हाईकोर्ट ने मैसूरु दशहरा उत्सव में बानू मुश्ताक को बुलाने के सरकारी निर्णय में दख़ल से इनकार किया

United States News News

हाईकोर्ट ने मैसूरु दशहरा उत्सव में बानू मुश्ताक को बुलाने के सरकारी निर्णय में दख़ल से इनकार किया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 63%

Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सोमवार को राज्य सरकार के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बुकर विजेता लेखिका और कार्यकर्ता बानू मुश्ताक को 22 सितंबर से शुरू होने वाले मैसूरु दशहरा उत्सव के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है.

की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अदालत को यह मानने का कोई कारण नहीं दिखता कि किसी अन्य धर्म के व्यक्ति को उद्घाटन के लिए आमंत्रित करना याचिकाकर्ताओं के कानूनी या संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करता है. मालूम हो कि कन्नड़ भाषा की लेखक बानू मुश्ताक की कहानियों के संग्रह ‘हार्ट लैंप’ को 2025 का अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कारदशहरा उद्घाटन संबंधी मामले में मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू और जस्टिस सीएम जोशी की खंडपीठ ने मैसूर के पूर्व सांसद प्रताप सिम्हा, बेंगलुरु के गिरीश कुमार टी., सौम्या आर और एचएस गौरव द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज करते हुए यह आदेश पारित किया. पीठ ने आदेश का मुख्य अंश सुनाते हुए कहा, ‘हम इस तर्क को स्वीकार करने के लिए सहमत नहीं हैं कि अलग धर्म के व्यक्ति को निमंत्रण देना संवैधानिक या कानूनी अधिकार का उल्लंघन है.’ इस संबंध में सिम्हा ने मुख्य तौर पर 2023 में एक साहित्यिक कार्यक्रम में बानू मुश्ताक द्वारा कथित ‘हिंदू-विरोधी और कन्नड़-विरोधी’ टिप्पणियों का हवाला दिया. साथ ही इस संबंध में मैसूर राजपरिवार के प्रतिनिधियों से परामर्श किए बिना उन्हें आमंत्रित किए जाने पर सवाल उठाया. सिम्हा के वकील ने तर्क दिया था कि मुश्ताक ने साहित्यिक कार्यक्रम में अपने भाषण में कहा था कि राज्य ने कन्नड़ भाषा को देवी का दर्जा देकर उन्हें कन्नड़ से दूर रखा है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणी से स्पष्ट है कि उन्हें हिंदू देवी की पूजा में कोई विश्वास नहीं है. सिम्हा ने कहा कि अगर वह अपने ‘हिंदू-विरोधी और कन्नड़-विरोधी’ बयान वापस ले लें, तो उन्हें उन्हें आमंत्रित करने में कोई आपत्ति नहीं है. याचिकाकर्ताओं की ओर से यह भी तर्क दिया गया कि राज्य सरकार एक ऐसे व्यक्ति को, जिसकी हिंदू देवी की पूजा में कोई आस्था नहीं है, दशहरा उत्सव का उद्घाटन करने के लिए कैसे आमंत्रित कर सकती है, जिसकी शुरुआत हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार देवी की पूजा से होती है. दूसरी ओर, राज्य सरकार से पेश हुए महाधिवक्ता शशि किरण शेट्टी ने बताया कि सिम्हा, जब वे सांसद थे, ने कवि निसार अहमद के साथ मंच साझा किया था, जिन्होंने 2017 में दशहरा उत्सव का उद्घाटन किया था. यह बताते हुए कि राज्य सरकार ने पहले ही एक अधिसूचना जारी कर दी है कि किसी भी व्यक्ति को, चाहे उसकी जाति या धर्म कुछ भी हो, किसी भी मंदिर में प्रवेश करने से नहीं रोका जाना चाहिए, चाहे वह मुजराई विभाग के अंतर्गत हो या किसी निजी मंदिर में. महाधिवक्ता ने कहा कि सरकार मैसूर में दशहरा उत्सव का आयोजन करके अपना धर्मनिरपेक्ष कर्तव्य निभा रही है.गृह मंत्री ने 1974 के बाद हुए आंदोलनों के ‘वित्तीय पक्ष’, ‘पर्दे के पीछे की ताक़तों’ की जांच के निर्देश दिए: रिपोर्टसुप्रीम कोर्ट ने विवादास्पद वक़्फ़ संशोधन अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर रोक लगाई

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

समाज Archives - The Wireसमाज Archives - The WireHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

कर्नाटक: भाजपा उम्मीदवार के. सुधाकर पर कथित रिश्वतखोरी का केस दर्ज, करोड़ों का कैश ज़ब्तकर्नाटक: भाजपा उम्मीदवार के. सुधाकर पर कथित रिश्वतखोरी का केस दर्ज, करोड़ों का कैश ज़ब्तHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, कई सीटों पर दिग्गजों का मुक़ाबलालोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान, कई सीटों पर दिग्गजों का मुक़ाबलाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

लोकतंत्र को सीधी राह पर लाने का क्या उपाय है?लोकतंत्र को सीधी राह पर लाने का क्या उपाय है?Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

साहित्य में विस्मृति का वितान फैल रहा हैसाहित्य में विस्मृति का वितान फैल रहा हैHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

गाजा की सामूहिक क़ब्रों में पीड़ितों के हाथ बंधे हुए मिले: यूएन मानवाधिकार कार्यालयगाजा की सामूहिक क़ब्रों में पीड़ितों के हाथ बंधे हुए मिले: यूएन मानवाधिकार कार्यालयHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:06:42