राजीव गांधी पर PM मोदी के आरोपों पर रिटायर्ड ऐडमिरल ने कहा, सच्चाई यह नहीं थी
हाइलाइट्स:पीएम मोदी का आरोप, राजीव गांधी ने INS विराट का इस्तेमाल छुट्टियों के लिए कियाअब रिटायर्ड ऐडमिरल ने बयान जारी कर बिंदुवार तरीके से बताया कि क्या हुआ थाऐडमिरल रामदास ने कहा, पीएम और उनकी पत्नी के साथ कोई भी विदेशी नहीं था'गांधी परिवार के पर्सनल यूज के लिए किसी भी जहाज को डायवर्ट नहीं किया गया'नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व पीएम राजीव गांधी द्वारा INS विराट का 'अपनी टैक्सी' के रूप में इस्तेमाल करने वाले बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इस बीच, पूर्व नेवी चीफ ने आगे आकर पीएम मोदी के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। पूर्व चीफ ऑफ नेवल स्टाफ ऐडमिरल एल.
रामदास ने बाकायदा बयान जारी कर बिंदुवार तरीके से उस दौरे का जिक्र किया है, जिसके बारे में परिवार के साथ पूर्व पीएम के छुट्टियां मनाने की बात की जा रही है। उन्होंने साफ कहा है कि पीएम और उनकी पत्नी के साथ उस आधिकारिक दौरे पर कोई भी विदेशी नहीं था। खास बात यह है कि बयान INS विराट से जुड़े नौसेना के कई अन्य वरिष्ठ अफसरों के इनपुट के आधार पर जारी किया गया है। पढ़ें: पूर्व पीएम राजीव गांधी के बचाव में उतरी कांग्रेस ऐडमिरल रामदास ने बयान में कहा है, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल दिल्ली के रामलीला मैदान पर एक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने लक्षद्वीप आइलैंड्स पर भारतीय नौसेना के जहाज विराट का इस्तेमाल 10 दिनों तक अपने पर्सनल क्रूज के तौर पर किया था और राजीव के साथ उनके परिवार और पत्नी सोनिया गांधी के परिवार के लोग मौजूद थे। संभव है कि उनका बयान इंडिया टुडे की अनीता प्रताप की रिपोर्ट पर आधारित हो।' पढ़ें: राजीव गांधी की 'विराट' छुट्टी का पूरा किस्सा ऐडमिरल ने आगे बिंदुवार तरीके से स्पष्ट करते हुए कहा कि वास्तव में मामला यह नहीं था। 32 साल पहले जो कुछ हुआ था, उसका क्रम इस प्रकार है और हम उस समय मौजूद थे। ऐडमिरल ने बताया कि वह वाइस ऐडमिरल पसरीचा- तत्कालीन कैप्टन और कमांडिंग ऑफिसर INS विराट, ऐडमिरल अरुण प्रकाश- कमांडिंग INS विंध्यगिरी, जो INS विराट के साथ चल रहा था और वाइस ऐडमिरल मदनजीत सिंह- INS गंगा के कमांडिंग ऑफिसर की लिखित प्रतिक्रियाओं के आधार पर यह जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने उस समय लक्षद्वीप आइलैंड्स के नेवल ऑफिसर इन चार्ज के नोट से भी इनपुट लिया है। ऐडमिरल ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर ये बयान उपलब्ध हैं। पढ़ें, राजीव के साथ राफेल पर भी बोलें PM: राहुल ऐडमिरल ने बताया उस दौरान क्या-क्या हुआ 1. प्रधानमंत्री और मिसेज गांधी त्रिवेंद्रम से लक्षद्वीप जाने के लिए INS विराट पर सवार हुए थे। प्रधानमंत्री त्रिवेंद्रम में नैशनल गेम्स प्राइज डिस्ट्रिब्यूशन के लिए चीफ गेस्ट थे। वह ऑफिशल ड्यूटी पर लक्षद्वीप जा रहे थे और वहां उन्हें IDA की बैठक की अध्यक्षता करनी थी। यह बैठक लक्षद्वीप और अंडमान में बारी-बारी से होती है। 