Rule Change October 2025: आज से कई नियमों में बदलाव हो गया है. यूपीआई, ट्रेन टिकट और एनपीएस से संबंधित नियमों में हुए बदलाव आज से लागू हो रहे हैं.
Rule Change October 2025 : आज से नए महीने यानी अक्टूबर की शुरुआत हो चुकी है. इस महीने से कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं, जिनका सीधा असर आपकी जिंदगी और जेब पर पड़ेगा. आज से ट्रेन टिकट, UPI, पेंशन स्कीम और ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित नियम बदल गए हैं.
इसके अलावा पीएफ से संबंधित एक महत्वपूर्ण रूल भी इसी महीने ही लागू होने वाला है. इन बदलावों की जानकारी होना हर किसी के लिए आवश्यक है. ऐसा न होने पर नुकसान हो सकता है. आज यानी 1 अक्टूबर से आप यूपीआई पर रिश्तेदारों और दोस्तों से सीधे पैसे नहीं मांग पाएंगे. एनपीसीआई के अनुसार यह कदम ऑनलाइन धोखाधड़ी और फिशिंग रोकने के लिए उठाया गया है. इसके अलावा, अब आप एक बार में यूपीआई से 5 लाख रुपए तक लेन-देन कर सकते हैं, जबकि पहले यह लिमिट 1 लाख रुपए थी. आज से UPI ऑटो-पे की सुविधा भी उपलब्ध होगी. ये भी पढ़ें -यूपीएस से अब तक जुड़े सिर्फ 1 लाख कर्मचारी, स्कीम चुनने की डेडलाइन को आगे बढ़ाया गया बदल गए ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम आज से रिजर्व्ड जनरल टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप के जरिए बुक करते समय आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट के दौरान आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा. रेलवे मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, इस कदम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि रिजर्वेशन सिस्टम का फायदा रियल यूजर्स तक पहुंचे. स्पीड पोस्ट पर छूट डाक सेवा की स्पीड पोस्ट की कीमतों में बदलाव होगा. नई सुविधाओं में OTP आधारित डिलीवरी, रियल-टाइम ट्रैकिंग, ऑनलाइन बुकिंग और SMS नोटिफिकेशन शामिल होंगे. स्पीड पोस्ट पर छात्रों को 10 प्रतिशत और नए थोक ग्राहकों को 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी. एनपीएस में बदलाव नेशनल पेंशन सिस्टम का नियम भी बदल गया है. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क नाम का नया रूल लागू कर दिया है. एमएसएफ का मतलब है कि अब नॉन-गवर्नमेंट सेक्टर के सब्सक्राइबर्स एक ही PAN या PRAN के तहत कई स्कीम्स में निवेश कर सकेंगे. ऑनलाइन गेमिंग आज से सभी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को MeitY से वैध लाइसेंस लेना होगा. सरकार का उद्देश्य गेमिंग उद्योग में सुरक्षा, पारदर्शिता और धोखाधड़ी को कम करना है. नए नियमों के अनुसार, ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग में 18 साल से कम उम्र के बच्चे हिस्सा नहीं ले पाएंगे. इस कानून में साफ प्रोविजन किया गया है कि देश में किसी भी प्रकार के ऑनलाइन जुआ, सट्टेबाजी और रियल मनी गेम्स की अनुमति नहीं होगी. दिवाली से पहले ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में 10-11 अक्टूबर को होने वाली बैठक में यह तय हो जाएगा कि EPFO 3.0 के तहत कब से पीएफ का पैसा एटीएम से निकाला जा सकेगा.
नियम बदलाव अक्टूबर 2025 New Rules October 2025 UPI Rule Change Train Ticket Booking Rules NPS Rule Change Online Gaming Regulations PF Withdrawal ATM
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
1 October Rule Changes: ऑनलाइन गेमिंग, रेल टिकट, ब्याज दरें, UPI... लागू होंगे ये बड़े बदलाव, जानें कैसे प्रभावित होगी आपकी जिंदगीअगले महीने कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे आम नागरिक की फाइनेंशियल प्लानिंग और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे. बदलाव ऑनलाइन गेमिंग, रेल टिकट, ब्याज दरें, UPI लेन-देन और पेंशन योजनाओं से जुड़े हैं.
Read more »
Sagittarius Monthly Horoscope October 2025: धनु राशि वालों को आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति, पढ़ें राशिफलयह महीना सूर्य देव के कन्या राशि में होने से शुरू होगा जिससे धनु राशि Sagittarius October 2025 Horoscope वालों का ध्यान करियर और प्रतिष्ठा पर रहेगा। इस महीने बुध देव शुक्र देव और मंगल देव महत्वपूर्ण गोचर करेंगे जो आपके पेशेवर और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं को प्रभावित करेंगे। ऐसे में चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी से जानते हैं धनु राशि का मासिक...
Read more »
Aries Monthly Horoscope October 2025: मेष राशि की करियर में होगी खूब तरक्की, करें ये उपायAries October 2025 Monthly Rashifal अक्टूबर का महीना मेष राशि के बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने मेष राशि के जातक नए संबंध बनाएंगे और विवेकपूर्ण खर्च करेंगे। साथ ही कामों में सफलता मिलेगी। चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक जी से जानते हैं मेष राशि के लिए कैसा रहने वाला है यह...
Read more »
Rules Change From 1st October: रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर UPI तक , 1 अक्टूबर से ये 5 चीजें बदल जाएंगी1 अक्टूबर 2025 से देश में कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. इनमें कई नए नियम शामिल हैं. तो आइए जानते हैं इस बारे में.
Read more »
Monthly Career Horoscope October 2025: तुला वालों के लिए करियर में खुलेंगे नए रास्ते, बढ़ेगा आत्मविश्वासकरियर राशिफल में बताया जा रहा है कि अक्टूबर का महीना कुछ राशि के जातकों को लिए करियर की दृष्टि से शानदार रहने वाला है। वहीं कुछ जातकों को इस महीने करियर में उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी astropatri.
Read more »
पंचांग: आज नवरात्रि 10वां दिन, महानवमी, मां सिद्धिदात्री पूजा, जानें मुहूर्तAaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 1 October 2025: आज नवरात्रि 10वां दिन, महानवमी, मां सिद्धिदात्री पूजा, जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त
Read more »
