Rule Change 1st October: LPG, UPI से रेल टिकट बुकिंग तक... आज से लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव, हर घर हर जेब पर असर

#Rulechange News

Rule Change 1st October: LPG, UPI से रेल टिकट बुकिंग तक... आज से लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव, हर घर हर जेब पर असर
#LpgpriceRule ChangeRule Change News
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 200 sec. here
  • 49 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 237%
  • Publisher: 63%

Rule Change From Today: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ आज 1 अक्टूबर 2025 से देश में कई बड़े बदलाव भी लागू हो रहे हैं. पहला बदलाव LPG Cylinder Price में हुआ है, जिन्हें ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बढ़ा दिया है. वहीं UPI से जुड़ी एक सर्विस बंद होने जा रही है.

सितंबर महीना खत्म हो चुका है और अक्टूबर 2025 की शुरुआत हो गई है. ये नया महीना भी शुरू होने के साथ ही कई बड़े बदलाव लेकर आया है, जो पहले दिन यानी 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो रहे हैं. इसमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा करके ऑयल कंपनियों ने ग्राहकों को झटका दिया है, तो दूसरी ओर UPI से जुड़ा नियम भी बदला है.

इन बदलावों का असर हर घर हर जेब पर देखने को मिलने वाला है. आइए ऐसे ही पांच बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं... बदलावों के साथ अक्टूबर का आगाज हर महीने की शुरुआत कई छोटे-बड़े बदलावों के साथ होती है और इनमें फाइनेंशियल चेंज भी शामिल होते हैं. अक्टूबर के महीने ने भी ऐसा ही आगाज किया है और पहली तारीख से ही सीधे आम आदमी से लेकर यूपीआई यूजर और भारतीय रेल से सफर करने यात्रियों के लिए बहुत कुछ बदला है. त्योहारी सीजन में जहां LPG Price में बढ़ोतरी से ग्राहकों को झटका लगा है. तो इंडियन रेलवे ने ट्रेन टिकट की ऑनलाइन बुकिंग से जुड़ा नियम भी बदल दिया है , जिससे रेल यात्री प्रभावित होने वाले हैं.पहला बदलाव: LPG सिलेंडर हो गया महंगा1 अक्टूबर से होने वाले बदलावों में लोगों की सबसे ज्यादा निगाह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में होने वाले बदलाव पर रहती है, क्योंकि ये सीधे रसोई के बजट से जुड़ा हुआ है. बता दें कि बीते कुछ महीनों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी, लेकिन अक्टूबर के पहले दिन इनमें इजाफा किया गया है और ये दिल्ली से मुंबई तक महंगा हो गया है. Advertisement IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और ये 1580 रुपये के बजाय 1595 रुपये का मिलेगा. वहीं कोलकाता में कीमत 1684 रुपये से बढ़कर 1700 रुपये हो गई है. मुंबई में अब तक 1531 रुपये का मिलने वाला 19KG Cylinder अब 1547 रुपये का, जबकि चेन्नई में ये 1738 रुपये से बढ़ाकर 1754 रुपये कर दिया गया है. हालांकि, इस बार भी 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत नहीं बदली है. दूसरा बदलाव: हवाई सफर हो सकता है महंगाअक्टूबर के पहले दिन दूसरा बदलाव हवाई यात्रियों से जुड़ा हुआ है, क्योंकि बीते सितंबर महीने में हवाई ईंधन में हुई कटौती के बाद अब फेस्टिव सीजन में कंपनियों ने ATF Price में जोरदार इजाफा किया है. 1 अक्टूबर 2025 से नए रेट देखें, तो दिल्ली में इसकी कीमत 90,713.52 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 93,766.02 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है.कोलकाता में ये 93,886.18 रुपये के बजाय अब 96,816.58 रुपये, मुंबई में 84,832.83 रुपये की जगह नई कीमत 87,714.39 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में ये 94,151.96 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर अब 97,302.14 रुपये हो गई है. बता दें कि एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में इजाफा होने से एयरलाइंस की परिचालन लागत में बढ़ोतरी होगी, जिससे वे फ्लाइट टिकट की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं. Advertisement तीसरा बदलाव: सिर्फ ऐसे यात्रियों को ऑनलाइन टिकटतीसरा बदलाव रेल यात्रियों के लिए लागू होने जा रहा है. दरअसल, रेल टिकट बुकिंग में धांधली रोकने के उद्देश्य से इंडियन रेलवे ने 1 अक्टूबर 2025 से नियमों में बदलाव का ऐलान किया था, जो आज से लागू हो सकता है. इसके तहत रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट में सिर्फ ऐसे लोग ही ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका आधार वेरिफिकेशन हो चुका है. IRCTC वेबसाइट या ऐप दोनों पर ये नियम लागू होगा. फिलहाल, यह नियम तत्काल बुकिंग पर लागू है. जबकि, कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर से टिकट लेने वालों के लिए किसी भी तरह का कोई चेंज नहीं किया गया है. चौथा बदलाव: UPI से जुड़ा ये रूल चेंज यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या UPI यूजर्स के लिए भी अक्टूबर की शुरुआत बड़े बदलाव के साथ हो रही है. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI ने बीते 29 जुलाई के एक सर्कुलर में इस बात की जानकारी शेयर की थी कि सबसे ज्‍यादा यूज किए जाने वाले यूपीआई फीचर्स में से पीयर टू पीयर कलेक्ट ट्रांजैक्शन को हटाने जा रहा है और ये 1 अक्टूबर 2025 से लागू होने वाला है. यूजर्स सिक्‍योरिटी को मजबूत कर फाइनेंशियल फ्रॉड रोकने के कदम के तौर पर ये फीचर यूपीआई ऐप्‍स से हटाया जा रहा है. Advertisement पांचवां बदलाव: बैंकों में बंपर छुट्टियांअक्टूबर महीने में त्योहारों की भरमार है और ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी October Bank Holiday List देखकर ही घर से निकलें, कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचे और वहां ताला लटका हुआ नजर आए.दरअसल, महीने की शुरुआत दुर्गा पूजा की छुट्टी से होगी और फिर पूरे महीने में महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, महार्षि बाल्मिकी जयंती, करवा चौथ, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और छठ पूजा समेत कुल 21 छुट्टियां पड़ रही हैं. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है. हालांकि, ये Bank Holiday अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग हो सकते हैं. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

