Q2 FY26 Results: इरेडा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र... दूसरी तिमाही में कंपनियों पर बरसा पैसा, टेक महिंद्रा ने किया इंटरिम डिविडेंड का ऐलान

Fy26 Q2 Results News

Q2 FY26 Results: इरेडा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र... दूसरी तिमाही में कंपनियों पर बरसा पैसा, टेक महिंद्रा ने किया इंटरिम डिविडेंड का ऐलान
Tech Mahindra Q2 ResultsIreda Q2 ResultsBank Of Maharashtra Q2 Results
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

Q2 FY26 Results IREDA: मंगलवार को इरेडा समेत कई कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। इसमें सरकारी कंपनी इरेडा को जबरदस्त प्रॉफिट हुआ है।

नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनियों पर पैसा बरस पड़ा है। मंगलवार को कई कंपनियों ने अपने नतीजे जारी किए। इसमें इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी , बैंक ऑफ महाराष्ट्र, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, टेक महिंद्रा आदि शामिल रहे।Multibagger Stock: ना सोना, ना चांदी.

.. 6 महीने में इस शेयर ने मचाया धमाल, दिवाली से पहले खूब बरसा रहा पैसा, आज भी आई तेजीइरेडा: 549.33 करोड़ का नेट प्रॉफिटसरकारी कंपनी इरेडा ने वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 549.33 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 41.5% ज्यादा है। कंपनी का पिछले साल समान अवधि में नेट प्रॉफिट 388 करोड़ रुपये था। कंपनी की इनकम में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 2,057 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 1,629.55 करोड़ रुपये से 26.2% अधिक है। कंपनी की संपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। जून तिमाही के मुकाबले, सकल गैर-निष्पादित संपत्ति 4.13% से घटकर 3.97% हो गई है। इसी तरह, शुद्ध गैर-निष्पादित संपत्ति भी 2.06% से सुधरकर 1.97% पर आ गई है। दूसरी तिमाही के रिजल्ट के बाद मंगलवार को इसके शेयर में करीब 4 फीसदी तक की तेजी आ गई। बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 23% बढ़ा नेट प्रॉफिटबैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सितंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। बैंक का शुद्ध लाभ 23% बढ़कर 1633 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1327 करोड़ रुपये था। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से बैंक की ब्याज आय में वृद्धि के कारण हुई है। बैंक के प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी साल-दर-साल 17% की वृद्धि देखी गई है। यह 2574 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 2202 करोड़ रुपये था। इस वृद्धि में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम का बड़ा योगदान रहा, जो लगभग 16% बढ़कर 3248 करोड़ रुपये हो गई। इस तिमाही में बैंक के ट्रेजरी ऑपरेशन से हुई कमाई भी बढ़ी है। यह 120 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 89 करोड़ रुपये थी। इस खबर के बाद मंगलवार को बीएसई पर बैंक के शेयर की कीमत 4.15% गिरकर 55.18 रुपये पर आ गई। टेक महिंद्रा: प्रॉफिट गिरा, इंटरिम डिविडेंड का ऐलानटेक महिंद्रा ने मंगलवार को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की। कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 4.4% गिरकर 1,194 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 1,250 करोड़ रुपये था। यह मुनाफा कंपनी के मालिकों का है। कंपनी का रेवेन्यू 5.1% बढ़कर 13,995 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 13,313 करोड़ रुपये था। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 15 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम लाभांश देने का ऐलान किया है। इसके लिए 21 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट तय की गई है। कंपनी ने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा शेयर मार्केट बंद होने के बाद की। मंगलवार को टेक महिंद्रा के शेयर करीब एक फीसदी की तेजी के साथ करीब 1467 रुपये पर बंद हुए। ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस को नुकसानआईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने मंगलवार को जुलाई-सितंबर तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 1.72 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। यह लाभ 295.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में यह 300.99 करोड़ रुपये था। हालांकि, साल-दर-साल आधार पर, कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के 251 करोड़ रुपये की तुलना में शुद्ध लाभ में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। यह जानकारी कंपनी ने अपने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। हालांकि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के शेयर बीएसई पर मामूली तेजी के साथ 597.30 रुपये पर बंद हुए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Tech Mahindra Q2 Results Ireda Q2 Results Bank Of Maharashtra Q2 Results वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे इरेडा की दूसरी तमाही के नतीजे बैंक ऑफ महाराष्ट्र की दूसरी तमाही के नतीजे दूसरी तमाही के नतीजे टेक महिंद्रा की दूसरी तमाही के नतीजे

