PM Modi: 'टीएमसी के तुष्टिकरण से बंगाल में हिंदू अल्पसंख्यक हुए', ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Pm Modi News

PM Modi: 'टीएमसी के तुष्टिकरण से बंगाल में हिंदू अल्पसंख्यक हुए', ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी
Pm Modi In BengalMedinipurMamata Banerjee
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 49 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

पीएम मोदी ने कहा 'अब बस 25 मई को एक और प्रहार की जरूरत है, बंगाल में फिर टीएमसी के आतंक, भ्रष्टाचार के किले को गिरते देर नहीं लगेगी।'

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पीएम मोदी आज बंगाल दौरे पर हैं। यहां मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने राज्य की टीएमसी सरकार को निशाने पर लिया और टीएमसी पर राज्य की जनसांख्यिकी बिगाड़ने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की आंधी ने टीएमसी के आंतक के सभी किले ध्वस्त करना शुरू कर दिया है, इसलिए बंगाल में टीएमसी वाले ज्यादा बौखलाए हुए हैं। ' बंगाल के कई इलाकों में हिंदू अल्पसंख्यक हुए' पीएम मोदी ने लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि 'अब बस 25 मई को एक और प्रहार की जरूरत है, बंगाल में फिर टीएमसी के आतंक, भ्रष्टाचार के किले को गिरते देर नहीं लगेगी।' छठे चरण के तहत 25 मई को मेदिनीपुर में आम चुनाव के लिए मतदान होगा। बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'टीएमसी के तुष्टिकरण ने बंगाल में जनसांख्यिकी को डांवाडोल कर दिया है, समाज व्यवस्था को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। टीएमसी देश के दूसरे राज्य वालों को बाहरी बताती है लेकिन अवैध घुसपैठिए इन्हें अपने लगते हैं। ये घुसपैठिए बंगाल में जनसंख्या संतुलन बिगाड़ते हैं, कई इलाकों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए,दलितों, पिछड़ों की जमीन पर ये कब्जा कर रहे हैं।' #WATCH | Addressing a public meeting in Medinipur , West Bengal , Prime Minister Narendra Modi says, " TMC 's appeasement has messed up the demography of Bengal, completely ruined the social system.

TMC calls people from other states of the country as outsiders but they consider… pic.twitter.com/gBd1UGaB0o — ANI May 19, 2024 'टीएमसी सीएए का विरोध करती है' प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, टीएमसी घुसपैठियों का स्वागत करती है लेकिन जो हिंदू अल्पसंख्यक यहां प्रताड़ित होकर आए हैं उनका घोर विरोध करती है। मैंने वादा किया था कि मैं इन शरणार्थी परिवारों को नागरिकता दूंगा, ये हमसे उम्मीद लगाए हुए हैं, लेकिन टीएमसी इनकी मदद और सीएए का विरोध कर रही है और कह रही है कि हम इसे लागू नहीं होने देंगे। टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट वाले लिखकर रख लें जब तक मोदी जिंदा है तब तक वे कुछ नहीं कर पाएंगे।' प्रधानमंत्री ने कहा 'टीएमसी की साजिशों को रोकने के लिए केंद्र में मजबूत और स्थिर भाजपा सरकार का होना जरूरी है। जब तक मोदी केंद्र में है, तब तक हम उनकी गंदी मंशा को सफल नहीं होने देंगे। सिर्फ चार दिन पहले एक नई शुरुआत हुई है और 300 से ज्यादा शरणार्थियों को नागरिकता दी गई है। मैं टीएमसी के लोगों से कहना चाहता हूं कि ध्यान से सुनें, सीएए मोदी की गारंटी है।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Pm Modi In Bengal Medinipur Mamata Banerjee Tmc Demography In Bengal West Bengal Lok Sabha Election Election News In Hindi Lok Sabha News In Hindi Lok Sabha Hindi News पीएम मोदी ममता बनर्जी बंगाल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'कांग्रेस का ये खतरनाक पंजा आपका हक छीनने वाला है', यूपी के आंवला में बोले PM मोदी'कांग्रेस का ये खतरनाक पंजा आपका हक छीनने वाला है', यूपी के आंवला में बोले PM मोदीPM Modi Aonla Rally: पीएम मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आंवला में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा.
Read more »

‘बंगाल से मेरा ऐसा नाता जैसे अगले जन्म फिर यहां…’, मालदा में पीएम मोदी ने आम को लेकर ममता बनर्जी पर किया प्रहारPM Modi: पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जहां अपने को बंगाले से जोड़ा। वहीं तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
Read more »

'पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है कांग्रेस', कोल्हापुर में बोले PM मोदी'पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है कांग्रेस', कोल्हापुर में बोले PM मोदीPM Modi Rally in Kolhapur: पीएम मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा.
Read more »

'इंडी गठबंधन को आपकी रोजी-रोटी की कोई चिंता नहीं', झारखंड के चतरा में बोले PM मोदी'इंडी गठबंधन को आपकी रोजी-रोटी की कोई चिंता नहीं', झारखंड के चतरा में बोले PM मोदीPM Modi Rally in Chatra: पीएम मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की पार्टियों पर जमकर निशान साधा.
Read more »

'टीएमसी ने बंगाल को घोटाले का गढ़ बना दिया', बैरकपुर की में ममता सरकार पर बरसे PM मोदी'टीएमसी ने बंगाल को घोटाले का गढ़ बना दिया', बैरकपुर की में ममता सरकार पर बरसे PM मोदी'टीएमसी ने बंगाल को घोटाले का गढ़ बना दिया', बैरकपुर की रैली में ममता सरकार पर बरसे PM मोदी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:19:29