नया Redmi Note 15 5G अपने स्लीक डिज़ाइन, 6.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi Note सीरीज शुरुआत से ही किफायती कीमत और प्रीमियम डिजाइन के साथ मार्केट में काफी ज्यादा पॉपुलर रही है। एक बार फिर कंपनी ने अपना नया Redmi Note 15 5G लॉन्च कर दिया है जिसका आज हम आपको फर्स्ट इम्प्रैशन बताने वाले हैं। अनबॉक्स करने पर बॉक्स में क्या मिलेगा, डिवाइस में कैसे फीचर्स हैं और फोन को पावर देने वाला Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर कैसा है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
.. क्या-क्या मिलता है बॉक्स में फोन का अनबॉक्सिंग एक्सपीरियंस तो रेगुलर फोन जैसा ही सीधा-सादा है। बॉक्स के अंदर फोन, एक प्रोटेक्टिव केस, कुछ कागजात, एक 45W चार्जिंग ब्रिक और एक USB-A से USB-C केबल मिलती है। ये देखकर खुशी होती है कि Redmi बॉक्स में फास्ट चार्जर दे रहा है। Redmi Note 15 5G का डिजाइन और इन-हैंड फील बॉक्स से जैसे ही फोन उठाया, तो सबसे पहली चीज जो मुझे महसूस हुई, वह थी इसका स्लीक डिजाइन। डिवाइस 7.35mm मोटा और 178 ग्राम वजन के साथ आता है और यह आसानी से उन सबसे पतले और हल्के Redmi Note फोन में से एक है जिन्हें हम पहले इस्तेमाल कर चुके हैं। मेरे पास अभी Mist Purple वाला वेरिएंट है जो काफी अलग फील दे रहा है। डिजाइन के मामले में फोन साफ-सुथरा और हैरानी की बात है कि काफी ज्यादा प्रीमियम लगता है। चाहे फोन को सामने से देखने या पीछे से दोनों तरफ आपको कर्व्ड डिज़ाइन मिल रहा है जो इसे सीधे बजट फोन से अलग बना देता है। ये फोन एहसास कराता है कि ये पुराने Note सीरीज डिवाइस से कितना अलग है। Redmi Note 15 5G: डिस्प्ले और ऑडियो फोन ऑन करने के बाद डिस्प्ले सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है जहां 6.67-इंच का कर्व्ड AMOLED पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ रहा है। डिवाइस की पीक ब्राइटनेस भी 3200 निट्स तक जा सकती है। ऑडियो के लिए फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं जिसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट है। शुरुआती वॉल्यूम लेवल फास्ट और क्लियर हैं। हालांकि फोन के हैप्टिक्स उतने ज्यादा अच्छे नहीं लगे। Redmi Note 15 5G: कीमत के हिसाब से परफॉर्मेंस फोन में दमदार Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 8GB LPDDR4X रैम है। शुरुआती सेटअप और ऐप इंस्टॉल के दौरान सब कुछ स्मूथ लगा। फोन में कोई ध्यान देने लायक लैग या रुकावट नहीं मिली। डिवाइस पर कुछ देर BGMI भी खेला लेकिन इसमें 90FPS का ऑप्शन नहीं है, लेकिन शुरुआती टेस्टिंग में ये स्टेबल 60FPS दे रहा था। Redmi Note 15 5G: कैमरा कैसा है? कंपनी ने भी इस बार डिवाइस के कैमरा पर काफी फोकस किया है। प्राइमरी कैमरा OIS के साथ 108MP सेंसर है, जिसे Redmi मास्टर पिक्सेल एडिशन के तौर पर ब्रांड कर रहा है। डिवाइस में साथ ही 8MP अल्ट्रा-वाइड और 20MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। टेस्टिंग के दौरान फोन काफी अच्छी तस्वीरें ले रहा था। हालांकि किसी भी रिजल्ट पर पहुंचने से पहले आप खुद ही कुछ इसके कैमरा सैंपल देख लें। Redmi Note 15 5G बैटरी और चार्जिंग फोन में 5,520mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। अगर आप काफी हैवी यूजर हैं तो ये डिवाइस फिर भी आपको एक दिन का बैटरी बैकअप दे सकता है। Redmi Note 15 5G की कितनी है कीमत? Redmi Note 15 5G के 8GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 256GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है। यह भी पढ़ें- 12.1-इंच स्क्रीन और 12,000mAh बैटरी वाला दमदार टैबलेट लॉन्च, 12 जनवरी से शुरू होगी सेल
Redmi Note 15 5G Review Redmi Note 15 5G Price Snapdragon 6 Gen 3 108MP OIS Camera 5G Smartphone Curved AMOLED Display 45W Fast Charging Redmi Phone New Redmi Phone
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Redmi का 108MP कैमरा वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन चिपसेट और बड़ी बैटरी भीRedmi आज भारत में अपना नया 5G फोन, Redmi Note 15 5G, और Redmi Pad 2 Pro लॉन्च कर रहा है। इसमें 108MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, IP66 रेटिंग और 5520mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन HyperOS 2 पर चलेगा और इसकी कीमत लगभग ₹20,000 होने की उम्मीद है। लॉन्च इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग भी...
Read more »
Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च, 108MP कैमरा, कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, जानें कीमत और फीचर्सRedmi Note 15 5G Price : शाओमी के सब ब्रैंड रेडमी का नोट सीरीज का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। Redmi Note 15 5G को नोट सीरीज का सबसे लाइटवेट और स्लिम स्मार्टफोन बताया गया है। यह 120 हर्त्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा की खूबियों से पैक...
Read more »
सिर्फ 19,999 रुपये में Redmi का नया 5G फोन लॉन्च, 108MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्सरेडमी ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में आता है और Redmi Note 14 5G का सक्सेसर है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट और 108-मेगापिक्सल कैमरा है। इसकी शुरुआती कीमत ₹19,999 है, जिसमें बैंक डिस्काउंट भी शामिल है। कंपनी YouTube Premium, Spotify Premium और Google One एक्सेस जैसे...
Read more »
12.1-इंच स्क्रीन और 12,000mAh बैटरी वाला दमदार टैबलेट लॉन्च, 12 जनवरी से शुरू होगी सेलरेडमी ने भारत में नया Redmi Pad 2 Pro 5G टैबलेट लॉन्च किया है। इसमें 12.1-इंच 2.
Read more »
108MP कैमरा के साथ आया Redmi का 5G फोन! स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ मिल रही 5520mAh की बैटरी, जानें कीमतRedmi Note 15 5G: रेडमी कंपनी ने भारत के मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G को लॉन्च कर दिया है. कंपनी का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ आया है. इस स्मार्टफोन में आपको Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट प्रोसेसर के साथ 5,520mAh की बैटरी मिल रही है.
Read more »
Redmi Note 15 Price: 108MP కెమెరాతో Redmi Note 15 5G స్మార్ట్ఫోన్ విడుదల.. ఫీచర్స్, ధర వివరాలు ఇవే!Redmi Note 15 5G Launch Date: భారత మార్కెట్లోకి Redmi Note 15 5G స్మార్ట్ఫోన్ లాంచ్ అయ్యింది. ఇది ఎన్నో రకాల శక్తివంతమైన ఫీచర్స్తో అందుబాటులోకి వచ్చింది. అయితే, దీనికి సంబంధించిన పూర్తి వివరాలు ఇప్పుడు తెలుసుకుందాం.
Read more »
