आज से अक्टूबर महीने के साथ ही कई वित्तीय बदलाव लागू हो रहे हैं जिनका असर आम लोगों पर पड़ेगा। NPCI यूपीआई प्लेटफॉर्म पर पुल ट्रांजेक्शन सुविधा बंद कर देगा। गैर-सरकारी अंशधारक पेंशन राशि का 100 इक्विटी में निवेश कर सकेंगे। ऑनलाइन रिजर्वेशन में पहले 15 मिनट आधार वेरिफाइड यूजर ही टिकट बुक कर पाएंगे। PNB लॉकर और स्पीड पोस्ट शुल्क में बढ़ोतरी...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज से शुरू हुए अक्टूबर महीने के साथ ही कई वित्तीय और गैर-वित्तीय बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इसमें यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस से लेकर रेलवे टिकट बुकिंग तक होने वाले बदलाव शामिल हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में.
.. एनपीसीआई बंद कर देगा पुल ट्रांजेक्शन सुविधा: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे यूपीआई प्लेटफॉर्म पर पर्सन टू पर्सन 'कलेक्ट रिक्वेस्ट' या 'पुल ट्रांजेक्शन' सुविधा बंद कर देगा। इसका मतलब यह हुआ कि अब आप किसी से रिक्वेस्ट करके पैसे नहीं मंगा सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य यूजर सुरक्षा को बढ़ाना और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर अंकुश लगाना है। इक्विटी से जुड़ी योजनाओं में कर सकेंगे 100 प्रतिशत निवेश: गैर-सरकारी अंशधारक अब मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क के तहत इक्विटी से संबंधित योजनाओं में अपनी पेंशन राशि का 100 प्रतिशत तक निवेश कर सकेंगे। पहले यह सीमा 75 प्रतिशत थी। इसके साथ ही प्रान खोलने और रखरखाव के शुल्क में भी संशोधन किया गया है। सरकारी कर्मचारियों के लिए ई-प्रान किट के लिए 18 रुपये और भौतिक प्रान कार्ड के लिए 40 रुपये शुल्क लिया जाएगा। निजी और सरकारी क्षेत्र के एनपीएस अंशधारकों के लिए शुल्क अलग-अलग होंगे। सिर्फ आधार सत्यापित यूजर ही आरक्षित टिकट बुक करा सकेंगे: एक अक्टूबर से ऑनलाइन रिजर्वेशन विंडो खुलने के बाद पहले 15 मिनट सिर्फ आधार सत्यापित यूजर ही आरक्षित टिकट बुक करा सकेंगे। दुरुपयोग को रोकने और बुकिंग को सुव्यवस्थित करने के लिए इस नियम का एलान किया गया है। ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नियमों में होगा बदलाव: पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नियमों में भी बदलाव होगा। इसमें आयु सीमा और लाइसेसिंग आवश्यकताओं से जुड़े नियम शामिल हैं। पीएनबी में लॉकर रखना होगा महंगा: सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक एक अक्टूबर से अपने लाकर और कुछ अन्य सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी करने जा रहा है। इससे बैंक में लॉकर रखना महंगा हो जाएगा। इसके अलावा नामांकन शुल्क में भी बढ़ोतरी होगी। स्पीड पोस्ट भेजने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना होगा: एक अक्टूबर से डाक विभाग के जरिये स्पीड पोस्ट भेजने पर ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। इसका कारण यह है कि विभाग इस सेवा का शुल्क बढ़ाने जा रहा है। इसके अलावा स्पीड पोस्ट ओटीपी आधारित डिलिवरी प्रणाली से भी जुड़ जाएगी। इस उद्देश्य स्पीड पोस्ट की प्राप्तकर्ता के सत्यापन के बाद ही डिलिवरी करना है। आरबीआई लाएगा नई चेक भुगतान सुविधा: तेज भुगतान की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आरबीआई चार अक्टूबर से निरंतर चेक समाशोधन की सुविधा शुरू करेगा। कई रिपोर्टों के अनुसार, यह सुविधा दो चरणों में लागू होगी। पहले चरण में यह चार अक्टूबर से दो जनवरी 2026 तक लागू होगी। दूसरा चरण तीन जनवरी 2026 से शुरू होगा। 21 दिन बंद रहेंगे बैंक: अक्टूबर महीने में दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों सहित 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह अवकाश राज्यवार अलग-अलग होंगे। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बैंकिंग गतिविधियों की योजना उसी के अनुसार बनाएं। यह भी पढ़ें- New Rules: NPS से लेकर ट्रेन टिकट तक 1 अक्टूबर को बदल जाएगा सब, आप पर क्या होगा असर?
