Mass Shooting at Mexican Festival in Irapuato Leaves 12 Dead 20 Injured Mexico: मैक्सिको में जश्न के दौरान 12 लोगों की मौत, सड़क पर त्योहार मनाते वक्त हुई गोलीबारी विदेश
मैक्सिको में मंगलवार रात भीषण गोलीबारी हो गई. हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 20 लोग घायल भी हो गए हैं. घटना गुआनाजुआतो राज्य के इरापुआतो शहर की है. जानकारी के अनुसार, जिस वक्त हमला हुआ, उस वक्त इरापुआतो में सेट जॉन द बैप्टिस्ट त्योहार मनाया जा रहा था और लोग सड़क पर नाच-गाना और जश्न मना रहे थे.
बुधवार को स्थानीय प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी. Advertisment11 मृतकों की हुई पहचान मृतकों में शामिल 12 लोगों में से 11 की पहचान हो गई है. इनमें से आठ पुरुष हैं, दो महिलाएं और एक 17 साल का नाबालिग बच्चा. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जश्न के दौरान गोलीबारी की आवाज सुनाई दे रही है. 🚨A mass shooting in Irapuato, 🇲🇽Mexico, killed at least 11 people, including a 17-year-old, and injured 20 more. The attack occurred during a Catholic celebration. Guanajuato, the state's location, is known for violent gang activity. President Sheinbaum called it “very… pic.twitter.com/wkpm1ZVsM1 — Info Room June 25, 2025 राष्ट्रपति शिनबाम ने भी हादसे पर जताया दुख मैक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हमले पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है. इरापुआतो के अधिकारी रोडोल्फो गोमेज सेरवांतेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान, उन्होंने कहा कि मैक्सिको में मरने वाले लोगों की संख्या 12 हो चुकी है. कई लोगों की हालत अब गंभीर हो गई है. अलग-अलग अस्पतालों में घायलों का इलाज करवाया गया है. कायरतापूर्ण हमला है ये इरापुआतो की सरकार ने हमले को कायरतापूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल जिम्मेदार लोगों की तलाश कर रहे हैं. बुधवार सुबह भी घटनास्थल पर खून के धब्बे और गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, शादी से लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौतMotihari Road Accident: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई.
Read more »
सचिन ने चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे को बताया भयानक तो युवी ने जताई संवेदना, क्रिकेट वर्ल्ड ने यूं जताया शोक...Chinnaswamy Stadium Stampede: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत पर क्रिकेट जगत ने शोक व्यक्त किया है.
Read more »
Bengaluru Stampede: कर्नाटक सरकार का एक्शन, सिद्धरमैया के राजनीतिक सचिव हटाए गए; इंटेलीजेंस प्रमुख का ट्रांसफरBengaluru Stampede बेंगलुरु में आरसीबी के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद कर्नाटक सरकार ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के राजनीतिक सचिव के.
Read more »
Mexico Shootig: मैक्सिको में पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी, 20 लोगों को लगी गोली; 11 लोगों की मौतमैक्सिको को गैंगस्टर गिरोहों का गढ़ कहा जाता है। यहां सामूहिक गोलीबारी में 11 लोग मारे गए और कई घायल हुए। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मध्य मैक्सिकन शहर इरापुआटो में मंगलवार रात हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग मारे गए, जिनमें एक किशोर भी शामिल है और कई घायल हुए...
Read more »
Mexico: मेक्सिको के हिंसाग्रस्त इलाके में सामूहिक गोलीबारी; 12 लोगों की मौत, कई अन्य घायलमेक्सिको के मध्य में स्थित हिंसाग्रस्त शहर इरापुआटो में मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) रात को सामूहिक गोलीबारी हुई। गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मरने
Read more »
मैक्सिको में खुशियों का त्योहार बना मौत का मेला, अंधाधुंध फायरिंग में 12 लोगों की मौत, जश्न के बीच तबाहीmexico mass shooting: मैक्सिको के गुआनाहुआटो राज्य के ईरापुआतो शहर में मास शूटिंग का मामला सामने आया है. इस नरसंहार में 12 लोगों की मौत हो गई. लोग जब जश्न मना रहे थे तभी अंधाधुंध गोलीबारी हुई.
Read more »
