस्ति-पत्र नष्ट भाषा March 6, 2019 8:09 PM भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध की एक तस्वीर। 1971 War: भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध के दौरान सेना की विशिष्ट 10 पैरा के कमांडो को वीरता के लिये दिये गए प्रशस्ति पत्र नष्ट कर दिए गए हैं। यूनिट ने सूचना के अधिकार के तहत किये गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। विशिष्ट 10 पैरा को ‘डेजर्ट स्कॉर्पियन’ के तौर पर जाना जाता है। इसे 1967 में स्पेशल फोर्सेज की 9 पैरा यूनिट को विभाजित कर स्थापित किया गया था और चार साल के अंदर ही इसे पहली कार्रवाई का प्रदर्शन करने का मौका मिला। इसने पाकिस्तान में 80 किलोमीटर अंदर जाकर कई सर्जिकल स्ट्राइक किए थे। भारत ने पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग कर स्पष्ट रूप से 1971 की जंग जीती थी और इस दौरान विशिष्ट इकाई के सदस्यों को ‘बैटल ऑनर्स’ और शौर्य मेडल से सम्मानित किया गया था। इसमें जयपुर के महाराजा ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह उर्फ टाइगर को दिया गया महावीर चक्र भी शामिल है। सिंह ने यूनिट का नेतृत्व किया था। युद्ध के दौरान इकाई ने पाकिस्तान की सीमा में 80 किलोमीटर अंदर जाकर सफलतापूर्वक कई सर्जिकल स्ट्राइक कर चार रणनीतिक कस्बों पर कब्जा जमा लिया था, वह भी बिना किसी तरह का नुकसान के। सूचना आयुक्त दिव्य प्रकाश सिन्हा ने अपने एक आदेश में कहा कि पुरस्कार प्राप्त लोगों के विवरण चाहने वाले एक सवाल के जवाब में सीपीआईओ ने सूची दे दी लेकिन प्रशस्ति-पत्र के संबंधित रिकॉर्ड ‘‘प्रचलित नीति के मुताबिक नष्ट’’ कर दिये गए इसलिये उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने याचिकाकर्ता के केंद्रीय सूचना आयोग में दस्तक देने के बाद यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता ने कहा था कि बिना प्रशस्ति-पत्र के इस सूची का कोई मतलब नहीं। प्रशस्ति-पत्र युद्ध के दौरान सैनिक द्वारा दिखाई गई वीरता का संक्षिप्त विवरण होता है जिसे उस वक्त पढ़ा जाता है जब उसे वीरता पुरस्कार दिया जाता है। सूचना के अधिकार मामलों के तहत सुनवाई की सर्वोच्च इकाई सीआईसी में दो मौकों पर सुनवाई के दौरान सीपीआईओ अनुपस्थित रहे, जिससे सिन्हा नाखुश थे। Also Read उन्होंने कहा, ‘‘आयोग सीपीआईओ के आचरण पर गहरी आपत्ति व्यक्त करता है। यह प्रतिवादी के कार्यालय की आयोग और सूचना के अधिकार कानून के प्रावधानों के प्रति उनके अनादर को परिलक्षित करता है।’’ आयोग ने सीपीआईओ को निर्देश दिया कि वह प्रासंगिक रक्षा सेवा नियमावली का मजमून पेश करें जिसके तहत दस्तावेजों को नष्ट किया गया। आयुक्त ने सीपीआईओ को एक नोटिस जारी कर यह बताने को भी कहा है कि उनके खिलाफ सूचना के अधिकार कानून के तहत कारण बताओं कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.

