Covid-19: 'हर 6-9 महीनों में लौटता रहेगा कोरोना', कोविड विशेषज्ञ ने सभी लोगों को दी ये जरूरी सलाह

Covid Outbreak News

Covid-19: 'हर 6-9 महीनों में लौटता रहेगा कोरोना', कोविड विशेषज्ञ ने सभी लोगों को दी ये जरूरी सलाह
Covid 19CoronavirusCorona Cases
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 51%

Covid-19 News: कोरोनावायरस संक्रमण के मामले हाल के दिनों में भारत-अमेरिका सहित कई देशों में तेजी से बढ़ते हुए देखे गए। भारत में फिलहाल संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। 15 जून

Covid-19 News: कोरोनावायरस संक्रमण के मामले हाल के दिनों में भारत-अमेरिका सहित कई देशों में तेजी से बढ़ते हुए देखे गए। भारत में फिलहाल संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। 15 जून को जहां कुल एक्टिव केस 7400 थे, वह 21 जून को घटकर 5000 के करीब 5012 रह गए हैं। बीते 24 घंटे में 1197 लोग या तो संक्रमण से ठीक हो चुके हैं या अस्पताल से ठीक होकर घर लौट गए हैं। राजस्थान में एक व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु जरूर हुई है, मृतक की उम्र 20 वर्ष की थी। साझा की गई जानकारियों के मुताबिक उसे मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम, लंग्स की समस्या के साथ कोरोना का संक्रमण हो गया था जिसके कारण स्थिति गंभीर होती गई और मत्यु हो गई। बीते दिनों भारत में एक्टिव केस में भले ही कमी आई है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कोरोना को हल्के में लेने की भूल नहीं करनी चाहिए। वायरस हमेशा हमारे आसपास ही रहता है और नए म्यूटेशन या लोगों की कमजोर होती इम्युनिटी के कारण बार-बार एक्टिव हो जाता है। इस खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को निरंतर सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है, हमें कोरोना के साथ रहना सीख लेना होगा। भारत में कोरोना के चार वैरिएंट्स एक्टिव भारत में कोरोना के मामलों की बात करें तो पता चलता है कि यहां दो वैरिएंट्स निंबस और स्ट्राटस सबसे ज्यादा प्रभावी देखे जा रहे हैं। एनबी.

1.8.1 को अनौपचारिक रूप से “निंबस” उपनाम दिया गया है, वहीं एक्सएफजी को स्ट्राटस कहा जा रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट में आईसीएमआर-एनआईवी पुणे के निदेशक डॉ नवीन कुमार ने बताया कि XFG और NB.1.8.1 के साथ JN.1 और LF.7 वैरिएंट भी यहां सक्रिय देखे गए हैं। अभी तक इन वैरिएंट्स को ज्यादा गंभीर नहीं पाया गया है हालांकि हर म्यूटेशन के साथ इसकी संक्रामकता दर जरूर बढ़ती जाती है जिसको लेकर सावधानी बरतना जरूरी है। 'कोरोना के साथ जीना सीखना होगा' कोविड विशेषज्ञों का कहना है कि फ्लू वायरस की ही तरह से कोरोनावायरस भी हमेशा हमारे बीच रहने वाला है, इसलिए हमें इस वायरस के साथ जीना सीख लेना होगा। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए उच्च जोखिम समूह वाले लोगों को सालाना डॉक्टर की सलाह के आधार पर कोविड-19 टीकाकरण जरूर कराना चाहिए। चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग में श्वसन चिकित्सा के प्रोफेसर डेविड हुई शू-चियोंग कहते हैं, वैश्विक आबादी में एंटीबॉडी के स्तर में गिरावट के कारण हर छह से नौ महीने में कोरोना का प्रकोप देखा जाता रहा है, ये आगे भी देखा जाता रह सकता है। इससे बचाव को लेकर हमें पहले से अलर्ट रहने की आवश्यकता है। हर 6-9 महीनों में देखा जाता रहेगा कोरोना का प्रकोप प्रोफेसर डेविड कहते हैं, मौजूदा प्रकोप अप्रैल में शुरू हुआ और मई के अंत तक पीक पर पहुंच गया था हालांकि अब ये कम होने लगा है। वर्तमान लहर जुलाई या अगस्त तक समाप्त हो सकती है। पर हमें इस बात को लेकर सावधान रहना होगा कि अगले 6-9 महीनों में वायरस फिर से एक नए म्यूटेशन के साथ वापस आ सकता है। इस तरह के श्वसन रोगों के खतरे से बचे रहने के लिए उच्च जोखिम वाले समूहों के लिए वार्षिक कोविड-19 के साथ फ्लू टीकाकरण जरूर हो जाता है, ताकि अगली लहर में आप गंभीर समस्या से बचे रह सकें। सालाना कोविड-फ्लू का कराएं टीकाकरण उच्च जोखिम वाले समूह लोगों का मतलब क्रॉनिक बीमारियों के शिकार, बुजुर्ग और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में संक्रमण की स्थिति में गंभीर रोग विकसित होने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। संक्रमित होने पर निमोनिया, श्वसन विफलता या यहां तक कि मृत्यु का भी खतरा हो सकता है इसलिए जरूरी है कि आप टीकाकरण कराते रहे और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को संक्रमण से मुकाबले के लिए एक्टिव रख सकें। प्रोफेसर डेविड ने कहा, चूंकि हर साल एक नया प्रकोप वापस आने का खतरा है, इसलिए उच्च जोखिम समूह वाले लोगों को सलाह दूंगा कि वे संक्रमण के खिलाफ हर साल कम से कम एक बार टीका लगवाएं। ------------ स्रोत Currently circulating COVID-19 Variants under Monitoring अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Covid 19 Coronavirus Corona Cases Covid 19 New Variant Annual Covid Vaccine Corona Cases In India How To Prevent Coronavirus High Risk Group For Covid 19 Covid Vaccination Covid-19 And Flu Vaccination Recurring Covid Infections कोरोना वायरस कोरोना आउटब्रेक कोविड वैक्सीन कोरोना टीकाकरण