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हीरोमोटो कॉर्प को Q1 में 1126 करोड़ का मुनाफा, शेयर गिरावट के साथ बंद, जानिए क्या ये नतीजे उम्मीद से बेहतरहीरोमोटो कॉर्प को Q1 में 1126 करोड़ का मुनाफा, शेयर गिरावट के साथ बंद, जानिए क्या ये नतीजे उम्मीद से बेहतरFY26 की पहली तिमाही में हीरोमोटो कॉर्प का नेट प्रॉफिट 1126 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1123 करोड़ रुपये था। हालांकि कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 5.
Read more »

India GDP Growth: अर्न्स्ट एंड यंग ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, FY26 में 6.7% का लक्ष्यIndia GDP Growth: अर्न्स्ट एंड यंग ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, FY26 में 6.7% का लक्ष्यकंपनी के इकोनॉमी वॉच में बताया गया कि ये बढ़ोतरी GST 2.0 सुधारों और मजबूत घरेलू डिमांड की उम्मीदों के कारण है. हालांकि, वैश्विक स्तर पर निर्यात पर अभी भी कुछ दबाव है.
Read more »

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने घटाया भारत का GDP ग्रोथ अनुमान, FY26 और FY27 में 6.5% रहने का अनुमान, जानें क्या है आर्थिक सुस्ती की वजह?एशियन डेवलपमेंट बैंक ने घटाया भारत का GDP ग्रोथ अनुमान, FY26 और FY27 में 6.5% रहने का अनुमान, जानें क्या है आर्थिक सुस्ती की वजह?ADB ने बताया कि FY25 की पहली छमाही (H1) में भारत की GDP ग्रोथ 7.6% दर्ज की है. इसका मुख्य कारण था सरकारी निवेश और ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत मांग. हालांकि, एक्सपोर्ट और कंजप्शन में थोड़ी गिरावट ने इस ग्रोथ को सीमित किया है.
Read more »

TCS Q2 Results: रतन टाटा की पुण्‍यत‍िथ‍ि पर TCS न‍िवेशकों के ल‍िए बड़ा ऐलान, मालामाल होने की खबर सुन खुशी से झूम उठेTCS Q2 Results: रतन टाटा की पुण्‍यत‍िथ‍ि पर TCS न‍िवेशकों के ल‍िए बड़ा ऐलान, मालामाल होने की खबर सुन खुशी से झूम उठेTCS Dividend: रतन टाटा को इस दुन‍िया से गए हुए एक साल हो गया है. एक तरफ टाटा ग्रुप में खुलकर कलह सामने आ रही है. दूसरी तरफ टीसीएस ने आज ऐसा ऐलान क‍िया है ज‍िसे सुनकर न‍िवेशक खुशी से झूम उठे.
Read more »

राधाकिशन दमानी की कंपनी के आ गए तिमाही नतीजे, छाप दिया ₹685 करोड़ का शुद्ध मुनाफा; अब सोमवार को दौड़ लगाएंगे शेयर?राधाकिशन दमानी की कंपनी के आ गए तिमाही नतीजे, छाप दिया ₹685 करोड़ का शुद्ध मुनाफा; अब सोमवार को दौड़ लगाएंगे शेयर?DMart Avenue Supermarts Q2 Result: राधाकिशन दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने FY26 की दूसरी तिमाही में ₹685 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है। तिमाही नतीजों के बाद, निवेशकों में उत्साह है और सोमवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में तेजी की उम्मीद...
Read more »

SBI CBO Results 2025: एसबीआई सीबीओ रिजल्ट घोषित, इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की Merit List यहां से करें डाउनलोडSBI CBO Results 2025: एसबीआई सीबीओ रिजल्ट घोषित, इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की Merit List यहां से करें डाउनलोडएसबीआई की ओर से सर्किल बेस्ड ऑफिसर CBO भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:54:42