TCS Q2 Results: रतन टाटा की पुण्‍यत‍िथ‍ि पर TCS न‍िवेशकों के ल‍िए बड़ा ऐलान, मालामाल होने की खबर सुन खुशी से झूम उठे

TCS News

TCS Q2 Results: रतन टाटा की पुण्‍यत‍िथ‍ि पर TCS न‍िवेशकों के ल‍िए बड़ा ऐलान, मालामाल होने की खबर सुन खुशी से झूम उठे
TCS ProfitTCS Share Priceरतन टाटा
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

TCS Dividend: रतन टाटा को इस दुन‍िया से गए हुए एक साल हो गया है. एक तरफ टाटा ग्रुप में खुलकर कलह सामने आ रही है. दूसरी तरफ टीसीएस ने आज ऐसा ऐलान क‍िया है ज‍िसे सुनकर न‍िवेशक खुशी से झूम उठे.

TCS Share Price: टाटा ग्रुप में चल रही कलह और रतन टाटा की पहली पुण्‍यत‍िथ‍ि पर सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने दूसरी त‍िमाही के नतीजे घोष‍ित क‍िये हैं. 30 सितंबर 2025 को खत्‍म हुई त‍िमाही में कंपनी का नेट प्रॉफ‍िट 1.

4% बढ़कर 12,075 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल समान तिमाही में टीसीएस का प्रॉफ‍िट 11,909 करोड़ रुपये था. कंपनी की कुल आमदनी 65,799 करोड़ रुपये रही, यह पिछले साल के मुकाबले इस साल 3.7% बढ़ गई है. 11 रुपये का दूसरा अंतरिम ड‍िव‍िडेंड देने की घोषणा टीसीएस ने अपने शेयरहोल्‍डर्स के ल‍िए हर शेयर पर 11 रुपये का दूसरा अंतरिम ड‍िव‍िडेंड देने की घोषणा की है. ड‍िव‍िडेंड 4 नवंबर 2025 को ऐसे शेयरहोल्‍डर्स को द‍िया जाएगा, ज‍िनके नाम 15 अक्टूबर 2025 तक कंपनी के रजिस्टर में दर्ज होंगे. कंपनी की तरफ से उठाया गया यह कदम न‍िवेशकों के ल‍िए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. टीसीएस का ऑपरेट‍िंग मार्जिन 70 बेस‍िस प्‍वाइंट की ग्रोथ के साथ 25.2% हो गया, जबकि नेट प्रॉफ‍िट 19.6% रहा. यह भी पढ़ें: रतन टाटा के जाने के बाद टाटा ग्रुप में कलह, सरकार के दखल के बाद ग्रुप को बचाने के ल‍िये ल‍िया यह फैसला सबसे बड़ी AI आईटी कंपनी बनने की द‍िशा में चल रहा काम कंपनी का कैश फ्लो नेट प्रॉफ‍िट का 110% रहा, इससे कंपनी की मजबूत व‍ित्‍तीय स्थिति का पता लग रहा है. टीसीएस की तरफ से यह भी ऐलान क‍िया गया क‍ि कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी एआई बेस्‍ड आईटी कंपनी बनने की द‍िशा में काम कर रही है. कंपनी इसके लिए भारत में 1 गीगावाट कैपेस‍िटी वाला एआई डेटा सेंटर शुरू करेगी. इसके अलावा टीसीएस ने सेल्सफोर्स बेस्‍ड कंपनी लिस्टएंगेज को टेकओवर करने की भी घोषणा की. टीसीएस के शेयर में दर्ज की गई तेजी टीसीएस की सीईओ के. कृतिवासन ने बताया क‍ि हमारा टारगेट एआई सेक्‍टर में दुन‍िया में अग्रणी बनाना है. लाइफ साइंसेज और हेल्थकेयर सेक्‍टर में 3.4% की ग्रोथ हुई, जबकि बैंक‍िंग और बीएफएसआई सेक्‍टर में 1.1% और मैन्‍युफैक्‍चर‍िंग में 1.6% की ग्रोथ दर्ज की गई. त‍िमाही नतीजों के हरे न‍िशान में रहने और ड‍िव‍िडेंड के ऐलान से टीसीएस का शेयर भी गुरुवार को 1 प्रत‍िशत से ज्‍यादा चढ़कर बंद हुआ. यह भी पढ़ें: यूं ही कोई रतन टाटा नहीं बन जाता...बचपन में छूटे मां-बाप,अधूरा रहा प्यार, अपने स्टाफ के लिए गुंडों से भिड़े शेयर का हाल टीसीएस के शेयर में गुरुवार को बंद हुए कारोबारी सत्र के दौरान तेजी देखने को म‍िली. कारोबारी सत्र की शुरुआत में शेयर हल्‍की तेजी के साथ 3035 रुपये पर खुला. इसके बाद शेयर ने 3066 का इंट्रा डे हाई टच क‍िया. कारोबारी सत्र के दौरान यह 3020 रुपये के लो लेवल तक भी गया. बाद में 1 प्रत‍िशत की तेजी के साथ शेयर 3061.95 रुपये पर बंद हो गया. इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 11,07,840 करोड़ रुपये हो गया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

