Former Jharkhand CM Shibu Soren was known as Dishom Guru, know what it means दिशोम गुरु के नाम से जाने जाते थे झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन, जानें क्या है इसका अर्थ
Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल निधन हो गया. उन्होंने 81 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली. शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य की मांग को लेकर चलाए गए आंदोलन में भी भाग लिया.
वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे. वर्तमान में शिबू सोरेन राज्यसभा के सदस्य थे. शिबू सोरेन का जन्म 11 मई 1944 को झारखंड के हजारीबाग जिले के निमरा गांव में हुआ था. उन्होंने हजारीबाग के गोला हाईस्कूल से शिक्षा हासिल की. वह मैट्रिक पास थे और पेशे से किसान थे. उन्होंने झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में एक अलग पहचान बनाई. इसीलिए लोग उन्हें दिशोम गुरू के नाम से भी जानते थे. Advertisment दिशोम गुरु और गुरुजी के उपनाम से प्रसिद्ध थे शिबू सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एक वरिष्ठ और विशिष्ठ आदिवासी नेता थे. उनके प्रसंशक उन्हें दिशोम गुरु कहा करते थे. जबकि गरीबों में उनकी पहचान गुरुजी के रूप में थी. वह आदिवासी समुदाय के अधिकारों और उत्थान के आंदोलन में एक प्रमुख आवाज और जमीनी कार्यकर्ता थे. झारखंड की स्थापना के आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. शिबू सोरेन झारखंड के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक थे. उन्होंने वंचितों के अधिकारों और कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम किया. वह आठ बार लोकसभा के सदस्य रहे. जबकि उन्होंने 2004 से 2006 तक कोयला मंत्रालय में कैबिनेट, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया. वे तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे. वर्तमान में भी वह राज्यसभा के सदस्य थे. जानें क्या है दिशोम गुरु का मतलब? शिबू सोरेन को उनके प्रसंशक 'दिशोम गुरु' या 'गुरुजी' के नाम से भी जानते थे. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर शिबू सोरेन को 'दिशोम गुरु' क्यों कहा जाता था. इसका अर्थ क्या होता है. दरअसल, झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को 'गुरुजी' या 'दिशोम गुरु' इसलिए कहा जाता था क्योंकि उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के माध्यम से आदिवासी समुदायों. जिसमें खासकर संथाल और अन्य जनजातियों के अधिकारों और उनकी स्वायत्तता के लिए एक लंबा संघर्ष किया. वह आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए झारखंड को अलग राज्य बनाने की मांग के लिए चलाए गए आंदोलन के प्रमुख नेता थे. शिबू सोरेन के नेतृत्व में ही सामाजिक कार्यों और आदिवासी संस्कृति के हितों के प्रति समर्पण ने उन्हें जनजातीय समुदायों का प्रिय नेता बना दिया. वह आदिवासियों के लिए एक मार्गदर्शक और शिक्षक की सम्मानित हो गए. बता दें कि दिशोम गुरु का मतलब संथाली में देश का गुरु होता है, जो सोरेन के नेतृत्व और प्रभाव को दर्शाता है. ये भी पढ़ें: शिबू सोरेन पूरा नहीं कर पाए ये काम, मन में रह गई एक कसक ये भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस
Shibu Soren News Rajya Sabha MP Shibu Soren Shibu Soren Death Shibu Soren Passes Away Shibu Soren Net Worth
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांसShibu Soren Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन अब नहीं रहे. दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है.
Read more »
झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का निधनझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन हो गया।
Read more »
झारखंड के 'जननायक' शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, लालू बोले- ‘उनके साथ हमारे घनिष्ठ संबंध थे’बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'उनके साथ हमारे घनिष्ठ संबंध थे।
Read more »
वो घटना, जिससे बदल गया था Shibu Soren का राजनीतिक भाग्यझारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का 4 अगस्त को निधन हो गया है शिबू सोरेन को झारखंड और देश के लोग सम्मान देते हुए दिशोम गुरु कहते थे इसका अर्थ होता है राह दिखाने वाला या पथ प्रदर्शक उनके जीवन में एक घटना हुई जिसने शिबू सोरेन का राजनीतिक भाग्य तय कर दिया...
Read more »
आखिर क्यों बार-बार छिनती रही शिबू सोरेन की मुख्यमंत्री की कुर्सी? तीन बार सीएम बने पर हमेशा अधूरी रही कहानी...Shibu Soren News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन दुमका से आठ बार लोकसभा सांसद रहे और झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री भी बने. तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनने में सफल तो रहे, लेकिन दुर्भाग्य यह भी रहा कि हर बार उनकी कुर्सी छिन गई. आइए जानते हैं कि कैसे और क्यों शिबू सोरेन की मुख्यमंत्री की कुर्सी तीनों बार उनके हाथ से छिन गई.
Read more »
उफनती नदी में बाइक समेत कूद गए थे शिबू सोरेन: कैबिनेट मंत्री रहते फरार हुए, दिशोम गुरु से CM बनने की कहानी;...Jharkhand Ex CM Shibu Soren Political Journey Story Explained; झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु के नाम से मशहूर शिबू सोरेन नहीं रहे। वे 81 साल के थे। बीते डेढ़ महीने से वे दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट थे।
Read more »
