Palwal News: स्कूल से लौट रहे थे बच्चे, पलवल में पुलिसकर्मी की कार ने छीनी दो मासूमों की जान, तीसरा PGI रेफ...

Palwal Accident News Today News

Palwal News: स्कूल से लौट रहे थे बच्चे, पलवल में पुलिसकर्मी की कार ने छीनी दो मासूमों की जान, तीसरा PGI रेफ...
Palwal Accident NewsPalwal Accident News In HindiPalwal Road Accident News
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 50 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

Palwal Accident News: हरियाणा के पलवल जिले में तेज रफ्तार कार ने स्कूल से लौट रहे तीन बच्चों को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपी चालक नूंह डीएसपी कार्यालय में तैनात एक पुलिसकर्मी है.

पलवल : दर्दनाक खबर हरियाणा के पलवल जिले से सामने आई है. यहां कोट-उटावड़ रोड पर तेज रफ्तार कार चला रहे एक पुलिसकर्मी ने स्कूल से घर लौट रहे तीन मासूम बच्चों को कुचल दिया. इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है.

घायल बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी कार चालक वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर ले जा रही थी, तो गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस वाहन का पीछा किया. ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपी पुलिसकर्मी का मेडिकल परीक्षण उन्हीं की मौजूदगी में कराया जाए. ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी नरेश पहाड़ी हरियाणा के नूंह जिले में डीएसपी कार्यालय में रीडर के पद पर कार्यरत है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. दोनों मृत बच्चों के शवों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं. बता दें, मृतक बच्चों की पहचान 9 वर्षीय अयान और 7 वर्षीय अहसान के रूप में हुई है, दोनों उटावड़ गांव के निवासी हैं. घायल 5 वर्षीय अरसान की हालत गंभीर है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Palwal Accident News Palwal Accident News In Hindi Palwal Road Accident News Palwal Palwal News Palwal Update News Haryana पलवल एक्सीडेंट पलवल एक्सीडेंट न्यूज़ पलवल एक्सीडेंट न्यूज़ टुडे पलवल पलवल समाचार पलवल अपडेट समाचार हरियाणा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वर्ल्ड अपडेट्स: चीनी विदेश मंत्री ने कहा- टैरिफ जंग बढ़ाते, उन्हें सुलझाते नहीं; ट्रम्प बोले थे- नाटो देश च...वर्ल्ड अपडेट्स: चीनी विदेश मंत्री ने कहा- टैरिफ जंग बढ़ाते, उन्हें सुलझाते नहीं; ट्रम्प बोले थे- नाटो देश च...International Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, abd World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar
Read more »

फरीद ख़ां की कविताएं: लोकतंत्र की आड़ में फासीवाद का उद्घोषफरीद ख़ां की कविताएं: लोकतंत्र की आड़ में फासीवाद का उद्घोषHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

हिंदी दिवस: हिंदी की धरती पर भी उसकी जड़ों में क्यों पड़ रहा मट्ठा?हिंदी दिवस: हिंदी की धरती पर भी उसकी जड़ों में क्यों पड़ रहा मट्ठा?Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

लंदन: प्रवासियों के ख़िलाफ़ धुर-दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन में लाखों की भीड़ जुटीलंदन: प्रवासियों के ख़िलाफ़ धुर-दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन में लाखों की भीड़ जुटीHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

वर्ल्ड अपडेट्स: कोलंबिया में विद्रोहियों ने पुलिस स्टेशन पर गोलीबारी की, 1 पुलिसकर्मी की मौत, 4 घायलवर्ल्ड अपडेट्स: कोलंबिया में विद्रोहियों ने पुलिस स्टेशन पर गोलीबारी की, 1 पुलिसकर्मी की मौत, 4 घायलInternational Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, abd World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar
Read more »

हाईकोर्ट ने मैसूरु दशहरा उत्सव में बानू मुश्ताक को बुलाने के सरकारी निर्णय में दख़ल से इनकार कियाहाईकोर्ट ने मैसूरु दशहरा उत्सव में बानू मुश्ताक को बुलाने के सरकारी निर्णय में दख़ल से इनकार कियाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:48:16