TCS Profit TCS Share Price रतन टाटा रतन टाटा की पुण्‍यत‍िथ‍ि TCS Dividend TCS Q2 Result

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लगातार पांचवें दिन बाजार बमबम, सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन... Titan-TCS खुलते ही बने रॉकेटलगातार पांचवें दिन बाजार बमबम, सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन... Titan-TCS खुलते ही बने रॉकेटशेयर बाजार में बुधवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. सेंसेक्स-निफ्टी ने अपने पिछले बंद के मुकाबले बढ़त बनाते हुए ओपनिंग की और इस दौरान बीएसई लार्जकैप में शामिल 30 में से 21 शेयर ग्रीन जोन में ट्रेड करते दिखे.
Read more »

टाटा के भीतर मचे बवाल के बीच TCS ने कैंसिल की Q2 की प्रेस कॉन्फ्रेंस,क्या है असली वजह?टाटा के भीतर मचे बवाल के बीच TCS ने कैंसिल की Q2 की प्रेस कॉन्फ्रेंस,क्या है असली वजह?देश की दिग्गज कंपनी टाटा इन जिनों खूब चर्चा में है. टाटा के भीतर आंतरिक विवाद में सरकार को दखल देना पड़ा है तो वहीं कंपनी में हुई छंटनी को लेकर भी काफी हंगामा हुआ. अब टाटा की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को लेकर एक और अपडेट आई है.
Read more »

शेयर बाजार में तेज शुरुआत की उम्मीद, गिफ्ट निफ्टी 65 अंक उछला; TCS-ल्यूपिन समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजरशेयर बाजार में तेज शुरुआत की उम्मीद, गिफ्ट निफ्टी 65 अंक उछला; TCS-ल्यूपिन समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजरआज शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत Stock Market Today की उम्मीद है क्योंकि गिफ्ट निफ्ट में अच्छी बढ़ोतरी दिख रही है। अनुमान है कि भारतीय शेयर बाजार में सतर्क और कंसोलिडेटेड रुख के साथ कारोबार होगा। निवेशकों का ध्यान तिमाही नतीजों और आर्थिक आंकड़ों पर रहेगा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एस्कॉर्ट्स कुबोटा जैसे कई शेयर खबरों में बने रह सकते...
Read more »

Success Story: TCS-এর চাকরি ছেড়েই সফল বাংলার মেয়ে! জানুন, তাঁর সাফল্যের কাহিনী...Success Story: TCS-এর চাকরি ছেড়েই সফল বাংলার মেয়ে! জানুন, তাঁর সাফল্যের কাহিনী...West Bengals Paramita Malakar Left Job At TCS And SBI To Crack UPSC
Read more »

TCS Q2 Result: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को 12075 करोड़ का मुनाफा, हर शेयर पर 11 रुपये डिविडेंड देने का ऐलानTCS Q2 Result: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को 12075 करोड़ का मुनाफा, हर शेयर पर 11 रुपये डिविडेंड देने का ऐलानTCS Q2 Results: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 12,075 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। टीसीएस ने अपने शेयरधारकों को 11 रुपये प्रति शेयर का दूसरे अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है, और इसे लिए रिकॉर्ड डेट 15 अक्टूबर निर्धारित की गई...
Read more »

टाटा की TCS को छंटनी से बड़ा नुकसान, 12000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने पर खर्च करने पड़े 1135 करोड़ रुपयेटाटा की TCS को छंटनी से बड़ा नुकसान, 12000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने पर खर्च करने पड़े 1135 करोड़ रुपयेटीसीएस ने सितंबर तिमाही के नतीजे पेश करते हुए बताया कि कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी पर उसे 1135 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। इस वन टाइम लॉस के चलते कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 12,075 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान अपने कंपनी से 2 फीसदी कर्मचारियों 12000 की छंटनी की...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:04:39