Rishabh Pant Century: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. पहले दिन यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़ा जबकि दूसरे दिन पंत ने सेंचुरी जमाई.पंत ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत के स्कोर को 400 के पार पहुंचा दिया.
नई दिल्ली. ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार शतक जड़ा. पंत ने इस दौरान अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. उन्होंने हेडिंग्ले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के पहले घंटे में शतक ठोककर हाहाकार मचा दिया.
पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए. उन्होंने इस दौरान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा. पहले पंत और रोहित के डब्ल्यूटीसी में एक समान 56-56 छक्के दर्ज थे लेकिन अब पंत ने रोहित को पीछे छोड़ दिया है. पंत ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया की पहली पारी में स्कोर को 400 के पार पहुंचाया. बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 146 गेंदों पर 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की. इससे पहले भारत की ओर से पहले दिन ओपनर यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा था. उप कप्तान पंत ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए. उन्होंने पहले दिन टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे किए थे. पंत सबसे कम पारियों में तीन हजार टेस्ट रन बनाने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. ऋषभ पंत ने इस दौरान धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. धोनी ने इससे पहले भारत की ओर से सबसे अधिक 6 टेस्ट शतक जड़े थे. पंत ने अब इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. पंत की इंग्लैंड में यह तीसरी सेंचुरी है.इससे पहले उन्होंने ओवल और बर्मिंघम में भी शतक जड़े थे. धोनी ने 90 टेस्ट मैच में 6 शतक जड़े थे जबकि पंत ने 44 टेस्ट मैचों में धोनी को पीछे छोड़ दिया.इससे पहले एशिया के बाहर भारत की ओर से एक पारी में 3 बल्लेबाजों ने एक साथ शतक तीन बार ठोक चुके हैं. साल 1986 में सिडनी में भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गावस्कर, श्रीकांत और मोहिंदर अमरनाथ ने एक पारी में शतक जड़े थे. नजमुल हुसैन शंटो का लगातार दूसरा शतक, 1 टेस्ट की दोनों पारियों में जमाई सेंचुरी, बन गया महारिकॉर्ड तीसरा सेंचुरियन कौन होगा? सचिन को 2002 हेडिंग्ले टेस्ट की आई याद, यशस्वी – गिल के शतक के बाद की ये खास डिमांड ऋषभ पंत SENA देशों के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले विकेटकीपर भी बन गए. उन्होंने इस दौरान अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. धोनी के नाम SENA देशों के खिलाफ 1731 रन बनाने का रिकॉर्ड था जिसे पंत ने अब पार कर लिया है.
Rishabh Pant Test Hundred Rishabh Pant 7Th Test Hundred Rishabh Pant Century Vs England Rishabh Pant Century Ind Vs Eng Test Rishabh Pant Century England Tour Rishabh Pant Century News ऋषभ पंत शतक पंत का टेस्ट शतक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Rishabh Pant को भारतीय टेस्ट टीम का उप-कप्तान क्यों बनाया गया? प्रमुख चयनकर्ता ने बताई अहम वजहबीसीसीआई ने शनिवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा की। शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया गया जबकि ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया। प्रमुख चयनकर्ता अजीत अगरकर ने ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाने की वजह का खुलासा किया है। ध्यान दिला दें कि भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी जिसकी शुरुआत 20 जून से...
Read more »
Rishabh Pant fined: 27 करोड़ी ऋषभ पंत पर BCCI ने लगाया लाखों का जुर्माना, टीम के साथी भी आए लपेटे में, जानें वजहएलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत पर मंगलवार को लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है.
Read more »
Video: मैदान पर टीम इंडिया की कड़ी ट्रेनिंग, इंग्लैंड को हराने के लिए जमकर पसीना बहा रहे भारतीय शेरटीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह नए कप्तान शुभमन गिल, अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत के साथ अभ्यास में शामिल हुए.
Read more »
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिलपूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल
Read more »
विश्व कप के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेंगी न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइनविश्व कप के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेंगी न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन
Read more »
कोहली के रिटायरमेंट के बाद नंबर-4 पर बैटिंग करेंगे गिल: हेंडिग्ले टेस्ट से पहले पंत ने कन्फर्म किया;...pant on gill batting position IND VS ENG Headingley test; shubman gill | virat kohli| rishabh pant भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे। जबकि वे खुद नंबर-5 पर खेलेंगे। 27 साल के पंत ने बुधवार को हेंडिग्ले टेस्ट से पहले कहा- 'मुझे लगता है...
Read more »
