देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

Dehradun News

देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मारी गोली
Dehradun MurderDehradun Murder NewsDehradun Retired Brigadier Murdered
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 63%

देहरादून में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्हें गोली मार दी गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन बचाया नहीं जा सका.

देहरादून में एक रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की हत्या कर दी गई. इस घटना ने जिले में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में सोमवार सुबह करीब 6:50 बजे हुई, जब रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर टहलने निकले थे.

और पढ़ेंबताया जाता है कि मसूरी रोड पर मालसी के पास दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो एन में सवार लोगों के बीच गाड़ी को पास न देने पर बहस हुई. जिसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर का पीछा किया. इसके बाद फॉर्च्यूनर को रोकने के लिए स्कॉर्पियो सवारों ने उसके टायरों पर फायरिंग की, लेकिन इसी दौरान एक गोली सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे पूर्व सैन्य अधिकारी को जा लगी.यह भी पढ़ें: 11 साल की अनुष्का का मर्डर: BF संग आपत्तिजनक हालत में थी बड़ी बहन, भेद खुलने के डर से छोटी का दबा दिया गलाघायल ब्रिगेडियर वीके जोशी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. फायरिंग के बाद फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर जोहड़ी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास पेड़ से टकरा गई. जिसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर में बैठे लोगों के साथ मारपीट कर कार को भी नुकसान पहुंचाया. इस घटना में फॉर्च्यूनर सवार दो लोग भी घायल हुए हैं. Advertisement आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिसघटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है. सूचना लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और अस्पताल में घायलों से जानकारी ली. इस घटना ने शहर में बढ़ती सड़क हिंसा और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Dehradun Murder Dehradun Murder News Dehradun Retired Brigadier Murdered Retired Brigadier Murdered In Dehradun देहरादून ब्रिगेडियर की हत्या

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 22:28:12