'रामायणम्' के बाद आएगी 'रामायण'? आलिया भट्ट-सूर्या संग ग्रैंड प्रोजेक्ट लाने की तैयारी में ये फिल्ममेकर!

विष्णु मांचू News

'रामायणम्' के बाद आएगी 'रामायण'? आलिया भट्ट-सूर्या संग ग्रैंड प्रोजेक्ट लाने की तैयारी में ये फिल्ममेकर!
आलिया भट्टसूर्यारामायण
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 63%

रणबीर कपूर की 'रामायणम्' के बाद एक और रामायण बनने की बात सामने आई है. 'कन्नप्पा' फिल्म के मेकर विष्णु मांचू ने इसे बनाने की इच्छा जताई है जिसमें वो 'भगवान राम' और 'सीता' के किरदार में साउथ एक्टर सूर्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को कास्ट करना चाहते हैं.

रणबीर कपूर और यश स्टारर ' रामायण म्' का इंतजार हर किसी को बेसब्री से है. उनकी फिल्म से लोगों की काफी उम्मीदें जुड़ गई हैं जिसके कई सारे कारण हैं. मगर रणबीर की ' रामायण म्' की चर्चा के बीच अब एक और फिल्ममेकर ' रामायण ' बनाने की बात कर रहे हैं.

जिसमें उन्होंने साउथ एक्टर सूर्या और बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट को कास्ट करने की इच्छा जताई है. कौन है ये फिल्ममेकर जो बनाना चाहता है 'रामायण'?कुछ समय पहले साउथ की एक पैन इंडिया फिल्म 'कन्नप्पा' रिलीज हुई थी जिसमें बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में नजर आए थे. हालांकि इस फिल्म को ऑडियंस ने उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दिया था. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान भी झेलना पड़ा था. लेकिन लगता है कि अभी भी इसके मेकर्स का हौसला नहीं टूटा है. वो 'कन्नप्पा' के बाद 'रामायण' पर फिल्म बनाना चाहते हैं. हाल ही में 'कन्नप्पा' के प्रोड्यूसर-एक्टर विष्णु मांचू ने नयनदीप रक्षित संग बातचीत में कहा कि वो साउथ एक्टर सूर्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग 'रामायण' बनाना चाहेंगे. इसकी उनके पास स्क्रिप्ट भी है जो उन्होंने कई सालों पहले तैयार कर ली थी. विष्णु मांचू से जब 'रामायण' के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'भगवान राम के किरदार के लिए मैं मिस्टर सूर्या और सीता माता के लिए आलिया भट्ट को कास्ट करना चाहूंगा.' Advertisement सालों पहले बनाने वाले थे 'रामायण', क्यों अटका था प्रोजेक्ट?विष्णु मांचू का आगे कहना है कि वो साल 2009 में सूर्या के पास 'रामायण' फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर गए थे जिसमें वो रावण के जन्म से लेकर उसके मरण तक की पूरी गाथा दिखाना चाहते थे. हालांकि बजट के चलते उन्हें फिल्म को बंद करना पड़ा. विष्णु ने कहा, 'मेरे पास एक स्क्रिप्ट पहले से तैयार है जिसमें मैं रावण के जन्म से उसकी मौत तक की पूरी कहानी दिखाना चाहता था. मैं सूर्या के पास 2009 में भगवान राम के किरदार का ऑफर लेकर गया था. इस फिल्म को लेजेंडरी डायरेक्टर राघवेंद्र राव बनाने वाले थे.'विष्णु का कहना है कि उस वक्त फिल्म में रावण का किरदार उनके पिता मोहन बाबू प्ले करने वाले थे. लेकिन अब उन्हें नहीं पता कि वो कब उस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करेंगे. फिल्ममेकर ने 'रामायण' में भगवान हनुमान का किरदार निभाने की भी इच्छा जताई है. बता दें कि विष्णु मांचू की 'कन्नप्पा' भी पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म थी. मगर ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.बात करें 'रामायणम्' की तो ये फिल्म इंडियन सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है जिसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है. इस बात की पुष्टि खुद फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक पॉडकास्ट में की थी. 'रामायणम्' में रणबीर कपूर, यश के अलावा साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल जैसे एक्टर्स शामिल हैं. इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं जिसे दो पार्ट में बनाया गया है. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 तो दूसरा दिवाली 2027 पर रिलीज होगा.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

आलिया भट्ट सूर्या रामायण Ramayana Alia Bhatt Suriya Vishnu Manchu Kannappa Actor Vishnu Manchu Vishnu Manchu Ramayana

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज पर CM मोहन यादव का एक्शन, 8 इंजीनियर निलंबित, एजेंसी ब्लैकलिस्टभोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज पर CM मोहन यादव का एक्शन, 8 इंजीनियर निलंबित, एजेंसी ब्लैकलिस्टमुख्यमंत्री ने बताया कि ऐशबाग आरओबी के निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही और त्रुटिपूर्ण डिज़ाइन की शिकायतें मिलने के बाद उन्होंने इस पूरे प्रोजेक्ट की जांच के आदेश दिए थे.
Read more »

वापी में घूमने के लिए ये जगहें हैं बेहद खूबसूरत, फैमिली संग करें विजिट का प्लानवापी में घूमने के लिए ये जगहें हैं बेहद खूबसूरत, फैमिली संग करें विजिट का प्लानवापी में घूमने के लिए ये जगहें हैं बेहद खूबसूरत, फैमिली संग करें विजिट का प्लान
Read more »

अनुराग कश्यप की बेटी ने दोबारा रचाई शादी, ससुराल वालों की भीड़ देख हैरान डायरेक्टरअनुराग कश्यप की बेटी ने दोबारा रचाई शादी, ससुराल वालों की भीड़ देख हैरान डायरेक्टरफिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने फैंस को गुडन्यूज दी है. उन्होंने पति शेन ग्रेगोइरे संग 6 जुलाई को दोबारा शादी रचाई है.
Read more »

आलिया भट्ट का ये स्किन केयर रूटीन करें फॉलो, शीशे सी चमक उठेगी स्किन!आलिया भट्ट का ये स्किन केयर रूटीन करें फॉलो, शीशे सी चमक उठेगी स्किन!आलिया भट्ट का ये स्किन केयर रूटीन करें फॉलो, शीशे सी चमक उठेगी स्किन!
Read more »

'विश्व विजय है राम...', साथ दिखे रवि-रणबीर कपूर, सेट से सामने आई तस्वीर'विश्व विजय है राम...', साथ दिखे रवि-रणबीर कपूर, सेट से सामने आई तस्वीररवि दुबे ने फिल्म 'रामायणम्' में भगवान राम का रोल प्ले कर रहे एक्टर रणबीर कपूर और फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी के साथ फोटो शेयर की है.
Read more »

विष्णु मांचु रावण के नजरिए से बनाएंगे 'रामायण', आलिया होंगी सीता तो राम बनेंगे सूर्या, मगर इसे बनाएंगे दशाननविष्णु मांचु रावण के नजरिए से बनाएंगे 'रामायण', आलिया होंगी सीता तो राम बनेंगे सूर्या, मगर इसे बनाएंगे दशानननिर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायणम्' की चर्चा है। विष्णु मांचू 'रामायण' पर फिल्म बना रहे हैं, जो रावण के नजरिए से होगी। विष्णु ने सूर्या को राम और आलिया भट्ट को सीता के रोल के लिए चुना है। विष्णु ने 2009 में इस बारे में सोचा था, पर बजट की वजह से फिल्म नहीं बन...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:24:09