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हरियाणा में भी पैर पसार रहा है कोरोना, सामने आए 5 मामले; कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं, अलर्ट मोड पर अस्पतालहरियाणा में भी पैर पसार रहा है कोरोना, सामने आए 5 मामले; कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं, अलर्ट मोड पर अस्पतालहरियाणा में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं जिनमें फरीदाबाद और गुरुग्राम में मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग बचाव की तैयारी कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है और सभी जिलों के अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं करने के आदेश दिए गए हैं। लोगों को सतर्क रहने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सलाह दी गई...
Read more »

कोरोना अपडेट: ऑक्सीजन, दवाएं, बिस्तर सब तैयार... महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक अलर्ट पर अस्‍पतालकोरोना अपडेट: ऑक्सीजन, दवाएं, बिस्तर सब तैयार... महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक अलर्ट पर अस्‍पतालCorona Cases: देशभर में फिर कोरोना ने दी दस्तक | Covid 19 | JN.1 Coronavirus | NDTV India
Read more »

कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पर चिंता की जरूरत नहीं: आईसीएमआर चीफकोरोना मामलों में बढ़ोतरी पर चिंता की जरूरत नहीं: आईसीएमआर चीफदेश के कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, आईसीएमआर चीफ ने कह दी ये बड़ी बात
Read more »

Covid-19 Update: दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ने ली पहली जान, देश में 2700 से ज्यादा एक्टिव केसCovid-19 Update: दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ने ली पहली जान, देश में 2700 से ज्यादा एक्टिव केसCovid-19 Update today 31 may 2025 Corona update updates in hindi Covid-19 Update: दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ने ली पहली जान, देश में 2700 से ज्यादा एक्टिव केसे
Read more »

ऑस्ट्रेलिया को WTC फाइनल में ऐसे चारों खाने चित करेगी साउथ अफ्रीका! ABD ने दे दिया जीत का फॉर्मूलाऑस्ट्रेलिया को WTC फाइनल में ऐसे चारों खाने चित करेगी साउथ अफ्रीका! ABD ने दे दिया जीत का फॉर्मूलासाउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली भिड़ंत से पहले प्रोटियाज बल्लेबाजों को अहम सलाह दी है.
Read more »

(Link Active) Agniveer Admit Card 2025 OUT: अग्निवीर भर्ती के एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव, यहां से कर लीजिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड(Link Active) Agniveer Admit Card 2025 OUT: अग्निवीर भर्ती के एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव, यहां से कर लीजिए अपना हॉल टिकट डाउनलोडJoin Indian Army Agniveer: कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:47:48