#Lpgprice Rule Change Rule Change News Rule Change From 1St October 1St October Rule Change Rule Change October LPG LPG Price LPG Price Hike LPG Cylinder Price Change ATF Price Hike CNG-PNG Price Pension Rule Change NPS-UPS Rule Change Indian Railway Railway Rule Change Railway Ticket Booking Rule UPI Rule Change UPI Change From 1St October Bank Holiday RBI Bank Holiday Diwali Bank Holiday Chhath Puja Bank Holiday Utility News Utility News In Hindi Utility Latest News Utility News Update Utility Photo Utility Image #रूलचेंज 1 अक्टूबर से बदलाव 1 अक्टूबर 2025 रूल चेंज एलपीजी सिलेंडर प्राइस एलपीजी रेट पेंशन रूल चेंज यूपीआई रूल चेंज रेलवे रूल चेंज बैंक हॉलिडे बिजनेस न्यूज बिजनेस की खबर यूटिलिटी न्यूज यूटिलिटी न्यूज इन हिंदी यूटिलिटी लेटेस्ट न्यूज यूटिलिटी फोटो

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अब आप मोबाइल सिम की तरह बदल सकेंगे LPG कंपनी, जानिए क्या है LPG पोर्टेबिलिटी ऑप्शन?अब आप मोबाइल सिम की तरह बदल सकेंगे LPG कंपनी, जानिए क्या है LPG पोर्टेबिलिटी ऑप्शन?अभी तक LPG पोर्टेबिलिटी सिर्फ एक ही कंपनी के अलग-अलग डीलरों के बीच संभव थी. यानी, अगर आप किसी कंपनी के ग्राहक हैं, तो केवल उसी कंपनी के किसी अन्य डीलर से ही सिलेंडर ले सकते थे. किसी दूसरी कंपनी का सिलेंडर लेने के लिए नया कनेक्शन बनवाना पड़ता था.
Read more »

1 October Rule Changes: ऑनलाइन गेमिंग, रेल टिकट, ब्याज दरें, UPI... लागू होंगे ये बड़े बदलाव, जानें कैसे प्रभावित होगी आपकी जिंदगी1 October Rule Changes: ऑनलाइन गेमिंग, रेल टिकट, ब्याज दरें, UPI... लागू होंगे ये बड़े बदलाव, जानें कैसे प्रभावित होगी आपकी जिंदगीअगले महीने कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे आम नागरिक की फाइनेंशियल प्लानिंग और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे. बदलाव ऑनलाइन गेमिंग, रेल टिकट, ब्याज दरें, UPI लेन-देन और पेंशन योजनाओं से जुड़े हैं.
Read more »

Rules Change From 1st October: रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर UPI तक , 1 अक्टूबर से ये 5 चीजें बदल जाएंगीRules Change From 1st October: रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर UPI तक , 1 अक्टूबर से ये 5 चीजें बदल जाएंगी1 अक्टूबर 2025 से देश में कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. इनमें कई नए नियम शामिल हैं. तो आइए जानते हैं इस बारे में.
Read more »

Rule Change October 2025: ट्रेन टिकट से लेकर UPI तक… बदल गए हैं ये नियम, आपका जानना है बेहद जरूरीRule Change October 2025: ट्रेन टिकट से लेकर UPI तक… बदल गए हैं ये नियम, आपका जानना है बेहद जरूरीRule Change October 2025: आज से कई नियमों में बदलाव हो गया है. यूपीआई, ट्रेन टिकट और एनपीएस से संबंधित नियमों में हुए बदलाव आज से लागू हो रहे हैं.
Read more »

1 October Rule Changes: रेल टिकट, ऑनलाइन गेमिंग और UPI... लागू हुए ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर?1 October Rule Changes: रेल टिकट, ऑनलाइन गेमिंग और UPI... लागू हुए ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर?आज से कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे आम नागरिक की फाइनेंशियल प्लानिंग और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे. बदलाव ऑनलाइन गेमिंग, रेल टिकट, ब्याज दरें, UPI लेन-देन और पेंशन योजनाओं से जुड़े हैं.
Read more »

Rule Changing from 1 October: रेलवे टिकट बुकिंग से UPI पेमेंट तक, आज से बदलने वाले हैं ये 8 नियमRule Changing from 1 October: रेलवे टिकट बुकिंग से UPI पेमेंट तक, आज से बदलने वाले हैं ये 8 नियमआज से अक्टूबर महीने के साथ ही कई वित्तीय बदलाव लागू हो रहे हैं जिनका असर आम लोगों पर पड़ेगा। NPCI यूपीआई प्लेटफॉर्म पर पुल ट्रांजेक्शन सुविधा बंद कर देगा। गैर-सरकारी अंशधारक पेंशन राशि का 100 इक्विटी में निवेश कर सकेंगे। ऑनलाइन रिजर्वेशन में पहले 15 मिनट आधार वेरिफाइड यूजर ही टिकट बुक कर पाएंगे। PNB लॉकर और स्पीड पोस्ट शुल्क में बढ़ोतरी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:52:41