अमेरिका के वाशिंगटन में गोलीबारी, तीन की मौत
वाशिंगटन, 20 जुलाई । अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में रविवार को एक गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। Advertismentरेंटन पुलिस विभाग के अनुसार, गोलीबारी की घटना के बाद इलाके को सील कर दिया गया है और संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई है, जो अभी फरार है। यह गोलीबारी मीडो क्रेस्ट प्लेग्राउंड, मीडो क्रेस्ट पिकलबॉल और टेनिस कोर्ट, और मीडो क्रेस्ट अर्ली लर्निंग सेंटर के पास हुई। रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मौतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एक प्रवक्ता ने कोमो न्यूज को बताया कि गोलीबारी हुई और तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, अधिकारी शाम 7:30 बजे के बाद किर्कलैंड एवेन्यू एनई और एनई 18वीं स्ट्रीट के पास हुई गोलीबारी की जांच कर रहे हैं, जिसमें कई लोग मारे गए। यह एक सक्रिय घटनास्थल है, इसलिए भारी पुलिस बल तैनात रहने की उम्मीद है। कृपया इस इलाके में जाने से बचें। पीआईओ रास्ते में हैं। हालांकि, पीड़ितों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने पुष्टि की है कि गोलीबारी में तीन लोग मारे गए हैं। फिलहाल जांचकर्ता घटनास्थल पर मौजूद हैं, सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। यह घटना 11 जुलाई को रेंटन ट्रांजिट सेंटर में हुई एक गोलीबारी के बाद हुई, जिसमें 52 वर्षीय एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उनकी हालत अब स्थिर है और उस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो लोगों की उम्र 20 साल है और एक संदिग्ध की उम्र 18 साल है। 233 बर्नेट एवेन्यू साउथ में स्थित रेंटन ट्रांजिट सेंटर एक व्यस्त परिवहन केंद्र है, और यहां बार-बार गोलीबारी की घटनाएं देखी गई हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, फरवरी 2025 में एक 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया गया था, जिसने कथित तौर पर एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया था। अधिकारी स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और जांच जारी रहने तक प्रभावित क्षेत्र से बचने की अपील कर रहे हैं। --आईएएनएस एफएम/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Mexico: मैक्सिको में जश्न के दौरान 12 लोगों की मौत, सड़क पर त्योहार मनाते वक्त हुई गोलीबारीMass Shooting at Mexican Festival in Irapuato Leaves 12 Dead 20 Injured Mexico: मैक्सिको में जश्न के दौरान 12 लोगों की मौत, सड़क पर त्योहार मनाते वक्त हुई गोलीबारी विदेश
Read more »
खूंटी में तेज रफ्तार बाइक ने पेड़ में मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन की मौतJharkhand Road Accident: झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.
Read more »
बाघों की मौत मामले में कर्नाटक सरकार ने तीन वन अधिकारियों को ‘अनिवार्य’ छुट्टी पर भेजाबाघों की मौत मामले में कर्नाटक सरकार ने तीन वन अधिकारियों को ‘अनिवार्य’ छुट्टी पर भेजा
Read more »
Texas Flood: अमेरिका के टेक्सास में भारी बारिश के बाद आई बाढ़, अब तक 51 लोगों की मौत, 27 लड़कियां लापताTexas Flood: at least 51 killed and 27 girls missing rescue operation continue । अमेरिका के टेक्सास में भारी बारिश के बाद आई बाढ़, अब तक 51 लोगों की मौत, 27 लड़कियां लापता
Read more »
टेक्सास में बाढ़ से 78 की मौत, 41 लोग अब भी लापताअमेरिका के टेक्सास में अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई है और 41 लोग लापता हैं.
Read more »
बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग: बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायलबेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग: बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायल
Read more »
