तेलंगाना के फोन टैपिंग मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री बी संजय बतौर गवाह पुलिस के सामने पेश होंगे। तेलंगाना की पिछली बीआरएस सरकार में अवैध रूप से लोगों के फोन टैप करने के आरोप
तेलंगाना के फोन टैपिंग मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री बी संजय बतौर गवाह पुलिस के सामने पेश होंगे। तेलंगाना की पिछली बीआरएस सरकार में अवैध रूप से लोगों के फोन टैप करने के आरोप लगे थे, जिसकी जांच चल रही है। इसी मामले में बी संजय को भी गवाही के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने केंद्रीय राज्य मंत्री से उनके बयान दर्ज करने के लिए समय मांगा है। जल्द ही बी संजय बयान दर्ज कराने के लिए समय देंगे। बी संजय ने ही लगाए थे फोन टैपिंग के आरोप शनिवार को करीमनगर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि वे पुलिस के साथ जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की भी मांग की। साथ ही कहा कि मौजूदा सीएम रेवंत रेड्डी जब विपक्ष में थे तो उन्होंने भी फोन टैपिंग मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। बी संजय ने बताया कि बीआरएस सरकार के समय उन्होंने ही सबसे पहले फोन टैपिंग के आरोप लगाए थे, जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया। बी संजय उस वक्त तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। ये भी पढ़ें- Karnataka: प्रियांक खरगे ने विदेश मंत्रालय पर लगाया यू-टर्न लेने का आरोप, अमेरिका जाने के लिए मिली क्लीयरेंस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी दर्ज कराए बयान फोन टैपिंग मामले में 17 जून को पुलिस ने तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ के भी बयान दर्ज किए हैं। गौड़ ने कहा कि फोन टैपिंग मामले में जो भी शामिल थे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि तेलंगाना में बीआरएस सरकार के कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर कई राजनेताओं, शीर्ष अधिकारियों और जजों के फोन टैप किए गए थे। सत्ताधारी पार्टी को फायदा पहुंचाने के मकसद से यह साजिश रची गई थी। इस मामले का प्रमुख आरोपी तेलंगाना के स्पेशल इंटेलीजेंस ब्यूरो के पूर्व प्रमुख टी प्रभाकर को बताया जा रहा है। पुलिस टी प्रभाकर से पूछताछ कर रही है।.
तेलंगाना के फोन टैपिंग मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री बी संजय बतौर गवाह पुलिस के सामने पेश होंगे। तेलंगाना की पिछली बीआरएस सरकार में अवैध रूप से लोगों के फोन टैप करने के आरोप लगे थे, जिसकी जांच चल रही है। इसी मामले में बी संजय को भी गवाही के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने केंद्रीय राज्य मंत्री से उनके बयान दर्ज करने के लिए समय मांगा है। जल्द ही बी संजय बयान दर्ज कराने के लिए समय देंगे। बी संजय ने ही लगाए थे फोन टैपिंग के आरोप शनिवार को करीमनगर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि वे पुलिस के साथ जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की भी मांग की। साथ ही कहा कि मौजूदा सीएम रेवंत रेड्डी जब विपक्ष में थे तो उन्होंने भी फोन टैपिंग मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। बी संजय ने बताया कि बीआरएस सरकार के समय उन्होंने ही सबसे पहले फोन टैपिंग के आरोप लगाए थे, जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया। बी संजय उस वक्त तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। ये भी पढ़ें- Karnataka: प्रियांक खरगे ने विदेश मंत्रालय पर लगाया यू-टर्न लेने का आरोप, अमेरिका जाने के लिए मिली क्लीयरेंस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी दर्ज कराए बयान फोन टैपिंग मामले में 17 जून को पुलिस ने तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ के भी बयान दर्ज किए हैं। गौड़ ने कहा कि फोन टैपिंग मामले में जो भी शामिल थे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि तेलंगाना में बीआरएस सरकार के कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर कई राजनेताओं, शीर्ष अधिकारियों और जजों के फोन टैप किए गए थे। सत्ताधारी पार्टी को फायदा पहुंचाने के मकसद से यह साजिश रची गई थी। इस मामले का प्रमुख आरोपी तेलंगाना के स्पेशल इंटेलीजेंस ब्यूरो के पूर्व प्रमुख टी प्रभाकर को बताया जा रहा है। पुलिस टी प्रभाकर से पूछताछ कर रही है।
Telangana Brs Government Bandi Sanjay India News In Hindi Latest India News Updates तेलंगाना फोन टैपिंग मामला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बांग्लादेश में 2024 के विद्रोह का मामला: पूर्व पुलिस आयुक्त समेत कई अधिकारियों के खिलाफ आरोप तयबांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने पूर्व पुलिस आयुक्त और सात अन्य अधिकारियों के खिलाफ अत्याचार के मामले में आरोप तय किए हैं। न्यायमूर्ति एम.
Read more »
दिल्ली में इजरायली पीएम नेतन्याहू के खिलाफ किसने चिपका दिए पोस्टर? ऐक्शन में दिल्ली पुलिस, गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्टदिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को सूचित किया कि एक पश्चिमी यूरोपीय देश के दूतावास कर्मचारी ने चाणक्यपुरी में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के 'वांछित' होने के पोस्टर लगाए थे।
Read more »
कानून के शासन का अपमान... राहुल गांधी के संगीन आरोपों को चुनाव आयोग ने बताया निराधारलोकसभा में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर महाराष्ट्र चुनावों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसे आयोग ने सिरे से खारिज कर दिया है।
Read more »
राहुल गांधी ने आरोप तो लगाए लेकिन EC को नहीं लिखा कोई पत्र... मीटिंग के लिए समय भी नहीं मांगाकांग्रेस लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में चुनाव आयोग पर धांधली को लेकर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, अब तक उन्होंने कोई पत्र लिखा है।
Read more »
चिराग पासवान का राहुल गांधी पर वार, कहा- कांग्रेस बहानों के सहारे हार छुपाती हैBihar Politics: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा निर्वाचन आयोग पर फिक्सिंग के आरोप लगाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया है.
Read more »
महिला के साथ बाबा का गंदा खेल, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद डेरा प्रमुख फरार, गुस्से में लोगLudhiana Baba Viral Video: लुधियाना के मुल्लापुर दाखा में डेरा प्रमुख शंकरानंद का अश्लील वीडियो वायरल होने से बवाल, ग्रामीणों ने तस्करी समेत कई आरोप लगाए, डीसी ने जांच के आदेश दिए.
Read more »
