Pakistan Firing: पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, 60 घायल

World News In Hindi News

Pakistan Firing: पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, 60 घायल
Independence-DayPakistan NewsPakistan Independence Day
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

Pakistan Firing: Firing during Independence Day celebrations in Pakistan, three people killed, 60 injured पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, 60 घायल

Pakistan Firing : पाकिस्तान गुरुवार को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आजादी के जश्न के बीच कराची में गोलीबारी होने की खबर है. जिसके चलते आजादी का जश्न मातम में बदल गया. बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हुई है और 60 लोग घायल हुए हैं.

मरने वालों में एक 8 साल की बच्ची के अलावा एक बुजुर्ग भी शामिल हैं. गली में घूम रही बच्ची को लगी गोली Advertisment पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, गोलीबारी की ये घटना अजीजाबाद में हुई. जहां एक छोटी बच्ची गली में घूम रही थी, उसी दौरान उसे गोली लग गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कोरंगी इलाके में स्टीफन नाम के एक व्यक्ति की भी गोली लगने से मौत हो गई है. स्थानीय पुलिस के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच कराची के कई इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं. जिन इलाकों में गोलीबारी हुई उनमें लियाकताबाद, कोरंगी, लियारी, महमूदाबाद, अख्तर कॉलोनी, केमारी, जैक्सन, बाल्डिया, ओरंगी टाउन और पापोश नगर शामिल हैं. इसके अलावा शरीफाबाद, नॉर्थ नाजिमाबाद, सुरजानी टाउन, जमान टाउन और लांधी जैसे इलाके भी गोलीबारी की खबर है. संदिग्धों की तलाश जारी गोलीबारी की इन घटनाओं में घायल हुए लोगों को कराची के सिविल, जिन्ना और अब्बासी शहीद अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जबकि कुछ लोगों का प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज चल रहा है. गोलीबारी के बाद पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से अब तक 20 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से कई आधुनिक हथियार और गोलियां बरामद की गई है. फिलहाल पुलिस अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने इलाके में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल कार्रवाई जारी है जो भी लोग इस गोलीबारी में शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्वतंत्रता दिवस पर हर साल होती है पाकिस्तान में गोलीबारी बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोलीबारी की घटना हुई हो. पाकिस्तान में हर साल आजादी के जश्न के बीच ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. 2024 में भी ऐसी घटना हुई थी. जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी जबकि 95 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2024 में कराची में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 42 लोगों की जान गई थी. जबकि 233 लोग घायल भी हुए थे. ये भी पढ़ें: Independence Day 2025: इंडियन क्रिकेट टीम के लिए लकी नहीं है 15 अगस्त, इस दिन इतने मैचों में मिल चुकी है हार ये भी पढ़ें: Independence Day: एक ही दिन आजाद हुए थे भारत और पाकिस्तान, फिर अलग-अलग दिन क्यों मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Independence-Day Pakistan News Pakistan Independence Day Pakistan Firing Independence Day 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तान में मानसून बारिश का कहर, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत, 560 घायलपाकिस्तान में मानसून बारिश का कहर, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत, 560 घायलMonsoon rain wreaks havoc in Pakistan, so far more than 200 people have died, 560 injured । पाकिस्तान में मानसून बारिश का कहर, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत, 560 घायल
Read more »

अमेरिका के वाशिंगटन में गोलीबारी, तीन की मौतअमेरिका के वाशिंगटन में गोलीबारी, तीन की मौतअमेरिका के वाशिंगटन में गोलीबारी, तीन की मौत
Read more »

Pakistan Flood: पाकिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर, 299 लोगों की मौत, हजारों हुए बेघरPakistan Flood: पाकिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर, 299 लोगों की मौत, हजारों हुए बेघरPakistan Flood: Flood wreaks havoc after heavy rains in Pakistan, 299 people died Pakistan Flood: पाकिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर, 299 लोगों की मौत, हजारों हुए बेघर
Read more »

अमेरिकी विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक घायलअमेरिकी विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक घायलअमेरिकी विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
Read more »

पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के दौरान फायरिंग, 3 की मौत और दर्जनों घायलपाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के दौरान फायरिंग, 3 की मौत और दर्जनों घायलपाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए. यह दुखद घटना से स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मातम में बदल गईं. पुलिस ने अब तक 20 से ज्यादा संदिग्धों की गिरफ्तारी की है.
Read more »

पाकिस्तान में जश्न-ए-आजादी बना खौफनाक मंजर, कराची में हवाई फायरिंग, 3 की मौत, 60 से ज्यादा घायलपाकिस्तान में जश्न-ए-आजादी बना खौफनाक मंजर, कराची में हवाई फायरिंग, 3 की मौत, 60 से ज्यादा घायलPakistan Independence Day Firing: पाकिस्तान के कराची में स्वतंत्रता दिवस जश्न के दौरान हवाई फायरिंग में 3 लोगों की मौत और 60 से अधिक घायल हुए. मृतकों में 8 साल की बच्ची और एक बुजुर्ग शामिल हैं. यह दुखद घटना से स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मातम में बदल गईं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:58:46