PM Narendra Modi: राम मनोहर लोहिया का जिक्र कर पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी दलों पर साधा निशाना

United States News News

PM Narendra Modi: राम मनोहर लोहिया का जिक्र कर पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी दलों पर साधा निशाना
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 51%

मोदी का लोहिया वार, yadavakhilesh बोले- नो लेक्चर via NavbharatTimes RamManoharLohia

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज नेता रहे राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कांग्रेस और देश के समाजवादी दलों पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने लोहिया की जंयती पर ब्लॉग लिखकर समाजवादी विचारधारा वाले दलों के कांग्रेस से गठबंधन पर वार करते हुए लिखा है कि जिस गैर-कांग्रेसवाद के लिए लोहिया जीवन भर लड़ते रहे, उसके साथ ही उन्होंने महामिलावटी गठबंधन कर लिया है। पीएम मोदी ने इस ब्लॉग को ट्वीट भी किया है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रवाद के लिए बीजेपी से सर्टिफिकेट या लेक्चर की जरूरत नहीं है। अखिलेश ने कहा, 'पीएम और बीजेपी को समाजवाद और सेकुलरिज्म से कोई लेना-देना नहीं है। इन्हें जब भी मौका मिला है, उन्होंने वादों के खिलाफ काम किया है। यह सरकार झूठ के नाम से जानी जाएगी। लोहिया ने जाति तोड़ो आंदोलन चलाया था, लेकिन बीजेपी ने देश में जातिवाद का जहर फैलाने का काम किया।' उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने तो कहा था कि पिछड़े हमारे गले लग जाएं, लेकिन उन्होंने दलितों और पिछड़ों को दबाकर रख दिया है। न ही नौकरी मिल रही है और न ही न्याय मिल रहा है। बीजेपी हमें राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट नहीं दे सकती है।' BJP की दूसरी लिस्ट, पुरी से लड़ेंगे संबित पात्रा पीएम मोदी ने लोहिया का जिक्र कर समाजवादी दलों पर तीखा वार करते हुए कहा था कि आज 130 करोड़ भारतीयों के सामने यह सवाल मुंह बाए खड़ा है कि जिन लोगों ने डॉ.

लोहिया तक से विश्वासघात किया, उनसे हम देश सेवा की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? जाहिर है, जिन लोगों ने डॉ. लोहिया के सिद्धांतों से छल किया है, वे लोग हमेशा की तरह देशवासियों से भी छल करेंगे। शहीदों को याद कर PM बोले, उस नाम में ताकत है पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी और आरजेडी जैसे दलों पर वार करते हुए कहा, 'दुर्भाग्य की बात है कि राजनीति में आज ऐसे घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, जिन्हें देखकर डॉ. लोहिया भी विचलित, व्यथित हो जाते। वे दल जो डॉ. लोहिया को अपना आदर्श बताते हुए नहीं थकते, उन्होंने पूरी तरह से उनके सिद्धांतों को तिलांजलि दे दी है। यहां तक कि ये दल डॉ. लोहिया को अपमानित करने का कोई भी कोई मौका नहीं छोड़ते।' पीएम मोदी ने ओडिशा के वरिष्ठ समाजवादी नेता सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी की एक टिप्पणी का जिक्र करते हुए लिखा, 'डॉ. लोहिया अंग्रेजों के शासनकाल में जितनी बार जेल गए, उससे कहीं अधिक बार उन्हें कांग्रेस की सरकारों ने जेल भेजा। आज उसी कांग्रेस के साथ तथाकथित लोहियावादी पार्टियां अवसरवादी महामिलावटी गठबंधन बनाने को बेचैन हैं। यह विडंबना हास्यास्पद भी है और निंदनीय भी है।' 'हाथ' के साथ शत्रुघ्न! BJP की लिस्ट का इंतजार लोहिया के जरिए साधा वंशवादी राजनीति पर निशाना पीएम मोदी ने लिखा, 'डॉ. लोहिया वंशवादी राजनीति को हमेशा लोकतंत्र के लिए घातक मानते थे। आज वह यह देखकर जरूर हैरान-परेशान होते कि उनके ‘अनुयायी’ के लिए अपने परिवारों के हित देशहित से ऊपर हैं। डॉ. लोहिया का मानना था कि जो व्यक्ति ‘समता’, ‘समानता’ और ‘समत्व भाव’ से कार्य करता है, वह योगी है। दुख की बात है कि स्वयं को लोहियावादी कहने वाली पार्टियों ने इस सिद्धांत को भुला दिया। वे‘सत्ता’, ‘स्वार्थ’ और ‘शोषण’ में विश्वास करती हैं। इन पार्टियों को जैसे तैसे सत्ता हथियाने, जनता की धन-संपत्ति को लूटने और शोषण में महारत हासिल है। गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित समुदाय के लोगों के साथ ही महिलाएं इनके शासन में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं, क्योंकि ये पार्टियां अपराधी और असामाजिक तत्त्वों को खुली छूट देने का काम करती हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राहुल की गुजरात रैली में 'मोदी-मोदी' के नारे लगने का सचराहुल की गुजरात रैली में 'मोदी-मोदी' के नारे लगने का सचसोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के हवाले से ये दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे.
Read more »