1971: जब पाक में 80 किमी अंदर जाकर किए कई सर्जिकल स्ट्राइक, ‘डेजर्ट स्कॉर्पियन’ कमांडोज को दिया वीरता प्रशस्ति-पत्र नष्ट भाषा March 6, 2019 8:09 PM भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध की एक तस्वीर। 1971 War: भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध के दौरान सेना की विशिष्ट 10 पैरा के कमांडो को वीरता के लिये दिये गए प्रशस्ति पत्र नष्ट कर दिए गए हैं। यूनिट ने सूचना के अधिकार के तहत किये गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। विशिष्ट 10 पैरा को ‘डेजर्ट स्कॉर्पियन’ के तौर पर जाना जाता है। इसे 1967 में स्पेशल फोर्सेज की 9 पैरा यूनिट को विभाजित कर स्थापित किया गया था और चार साल के अंदर ही इसे पहली कार्रवाई का प्रदर्शन करने का मौका मिला। इसने पाकिस्तान में 80 किलोमीटर अंदर जाकर कई सर्जिकल स्ट्राइक किए थे। भारत ने पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग कर स्पष्ट रूप से 1971 की जंग जीती थी और इस दौरान विशिष्ट इकाई के सदस्यों को ‘बैटल ऑनर्स’ और शौर्य मेडल से सम्मानित किया गया था। इसमें जयपुर के महाराजा ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह उर्फ टाइगर को दिया गया महावीर चक्र भी शामिल है। सिंह ने यूनिट का नेतृत्व किया था। युद्ध के दौरान इकाई ने पाकिस्तान की सीमा में 80 किलोमीटर अंदर जाकर सफलतापूर्वक कई सर्जिकल स्ट्राइक कर चार रणनीतिक कस्बों पर कब्जा जमा लिया था, वह भी बिना किसी तरह का नुकसान के। सूचना आयुक्त दिव्य प्रकाश सिन्हा ने अपने एक आदेश में कहा कि पुरस्कार प्राप्त लोगों के विवरण चाहने वाले एक सवाल के जवाब में सीपीआईओ ने सूची दे दी लेकिन प्रशस्ति-पत्र के संबंधित रिकॉर्ड ‘‘प्रचलित नीति के मुताबिक नष्ट’’ कर दिये गए इसलिये उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने याचिकाकर्ता के केंद्रीय सूचना आयोग में दस्तक देने के बाद यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता ने कहा था कि बिना प्रशस्ति-पत्र के इस सूची का कोई मतलब नहीं। प्रशस्ति-पत्र युद्ध के दौरान सैनिक द्वारा दिखाई गई वीरता का संक्षिप्त विवरण होता है जिसे उस वक्त पढ़ा जाता है जब उसे वीरता पुरस्कार दिया जाता है। सूचना के अधिकार मामलों के तहत सुनवाई की सर्वोच्च इकाई सीआईसी में दो मौकों पर सुनवाई के दौरान सीपीआईओ अनुपस्थित रहे, जिससे सिन्हा नाखुश थे। Also Read उन्होंने कहा, ‘‘आयोग सीपीआईओ के आचरण पर गहरी आपत्ति व्यक्त करता है। यह प्रतिवादी के कार्यालय की आयोग और सूचना के अधिकार कानून के प्रावधानों के प्रति उनके अनादर को परिलक्षित करता है।’’ आयोग ने सीपीआईओ को निर्देश दिया कि वह प्रासंगिक रक्षा सेवा नियमावली का मजमून पेश करें जिसके तहत दस्तावेजों को नष्ट किया गया। आयुक्त ने सीपीआईओ को एक नोटिस जारी कर यह बताने को भी कहा है कि उनके खिलाफ सूचना के अधिकार कानून के तहत कारण बताओं कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सुषमा ने चीन से कहा, जैश को पाकिस्तान से मिली छूट से हुआ पुलवामा हमलासुषमा ने चीन से कहा, जैश को पाकिस्तान से मिली छूट से हुआ पुलवामा हमलारूस-भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर हुई इस मुलाकात के दौरान स्वराज ने कहा, 'मैं ऐसे वक्त में चीन आई हूं जब भारत में शोक और गुस्से का माहौल है.
Read more »

कांग्रेस को फिर कोर्ट से झटका, AJL को खाली करना ही होगा हेरल्ड हाउस-Navbharat Timesकांग्रेस को फिर कोर्ट से झटका, AJL को खाली करना ही होगा हेरल्ड हाउस-Navbharat TimesIndia News: एजेएल ने कोर्ट के 21 दिसंबर 2018 के आईटीओ स्थित परिसर को दो हफ्ते के अंदर खाली करने के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी।
Read more »

हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, AJL को खाली करना होगा हेराल्ड हाउसहाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, AJL को खाली करना होगा हेराल्ड हाउस21 दिसंबर को दिल्ली हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने भी एजेएल को हेराल्ड हाउस को खाली करने का आदेश दिया था जिसके बाद एजेएल ने डबल बेंच के सामने अपील लगाई थी. एजेएल ने आदेश के बाद कोर्ट से आगे सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए 2 हफ्ते का समय मांगा था, लेकिन हाई कोर्ट ने वो समय देने से भी इंकार कर दिया है.
Read more »

1971 युद्धः जब पाकिस्तानी इलाके में गुजरात के इंदुभाई ने फहराया था तिरंगा-Navbharat Times1971 युद्धः जब पाकिस्तानी इलाके में गुजरात के इंदुभाई ने फहराया था तिरंगा-Navbharat Timesभारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी इलाके में तिरंगा फहराया था। भारतीय सेना के साथ तिरंगा फहराने वालों में गुजरात के इंदुभाई जोशी भी शामिल थे। आज उनकी उम्र 94 साल की हो गई है लेकिन उस ऐतिहासिक दिन का एक-एक पल उन्हें आज भी याद है।
Read more »

1971: जब तत्कालीन CM ज्ञानी जैल सिंह वाघा बॉर्डर गए थे और...– News18 हिंदी1971: जब तत्कालीन CM ज्ञानी जैल सिंह वाघा बॉर्डर गए थे और...– News18 हिंदीअगर इसी कड़ी में थोड़ा पीछे जाते हुए 1971 के भारत-पाक युद्ध की बात करें तो उस वक्त भी हमारे कुछ पायलट पाकिस्तान में बंदी बनाए गए थे.
Read more »

पाकिस्तान 1971 के युद्धबंदियों के होने की बात कबूले और उन्हें रिहा करे: अमरिंदर सिंहपाकिस्तान 1971 के युद्धबंदियों के होने की बात कबूले और उन्हें रिहा करे: अमरिंदर सिंहअमरिंदर सिंह ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि तनाव के बावजूद करतारपुर गलियारे के लिए तौर तरीके तैयार करने के लिए वार्ता चल रही है.
Read more »

ICC से BCCI को झटका : आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को बैन करने की मांग ठुकराईICC से BCCI को झटका : आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को बैन करने की मांग ठुकराईआइसीसी ने आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों से क्रिकेट संबंध खत्म करने वाले बीसीसीआइ के अनुरोध को ठुकरा दिया है। Pulwama Terror Attack के बाद बोर्ड ने पत्र लिखकर ये मांग की थी।
Read more »

अभिनंदन तो लौटे, पर 1971 में 54 युद्धबंदियों की अब तक कोई खबर नहींअभिनंदन तो लौटे, पर 1971 में 54 युद्धबंदियों की अब तक कोई खबर नहींलापता 54 भारतीय के परिजन लगभग 48 सालों से लगातार याचिकाएं, चिट्ठियां और विरोध प्रदर्शन करते आ रहे हैं। फिर भी उन्हें युद्धबंदियों के बारे में खासा जानकारी नहीं मिली।
Read more »

नागपुर को 1971 से है एक और 'अभिनंदन' का इंतजार, पाकिस्‍तान की जेल में बंद हैं फ्लाइट लेफ्ट‍िनेंट विजय तांबेनागपुर को 1971 से है एक और 'अभिनंदन' का इंतजार, पाकिस्‍तान की जेल में बंद हैं फ्लाइट लेफ्ट‍िनेंट विजय तांबे971 के भारत पाकिस्तान युद्द के दौरान विजय का विमान पाकिस्तान में गिर गया था. तब से वह पाकिस्तान के कब्जे में हैं. तभी से विजय को वापस लाने में उसका पर‍िवार जुटा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:53:25