Pakistan Flood: Flood wreaks havoc after heavy rains in Pakistan, 299 people died Pakistan Flood: पाकिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर, 299 लोगों की मौत, हजारों हुए बेघर
Pakistan Flood : आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान इनदिनों कुदरत की मार झेल रहा है. दरअसल, भारी बारिश के चलते पाकिस्तान के कई इलाकों में भयंकर बाढ़ आ गई है. जिसके चलते अब तक 299 लोगों लोगों की जान जा चुकी है.
जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं. मरने वालों में 140 बच्चे भी शामिल हैं. बता दें कि पाकिस्तान में भी इस बार मानसून जमकर बरस रहा है. जून से लेकर अब तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है. जिसके चलते आई बाढ़ ने देश में भारी तबाही मचाई है. पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने देश के हालातों के बारे में जानकारी दी. एनडीएमए ने बताया कि 26 जून से शुरू हुई बाढ़ ने पूरे देश में तबाही मचा दी है. Advertisment बाढ़ ने पाकिस्तान में मचाई भारी तबाही पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कई हिस्से इनदिनों बाढ़ की चपेट में है. जिसके चलते इन इलाकों में भारी तबाही मच गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारी बारिश और बाढ़ के चलते देशभर में अब तक 1,676 घरों को भारी नुकसान हुआ है. इस दौरान 562 पूरी तरह से तबाह हो गए हैं. जबकि 1,114 घरों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है. इस बाढ़ में अब तक 400 से भी ज्यादा पशुओं की जान गई है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बचाव दल स्थानीय लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एनडीएमए ने इस बात की पुष्टिर की है उसने बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक 223 बचाव अभियान चलाए हैं. इस दौरान बाढ़ में फंसे 2,880 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक, राहत बचाव कार्यों में 13,400 से ज्यादा जरूरी वस्तुओं का वितरण किया गया है. बचाव दल ने प्रभावित लोगों को 2,000 टेंट, 958 कंबल, 569 रजाईयां, 613 गद्दे और 1,100 से ज्यादा खाने के पैकेट बांटे हैं. कई इलाकों में अभी भी जारी बाढ़ का कहर जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के कई इलाकों में अभी भी बाढ़ का कहर जारी है. जहां राहत बचाव कार्य जोर-शोर से चलाया जा रहा है. इस बीच पाकिस्तान के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार से बुधवार तक देश के उत्तरी इलाकों में एक बार फिर से भारी बारिश हो सकती है. ये भी पढ़ें: दिशोम गुरु के नाम से जाने जाते थे झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन, जानें क्या है इसका अर्थ ये भी पढ़ें: SC: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की नसीहत, कहा- कोई सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कह सकता है
India Vs Pakistan Rain Pakistan Rain Updates Pakistan Floods Flood In Pakistan Pakistan Flood
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Texas Flood: अमेरिका के टेक्सास में भारी बारिश के बाद आई बाढ़, अब तक 51 लोगों की मौत, 27 लड़कियां लापताTexas Flood: at least 51 killed and 27 girls missing rescue operation continue । अमेरिका के टेक्सास में भारी बारिश के बाद आई बाढ़, अब तक 51 लोगों की मौत, 27 लड़कियां लापता
Read more »
न्यूयॉर्क में कुदरत का कहर! भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, जलमग्न हुए मेट्रो स्टेशन, देखिए ये वीडियो!New York Rains: न्यूयॉर्क में भारी बारिश के कारण बाढ जैसे हालात बन गए और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
पाकिस्तान में मानसून बारिश का कहर, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत, 560 घायलMonsoon rain wreaks havoc in Pakistan, so far more than 200 people have died, 560 injured । पाकिस्तान में मानसून बारिश का कहर, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत, 560 घायल
Read more »
पाकिस्तान : मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ से 234 लोगों की मौत, 596 घायलपाकिस्तान : मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ से 234 लोगों की मौत, 596 घायल
Read more »
बीजिंग में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतराबीजिंग में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा
Read more »
Flood News: पाकिस्तान-चीन में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, सैकड़ों लोगों की हुई मौतPakistan Flood: पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 299 लोगों की मौत Pakistan Heavy Flood Caused 299 People Death विदेश
Read more »