वंशवाद पर ब्लॉग के बाद वीडियो शेयर कर बोले मोदी- चौकीदार बना देशभक्ति का पर्यायवंशवाद पर ब्लॉग के बाद वीडियो शेयर कर बोले मोदी- चौकीदार बना देशभक्ति का पर्यायचौकीदार आज देशभक्ति का पर्याय बन गया है: पीएम मोदी
Read more »

वीडियो शेयर कर बोले मोदी- आज चौकीदार बना देशभक्ति का पर्यायवीडियो शेयर कर बोले मोदी- आज चौकीदार बना देशभक्ति का पर्यायचौकीदार आज देशभक्ति का पर्याय बन गया है: पीएम मोदी
Read more »

विपक्ष बार-बार सेना का अपमान कर रहा है, माफ नहीं करेगी जनता : PM मोदीविपक्ष बार-बार सेना का अपमान कर रहा है, माफ नहीं करेगी जनता : PM मोदीकांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की ओर से वायुसेना की एयरस्‍ट्राइक पर उठाए गए सवाल पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला.
Read more »

नरेन्द्र मोदी बोले- कांग्रेस ने पाकिस्तान का नेशनल डे मनाना शुरू कर दिया हैनरेन्द्र मोदी बोले- कांग्रेस ने पाकिस्तान का नेशनल डे मनाना शुरू कर दिया हैनई दिल्ली। ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा के पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान का नेशनल डे मनाना शुरू कर दिया है।
Read more »

लोहिया से गांधी ने जब सिगरेट छोड़ने के लिए कहालोहिया से गांधी ने जब सिगरेट छोड़ने के लिए कहाराम मनोहर लोहिया चलती फिरती एनसाइक्लोपीडिया से कम नहीं थे, उनकी 109वीं जयंती पर विशेष.
Read more »

राम मनोहर लोहिया पर PM मोदी का ब्लॉग- कांग्रेस, SP और महागठबंधन पर साधा निशानाराम मनोहर लोहिया पर PM मोदी का ब्लॉग- कांग्रेस, SP और महागठबंधन पर साधा निशानाप्रधानमंत्रो मोदी ने अपने ब्लॉग में लिखा, जब भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान देश के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था, तब युवा लोहिया ने आंदोलन की कमान संभाली और डटे रहे.
Read more »

लोहिया जयंती पर पीएम मोदी का ब्लॉग बम, साधा महागठबंधन पर निशानालोहिया जयंती पर पीएम मोदी का ब्लॉग बम, साधा महागठबंधन पर निशानानई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेसवाद का विरोध डॉ. लोहिया के हृदय में रचा-बसा था, लेकिन डॉ. लोहिया को अपना आदर्श बताने वाले दलों ने उनके सिद्धांतों को तिलांजलि दे दी है और उसी कांग्रेस के साथ लोहियावादी पार्टियां अवसरवादी महामिलावटी गठबंधन बनाने को बेचैन हैं।
Read more »

लोहिया के विचारों से प्रेरित हैं किसानों के लिए बनाई गई हमारी योजनाएं: प्रधानमंत्री मोदी- Amarujalaलोहिया के विचारों से प्रेरित हैं किसानों के लिए बनाई गई हमारी योजनाएं: प्रधानमंत्री मोदी- Amarujala23 मार्च को जननेता राम मनोहर लोहिया की जयंति होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर एक उनकी याद में एक ब्लॉग
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:48:54