PSL 2026 में लाहौर कलंदर्स के कप्तान Shaheen Shah Afridi और ऑलराउंडर Sikandar Raza पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने होटल सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ते हुए चार अनधिकृत लोगों को जबरन कमरे तक पहुंचाया.
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 एक बार फिर विवादों के घेरे में है. लाहौर कलंदर इस बार सीधे निशाने पर है. टीम के कप्तान शाहीन शाह आफरीदी और ऑलराउंडर सिकंदर रजा पर गंभीर आरोप लगे हैं. पंजाब पुलिस के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने तय सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए चार अनधिकृत लोगों को खिलाड़ियों के होटल फ्लोर तक न सिर्फ पहुंचाया, बल्कि कथित तौर पर 'जबरन' उन्हें कमरे में ले गए.
और पढ़ेंरिपोर्ट के अनुसार, यह पूरा मामला उस वक्त सामने आया, जब होटल में ठहरे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा के बीच सेंध लगी. पुलिस की ओर से सलमान नसीर को लिखे पत्र में साफ कहा गया कि इन विजिटर्स को अनुमति नहीं दी गई थी, यहां तक कि टीम के लायजन ऑफिसर की रिक्वेस्ट भी दो बार खारिज हो चुकी थी. बावजूद इसके, शाहीन और रजा ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के विरोध के बीच मेहमानों को अंदर पहुंचाया और वे करीब तीन घंटे तक वहीं रुके रहे.इस घटनाक्रम को सुरक्षा एजेंसियों ने 'प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लंघन' करार दिया है. पंजाब पुलिस ने लीग आयोजकों से इस मामले की समीक्षा कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है.हालांकि, अभी तक लाहौर कलंदर्स की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मैच के बाद सिकंदर रजा ने सफाई देते हुए कहा कि वे लोग उनके परिवार और करीबी दोस्त थे. रजा ने शाहीन को क्लीन चिट देते हुए कहा, 'वो सिर्फ मेरी मदद कर रहे थे, असली जिम्मेदारी मेरी है. मैं उन सभी को लंबे समय से जानता हूं.' Advertisement इस पूरे विवाद के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले ही सख्त रुख अपनाए हुए है. लीग के शुरुआती मुकाबले ‘क्लोज्ड डोर्स’ में कराए जा रहे हैं, जिसका कारण ऊर्जा बचत और वेस्ट एशिया में जारी तनाव बताया गया है. सुरक्षा के लिहाज से खिलाड़ियों के होटल और मैदानों के बाहर भारी पुलिस बंदोबस्त पहले से ही मौजूद है.गौरतलब है कि हाल ही में नसीम शाह को भी अनुशासन उल्लंघन के मामले में नोटिस थमाया गया था, जिससे साफ है कि इस सीजन में बोर्ड किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला पीएसएल में आगे क्या मोड़ लेता है. क्या खिलाड़ियों पर कार्रवाई होगी या यह विवाद सफाई के साथ थम जाएगा? ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Shaheen Shah Afridi Security Breach Sikandar Raza Hotel Incident PSL Security Protocol Violation Lahore Qalandars Controversy Pakistan Super League News Forced Entry Allegation PSL Cricket Controversy 2026 PCB Security Rules Breach Hotel Security Breach Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोहसिन नकवी की धमकी बेकार, खिलाड़ियों के बाद कमेंटेटर्स ने भी PSL छोड़ना किया शुरूपीएसएल के तीन खिलाड़ी पहले ही उस लीग को छोड़कर आईपीएल में आ चुके हैं। इसी बीच अब एक दिग्गज कमेंटेटर ने भी पीएसएल को छोड़कर आईपीएल का रुख किया है।
Read more »
'ये बहुत शर्मनाक है, भविष्य में ऐसा...' पाकिस्तान हुआ शर्मसार, PSL में बॉल का रंग सफेद से लाल होने पर वॉर्नर का बयानPSL : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बड़ा बयान दिया है. उनके बयान के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान की बेइज्जती हो गई है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
PSL: क्या मरियम नवाज को रानी कहना तबाह करेगा पाकिस्तानी गेंदबाज का करियर? सियासत की भेंट चढ़ेगा एक और टैलेंटपाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से बड़े विवाद में घिर गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम
Read more »
PSL में खेल रहे डेविड वॉर्नर को आई IPL की याद, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 10 साल बीत चुके हैंदिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने आईपीएल को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस वक्त वॉर्नर पीएसएल में खेल रहे हैं।
Read more »
PSL: बॉल टेंपरिंग के आरोप में पाकिस्तान एक बार फिर शर्मसारपाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में बॉल टेंपरिंग का मामला सामने आने के बाद पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शर्मसार हुआ है। लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मैच में शाहीन अफरीदी और फखर जमान पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा है। यह घटना पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक और शर्मनाक अध्याय है।
Read more »
PSL 2026 में सैंडपेपर जैसा विवाद, स्टार पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगा बॉल टैम्परिंग का आरोपकराची किंग्स के खिलाफ मैच में बॉल टैम्परिंग के आरोप में फखर जमान पर लेवल-3 का चार्ज लगा है। लाहौर पर 5 रनों की पेनल्टी लगी, जिससे उनकी हार हुई। पाकिस्तान क्रिकेट को इस मामले के कारण एक बार फिर से बदनामी का सामना करना पड़ा है।
Read more »