UPI Transaction Changes Pension Investment Limit Railway Ticket Booking Rules Online Gaming Regulations PNB Locker Charges Speed Post Charges RBI Check Payment October Bank Holidays आधार Verified Ticket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
1 October Rules: అక్టోబర్ 1 నుండి అమల్లోకి వస్తున్న 5 ప్రధాన మార్పులు: తప్పకుండా తెలుసుకోవాలి!October 1 New Rules: అక్టోబర్ 1 నుండి కొన్ని కొత్త రూల్స్ అమల్లోకి వచ్చే అవకాశం ఉన్న కొన్ని ముఖ్యమైన మార్పులను పరిశీలిద్దాం. గ్యాస్ సిలిండర్లు, ఆధార్ కార్డ్, UPI లావాదేవీలు, రైలు టికెట్ బుకింగ్, UPI బ్యాంక్ వంటి ఐదు ప్రధాన మార్పులు రానున్నాయి. అవేంటో ఇప్పుడే తెలుసుకుందాం.
Read more »
1 October Rule Changes: ऑनलाइन गेमिंग, रेल टिकट, ब्याज दरें, UPI... लागू होंगे ये बड़े बदलाव, जानें कैसे प्रभावित होगी आपकी जिंदगीअगले महीने कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे आम नागरिक की फाइनेंशियल प्लानिंग और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे. बदलाव ऑनलाइन गेमिंग, रेल टिकट, ब्याज दरें, UPI लेन-देन और पेंशन योजनाओं से जुड़े हैं.
Read more »
Rules Change From 1st October: रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर UPI तक , 1 अक्टूबर से ये 5 चीजें बदल जाएंगी1 अक्टूबर 2025 से देश में कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. इनमें कई नए नियम शामिल हैं. तो आइए जानते हैं इस बारे में.
Read more »
Arattai में जल्द मिलेगा UPI सपोर्ट, श्रीधर वेम्बू ने किया पोस्ट, मिलते हैं कई टॉप फीचर्सभारत का अपना स्वदेशी ऐप Arattai इन दिनों काफी चर्चा में है, जो WhatsApp से मुकाबला करेगा. Arattai को Zoho कॉर्पोरेशन ने तैयार किया है और इस कंपनी की शुरुआत श्रीधर वेम्बू ने की थी. अब वेम्बू ने पोस्ट करके बाताया है कि UPI फीचर को लेकर बात कर रहे हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
Rule Change October 2025: ट्रेन टिकट से लेकर UPI तक… बदल गए हैं ये नियम, आपका जानना है बेहद जरूरीRule Change October 2025: आज से कई नियमों में बदलाव हो गया है. यूपीआई, ट्रेन टिकट और एनपीएस से संबंधित नियमों में हुए बदलाव आज से लागू हो रहे हैं.
Read more »
1 October Rule Changes: रेल टिकट, ऑनलाइन गेमिंग और UPI... लागू हुए ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर?आज से कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे आम नागरिक की फाइनेंशियल प्लानिंग और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे. बदलाव ऑनलाइन गेमिंग, रेल टिकट, ब्याज दरें, UPI लेन-देन और पेंशन योजनाओं से जुड़े हैं.
Read more »
