Redmi Note 15 5G: रेडमी कंपनी ने भारत के मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G को लॉन्च कर दिया है. कंपनी का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ आया है. इस स्मार्टफोन में आपको Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट प्रोसेसर के साथ 5,520mAh की बैटरी मिल रही है.
Redmi Note 15 5G: शाओमी कंपनी के सब ब्रांड रेडमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन को पेश किया है. खूबसूरत डिजाइन वाला यह स्मार्टफोन स्लिम बॉडी और कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आ रहा है.
इस फोन में आपको Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट का प्रोसेसर मिल रहा है. इस फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए खास सैमसंग सेंसर वाला 108MP का कैमरा मिल रहा है. हम यहां आपके फोन के फीचर्स और भारत में इसकी कीमत की डिटेल्स दे रहे हैं. Redmi Note 15 5G का कीमत Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने 19,999 रुपये के शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है. इस कीमत में आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन वाला स्मार्टफोन मिलता है. वहीं, इसके 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 21,999 रुपये कीमत में अपना बना सकते हैं. स्मार्टफोन की इस कीमत में बैंक डिस्काउंट ऑफर को शामिल किया गया है. यह फोन सेल के लिए 9 जनवरी से उपलब्ध होगा. यह भी पढ़ें:- Free में मिलेगा YouTube Premium जैसा मजा! Jio ने कर दिया जुगाड़ Redmi Note 15 5G के फीचर्स Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन में आपको 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा मिल जाती है. फोन का डिस्प्ले टीयूवी ट्रिपल सर्टिफाइड है, जो आपकी आंखों के लिए अच्छा होता है. इस फोन में आपको Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट प्रोसेसर मिल रहा है. यह फोन Android 15 पर बेस्ड Xiaomi Hyper 2 OS पर काम करता है. कंपनी इस फोन में 4 OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा कर रही है. फोन में आपको डॉल्बी एटमॉस साउंड सपोर्ट, एआई कॉल नॉइस रिडक्शन और आईआर रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल रहे हैं. यह फोन गूगल के जेमिनी एआई की खूबियों से भी पैक है. Redmi Note 15 5G का कैमरा फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन के रियर पैनल पर 108MP का प्राइमरी सैमसंग ISOCELL HM9 कैमरा सेंसर ऑफर कर रही है. यह 4K वीडियो सपोर्ट के साथ आता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कंपनी इस फोन में आपको 20MP का कैमरा दे रही है. इस फोन की मदद से आप अच्छी क्वॉलिटी की फोटो ले सकते हैं. पावर के लिए कंपना इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5520mAh की बैटरी दे रही है. कंपनी का दावा है कि 5 साल इस्तेमाल होने के बाद भी फोन की बैटरी हेल्थ 80 फीसदी रहेगी. यह भी पढ़ें:- अब चार्जर की टेंशन खत्म! आ गया Realme और Redmi का दमदार टैबलेट, देखें फीचर्स
Redmi Note 15 5G Features Redmi Note 15 5G Camera Battery रेडमी नोट 15 5जी सेल रेडमी नोट 15 5जी चिपसेट न्यू रेडमी स्मार्टफोन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Redmi Note 15 5G: कल लॉन्च होगा 108MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, धांसू प्रोसेसर के साथ मिलेगा 5,520mAh की बैटरीRedmi Note 15 5G: रेडमी कंपनी कल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन और टैब लॉन्च करने जा रही है. कंपनी इसको Redmi Note 15 5G और Redmi Pad 2 Pro नाम से मार्केट में पेश करने वाली है. हम यहां आपको फोन की कीमत और फीचर्स की डिटेल्स दे रहे हैं.
Read more »
Redmi का 108MP कैमरा वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन चिपसेट और बड़ी बैटरी भीRedmi आज भारत में अपना नया 5G फोन, Redmi Note 15 5G, और Redmi Pad 2 Pro लॉन्च कर रहा है। इसमें 108MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, IP66 रेटिंग और 5520mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन HyperOS 2 पर चलेगा और इसकी कीमत लगभग ₹20,000 होने की उम्मीद है। लॉन्च इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग भी...
Read more »
10080mAh बैटरी और Dimensity 8500 इलीट चिपसेट वाला 5G फोन लॉन्च, 12GB RAM भीहॉनर ने चीन में अपना नया 5G फोन HONOR Power2 लॉन्च किया है। इसमें 10080mAh की विशाल बैटरी और MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट है। फोन में 6.79 इंच का 1.
Read more »
Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च, 108MP कैमरा, कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, जानें कीमत और फीचर्सRedmi Note 15 5G Price : शाओमी के सब ब्रैंड रेडमी का नोट सीरीज का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। Redmi Note 15 5G को नोट सीरीज का सबसे लाइटवेट और स्लिम स्मार्टफोन बताया गया है। यह 120 हर्त्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा की खूबियों से पैक...
Read more »
सिर्फ 19,999 रुपये में Redmi का नया 5G फोन लॉन्च, 108MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्सरेडमी ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में आता है और Redmi Note 14 5G का सक्सेसर है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट और 108-मेगापिक्सल कैमरा है। इसकी शुरुआती कीमत ₹19,999 है, जिसमें बैंक डिस्काउंट भी शामिल है। कंपनी YouTube Premium, Spotify Premium और Google One एक्सेस जैसे...
Read more »
12.1-इंच स्क्रीन और 12,000mAh बैटरी वाला दमदार टैबलेट लॉन्च, 12 जनवरी से शुरू होगी सेलरेडमी ने भारत में नया Redmi Pad 2 Pro 5G टैबलेट लॉन्च किया है। इसमें 12.1-इंच 2.
Read more »