2. उनके साथ कोई भी विदेशी नहीं था। मैं बतौर फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ दक्षिण नौसेना कमान भी INS विराट पर सवार हुआ। फ्लीट अभ्यास के तहत INS विराट के साथ चार और जहाज भी थे। बतौर फ्लैग ऑफिसर मैंने INS विराट पर उनके लिए डिनर रखा था। इसके अलावा विराट पर या उस समय किसी दूसरी शिप पर अन्य कोई भी पार्टी नहीं हुई थी। 3. निश्चित तौर पर हेलिकॉप्टर से वह शॉर्ट ट्रिप्स पर आइलैंड्स भी गए थे, जहां वह स्थानीय अधिकारियों और लोगों से मिले थे। मैं जानता हूं कि केवल राजीव और सोनिया हेलिकॉप्टर से किनारे पर गए थे और राहुल कभी उनके साथ नहीं गए। 4. आखिरी दिन बंगाराम पर उनकी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए नेवी के कुछ गोताखोरों को भी भेजा गया था। 5. ये मीटिंग्स और कार्यक्रम दिसंबर 1987 में हुए थे। वेस्टर्न फ्लीट ने सालाना अभ्यास कार्यक्रम में काफी पहले ही विमानवाहक पोत के साथ अरब सागर में अभ्यास की योजना बनाई थी। यह अधिकारियों और दूसरे लोगों के लिए अपने पीएम से संवाद करने का भी मौका था। उन्होंने संबोधित किया था और नेवल कस्टम के तहत 'बड़ा खाना' भी हुआ। 6. मैंने उसी रात प्रधानमंत्री के लिए डिनर रखा था और इसकी पुष्टि के लिए एक तस्वीर भी है। 7. कोई भी जहाज गांधी परिवार के निजी इस्तेमाल के लिए डायवर्ट नहीं किया गया था। 8. केवल एक छोटा हेलिकॉप्टर पीएम और उनकी पत्नी की इमर्जेंसी मेडिकल जरूरतों को पूरा करने के लिए कावारत्ती गया था। ऐडमिरल ने कहा है कि उनके द्वारा यह बयान सहकर्मियों- ऐडमिरल अरुण प्रकाश, वाइस ऐडमिरल विनोद पसरीचा और वाइस ऐडमिरल मदनजीत सिंह की ईमेल प्रतिक्रियाओं को शामिल करने के बाद जारी किया गया है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिद्धू ने उठाए स्मृति ईरानी की डिग्री पर सवाल, ट्विटर पर लोगों ने घेराकांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 2024 में ईरानी केजी में एडमिशन ले ही लेंगी.
Read more »
केरल के मुस्लिम संस्थान ने छात्राओं के चेहरा ढकने पर लगाया प्रतिबंधकेरल के कोझिकोड की मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी ने सर्कुलर जारी कर कहा कि महिलाओं का अपने चेहरे को ढकना इस्लामिक नहीं है. इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. इस आदेश का कुछ मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया है.
