उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में जोर-आजमाइश करने वाले 32,580 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा आज खुलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि 11,082 पदों के लिए
उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में जोर-आजमाइश करने वाले 32,580 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा आज खुलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि 11,082 पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। पहले चरण के 17,829 और दूसरे चरण के 14,751 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना कार्य में 15,024 कार्मिक शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था 8,926 जवानों के जिम्मे रहेगी। 89 विकासखंडों में मतगणना का कार्य होगा। सभी विकासखंडों पर कंप्यूटर, इंटरनेट, सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। चुनाव नतीजा जारी होने के साथ ही पूरा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें संबंधित पद पर होने वाले कुल मतदान के साथ ही प्रत्याशीवार मतों की जानकारी भी मिल सकेगी। सचिव गोयल ने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान की भांति मतगणना भी पूरी पारदर्शिता से कराई जाएगी। Uttarakhand: पंचायत चुनाव; छह साल बाद फिर मतदान का आंकड़ा बराबर, महिलाएं रहीं मताधिकार का प्रयोग करने में आगे मतगणना की निगरानी प्रेक्षकों एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस के अधिकारी करेंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी मतगणना केंद्रों पर आवश्यक बैरिकेडिंग लगा दी गई है। पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में 69.
16 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 74.42 प्रतिशत महिला और 64.23 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Uttarakhand Panchayat Election Panchayat Election Vote Counting Panchayat Chunav Vote Counting Dehradun News In Hindi Latest Dehradun News In Hindi Dehradun Hindi Samachar उत्तराखंड पंचायत चुनाव उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 पंचायत चुनाव 2025 मतणमना उत्तराखंड पंचायत चुनाव मतगणना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर बोले विराग गुप्ता, नए उपराष्ट्रपति का जल्द होगा चुनावजगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर बोले विराग गुप्ता, नए उपराष्ट्रपति का जल्द होगा चुनाव
Read more »
Uttarakhand Panchayat Election Live : पहले चरण का मतदान शुरू, 26 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोटिंगउत्तराखंड के 12 जिलों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज होगा। 26 लाख से अधिक मतदाता 17,829 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। गढ़वाल मंडल के छह जिलों के
Read more »
Uttarakhand Panchayat Chunav 2025 LIVE: पहाड़ से मैदान तक लोकतंत्र का मेला... बारिश के बीच पंचायत चुनावउत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 लाइवः उत्तराखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान प्रकिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की क़ड़ी व्यवस्था की गई है.सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा में वोट करेंगे.पंचायत चुनाव के लिए सीएम धामी वोट डालेंगे.थोड़ी देर बाद CM धामी अपने गांव में मतदान करेंगे.
Read more »
Uttarakhand Panchayat Election: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, पहला चरण आज, वोट डालकर सीएम धामी ने की ये अपीलUttarakhand Panchayat Election first Phase voting today News update in hindi Uttarakhand Panchayat Election: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, पहला चरण आज, सीएम धामी ने की ये अपील राज्य
Read more »
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, सीएम धामी ने की वोट अपीलउत्तराखंड पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, सीएम धामी ने की वोट अपील
Read more »
उत्तराखंड का 'पनीर विलेज', जहां सचिव जी के फुलेरा गांव जैसी जंग नहीं होती, 45 साल से कर रहे ये खास कामGood News: आज जहां चुनाव जीतने के लिए सगा भाई अपने भाई के खिलाफ खड़ा हो जाता है, वहीं उत्तराखंड का 'पनीर विलेज' एक अनूठी कहानी कह रहा है।
Read more »
