‘क्या पता पाकिस्तान एक दिन भारत को तेल बेचे’, टैरिफ लगाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump Big Statement on Pakistan Says maybe pakistan Sell oil to India someday
क्या पता एक दिन पाकिस्तान भारत को तेल बेचे…ये कहना है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का. अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत पर टैरिफ लगाने के बाद पाकिस्तान से हाथ मिला लिया है. पाकिस्तान और अमेरिका के बीच हाल में एक डील हुई है.
डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. अमेरिका और पाकिस्तान तेल भंडार के विकास को लेकर एक साथ काम करेंगे. ट्रंप का भारत पर पहले भारी-भरकम टैरिफ लगाना, फिर पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाना, कई सारे सवाल छोड़ता है. Advertisment सोशल मीडिया पर कही ये बातें डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट करके इस डीलिंग की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान के साथ एक डील की है. इस डील के तहत अमेरिका और पाकिस्तान अपने विशाल तेल भंडारण के विकास पर मिलकर एक साथ काम करेंगे. हम एक ऐसी ऑयल कंपनी का सिलेक्शन कर रहे हैं, जो इस साझेदारी को लीड करे. किसे पता है, क्या पता एक दिन पाकिस्तान भारत को भी तेल बेचे. We have just concluded a Deal with the Country of Pakistan, whereby Pakistan and the United States will work together on developing their massive Oil Reserves. Who knows, maybe they"ll be selling Oil to India some day! :@realDonaldTrump pic.twitter.com/NWnlevYc0N — Jalaj Kumar Mishra July 31, 2025 एक दिन पहले भारत पर लगाया था टैरिफ एक दिन पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को एक अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्होंने इसकी जानकारी दी थी. ट्रंप ने कहा कि भारत रूस से हथियार और ऑयल खरीद रहा है, इसलिए उस पर जुर्माना भी लगाएंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ भारत का व्यापार घाटा बहुत ज्यादा है, इसलिए वे भारतीय सामान पर टैरिफ लगा रहे हैं. मामले में भारत सरकार ने कहा कि हम इस फैसले के असर को समझ रहे हैं. देश के हितों को बचाने के लिए हम हर जरूरी कदम उठाएंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नेशन फर्स्ट... देशहित में हर जरूरी कदम उठाएंगे, ट्रंप के 25% टैरिफ पर भारत का जवाबडोनाल्ड ट्रंप टैरिफ लेटेस्ट न्यूज: डोनाल्ड ट्रंप ने आज भारत पर 25 परसेंट टैरिफ लगाने का ऐलान किया. भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ पर बातचीत के दौरान दोनों देश किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए. ट्रंप के टैरिफ के बाद आज भारत की तरफ से इसपर रिएक्शन सामने आया.
Read more »
ट्रंप का भारत पर बड़ा हमला: रूस से तेल खरीदने पर जुर्मानाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस का साथ देने वाले देशों पर जुर्माना लगाने की घोषणा की है। इसी वजह से भारत को अमेरिका से बड़ा नुकसान उठाने पड़ सकता है।
Read more »
ट्रंप ने भारत पर लगा दिया 25 फीसदी टैरिफ, हमने रूस से हथियार खरीदे तो जुर्माना भी लगाया, 1 अगस्त से होगा लागूus tariffs on India: अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इसका ऐलान किया।
Read more »
ट्रंप की 'टैरिफ धमकी' के 253 दिन, राष्ट्रपति चुनाव जीतते ही किया था ऐलान; कब-क्या हुआ, जानें पूरी टाइमलाइन?US tariffs on India Trump ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद 20-21 नवंबर 2024 को पहली बार टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। तब से ट्रंप 35 बार और राष्ट्रपति बनने के बाद 33 बार धमकी दे चुके हैं। उन्होंने भारत पर टैरिफ लगाने की बात पहली बार 4 मार्च को की थी। जानिए 253 दिन में ट्रंप ने टैरिफ को लेकर क्या-क्या कहा और अब तक क्या-क्या...
Read more »
पाकिस्तान शायद किसी दिन भारत को तेल बेचे... ट्रंप ने इस्लामाबाद के साथ किया ट्रेड डील का ऐलान, अमेरिका खोजेगा विशाल तेल भंडारअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ बड़ी ट्रेड डील का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान में तेल के विशाल भंडार की खोज करेगा। उन्होंने इस दौरान भारत का भी जिक्र किया है।
Read more »
Stocks to Watch: ट्रंप के टैरिफ से कैसा होगा शेयर मार्केट का हाल? आज New India Assurance समेत ये शेयर करा सकते हैं फायदाStock Market Prediction: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इससे आज शेयर मार्केट में असर दिखाई दे सकता है।
Read more »