Read more »
Javed Akhtar talks to Ravish Kumar in Prime Time - प्राइम टाइम : क्या राष्ट्रवाद के नाम पर डर फ़ैलाया जा रहा है? वीडियो - हिन्दी न्यूज़ वीडियो एनडीटीवी ख़बरप्राइम टाइम : क्या राष्ट्रवाद के नाम पर डर फ़ैलाया जा रहा है? हिन्दी न्यूज़ वीडियो। एनडीटीवी खबर पर देखें समाचार वीडियो प्राइम टाइम : क्या राष्ट्रवाद के नाम पर डर फ़ैलाया जा रहा है? NDTV के खास कार्यक्रम प्राइम टाइम में रवीश कुमार ने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर से बात की. इस बातचीत में जावेद अख्तर ने लोकसभा चुनाव, राष्ट्रवाद से लेकर तमाम मुद्दों पर बात की. सांप्रदायिकता के सवाल पर सीधे बात क्यों नहीं होती, इस पर जावेद अख्तर ने कहा कि अगर हमारा सिस्टम एक व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दे सकता है तो फिर उससे हिम्मत कैसे मांगेंगे आप. सेक्युलरिज्म पर चर्चा करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि सेक्युलरिज्म का मतलब, हर धर्म की इज्जत करना होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. जिसका खामियाजा सेक्युलर पार्टियां भुगत भी रही हैं. जावेद अख्तर ने कहा कि तथाकथित सेक्युलरवादी पार्टियों ने इसकी चिंता करने की बजाय इसका बेजा इस्तेमाल किया. शाही इमाम के किस्से का जिक्र करते हुए जावेद अख्तर ने बताया कि शाही इमाम, इमरजेंसी के बाद वो पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ दिल्ली आए थे, इससे पहले उनका नाम नहीं सुना था लेकिन उनके आते ही दूसरी पार्टियों ने भी इस मुद्दे को लपक लिया. सेक्युलर पार्टियों ने यही गलत किया.
Read more »
29 साल बाद कश्मीर लौटे पंडित रोशनलाल, शिवसेना ने बांधे PM मोदी के तारीफों के पुलरोशनलाल के पदचिह्नों पर चलकर हजारों कश्मीरी पंडित घर वापसी करेंगे ऐसी उम्मीद जतायी है. प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए लिखा है कि मोदी के कारण कश्मीर में विकास भी हो रहा है.
Read more »
चक्रवाती तूफान फानी पर राजनीति, TMC ने PM मोदी पर साधा निशानातृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि यह संघीय ढांचे पर हमला है और संविधान से विचलन है. राज्यपाल को फोन करके पीएम मोदी ने बीजेपी के नेता के रूप में कार्य किया है और देश के प्रधानमंत्री के रूप में नहीं. वह हमारे लोगों के जनादेश को कैसे नकार सकते हैं. ममता बनर्जी बंगाल की निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.
Read more »
अभिनंदन के नाम पर हंसराज ने मांगे वोट, कांग्रेस पर लगाया आरोपउत्तर-पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने विश्व में घूमकर जो कूटनीतिक संबंध बनाए थे उससे विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान से वापस लाने में मदद मिली.
Read more »
राजीव गांधी पर मोदी के बयान से भड़के राहुल, प्रियंका बोलीं- सनक में नेक इंसान की शहादत का अपमानराहुल ने पीएम मोदी को कहा है कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं और मेरे पिता को बीच में खींचने पर भी आप नहीं बच पाओगे. जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन अमेठीवासियों के लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी, वही जनता आपको जवाब देगी.
Read more »
नेहरू, राजीव के बाद मोदी के निशाने पर मनमोहन, कहा- नाइट वॉचमैन को बनाया PMनरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2004 में राजकुमार को ट्रेनिंग देने में ही देश के 10 साल बर्बाद हो गए. नरेंद्र मोदी ने 2004 लोकसभा चुनाव के परिणामों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक प्राइम मिनिस्टर इन वेटिंग के समझदार होने के इंतजार में 10 साल तक एक एक्टिंग प्राइम मिनिस्टर बनाए रखा.
Read more »
अखिलेश के लिए मायावती ने मांगे वोट, कहा- 'जाति के हिसाब से महामिलावटी PM मोदी हैं'मायावती ने कहा कि सपा-बसपा का रिश्ता हमारी संस्कृति और सभ्यता के हिसाब से बना है, मगर गठबंधन की कामयाबी से बौखलाई बीजेपी इस रिश्ते का सम्मान करने के बजाय हमारी सभ्यता और संस्कृति पर ही तंज कर रही है.
Read more »